मशहूर अभिनेता प्राण का निधन

मुंबई: फिल्म जगत में अपना नाम कमाने वाले मशहूर अभिनेता प्राण का मुंबई के लीलावती अस्पताल में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वो लंबे समय से बीमार चर रहे थे। जिसके चलते आज उनका निधन हो गया। 12 फरवरी 1920 को जन्मे प्राण कृषक सिकंद 93 वर्ष के थे। प्राण ने 350 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। 1948 में उन्होंने जिद्दी फिल्म से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की थी। उन्हें अबतक कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

हाल में उन्हें 2013 में दादा साहब फाल्के अवार्ड पुरस्कार मिला था। प्राण का जन्म राजधानी दिल्ली में हुआ था। बताया जा रहा है कि कल शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार होगा। फिल्म ‘ब्रह्मचारी’ में खलनायक की बेहतरीन भूमिका निभाने वाले 93 वर्षीय प्राण ने ‘जंजीर’, ‘कर्ज’ और ‘डॉन’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का जादू दिखाया था।

Related posts