शिमला राज्य लोकसेवा आयोग ने स्कूल प्रवक्ता भर्ती की 22 मार्च को ली जाने वाली लिखित परीक्षा रद्द कर दी। आयोग की सचिव राखिल काहलो ने बताया कि अगली तारीख जल्द घोषित की जाएगी। सेना भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण केंद्रों में भेजने पर पाबंदी सेना भर्ती कार्यालय मंडी के भर्ती निदेशक कर्नल एम राजा राजन ने बताया कि सेना भर्ती कार्यालय मंडी ने एक से 6 नवंबर, 2019 तक हुई भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को ट्रेनिंग सेंटर भेजने पर सेना मुख्यालय ने रोक लगा दी है। इन उम्मीदवारों…
Read MoreAuthor: ibindiannews
ठगी के मामले में आढ़ती गिरफ्तार, एसआईटी को मिली बड़ी कामयाबी
शिमला हिमाचल के सेब बागवानों से ठगी करने के मामले में एसआईटी ने बड़ी कार्रवाई कर कोटखाई के एक आढ़ती को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान रमेश शर्मा के तौर पर हुई है। यह अंबे ट्रेडिंग नामक कंपनी चलाता है। उक्त आढ़ती के खिलाफ कुछ बागवानों ने ठियोग पुलिस स्टेशन में शिकायत दी थी। इसके बाद मामले की जांच एसआईटी को सौंपी गई। एसपी वीरेंद्र कालिया ने कोटखाई निवासी उक्त आढ़ती को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है। रमेश पर करीब 26 बागवानों से 28 से 30…
Read Moreपर्यटक की डिटेल न देने पर गेस्ट हाउस संचालक पर मामला दर्ज
धर्मशाला/नेरचौक ताइवान से आए पर्यटक की जानकारी न देने पर मैक्लोडगंज पुलिस थाने में गेस्ट हाउस संचालक के खिलाफ धारा-14 (सी) विदेशी एक्ट-1946 के तहत केस दर्ज किया है। एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन ने मामले की पुष्टि की है। 15 मार्च को भी मैक्लोडगंज पुलिस थाने में तिब्बत की संस्था के निदेशक पर अमेरिका के पर्यटक की जानकारी न देने के आरोप में मामला दर्ज हुआ है। बुधवार को मैक्लोडगंज पुलिस की टीम ने सहायक उप निरीक्षक बच्चन सिंह की अगुवाई में धर्मकोट में एक गेस्ट हाउस की चेकिंग की।…
Read Moreपर्यटकों के प्रवेश पर रोक की तैयारी, बाहरी राज्यों में नहीं भेजी जाएंगी बसें
शिमला दुनिया भर में कहर बरपा रहे कोरोना वायरस से बचने के लिए देवभूमि हिमाचल में गुरुवार से 31 मार्च तक बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों के प्रवेश पर रोक लगाने की तैयारी है। राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में इस पर मंथन हुआ। बैठक में मुख्य सचिव अनिल कुमार खाची समेत सरकार के अन्य शीर्ष अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में तय हुआ कि बाहरी राज्यों के लिए फिलहाल चुनिंदा बसें ही भेजी जाएंगी। आने वाले समय में सभी बस सेवाएं भी…
Read Moreजम्मू-कश्मीर : एक लाख करोड़ से बनेगा विकास का मॉडल
नई दिल्ली/जम्मू केंद्र शासित जम्मू-कश्मीर को एक लाख करोड़ रुपये से विकास का आदर्श मॉडल बनाया जाएगा। सरकार वित्त वर्ष 2020-21 के लिए मंगलवार को केंद्र शासित जम्मू-कश्मीर के लिए अब तक का सर्वाधिक एक लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा संसद के दोनों सदनों में पेश किए गए बजट में मौजूदा वित्त वर्ष 2019-20 के लिए 55317.81 करोड़ रुपये की अतिरिक्त खर्च योजना भी पेश की। इसमें अनुमानित पूंजीगत व्यय 23910.50 करोड़ रुपये और राजस्व व्यय 31,406.86 करोड़ रुपये दिखाया गया है।…
Read Moreयस बैंक : राणा कपूर के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का नया मुकदमा ईडी ने दर्ज किया
नई दिल्ली/मुंबई ईडी ने इस महीने की शुरुआत में यस बैंक पर आरबीआई की तरफ से लगाई गई पाबंदियों के बाद कपूर व अन्य के खिलाफ मनी लान्ड्रिंग जांच शुरू की थी। ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने फंसे यस बैंक के प्रमोटर राणा कपूर और उसकी पत्नी बिंदु के खिलाफ मनी लान्ड्रिंग का एक नया मुकदमा दर्ज किया है। दोनों पर एक रियल्टी कंपनी से 307 करोड़ रुपये की कथित रिश्वत लेने का आरोप लगाया गया है। ईडी के अधिकारियों ने मंगलवार को दावा किया कि यह रिश्वत दिल्ली के लिए…
Read Moreसरकार चाहे तो 12 रुपये तक सस्ता हो सकता है पेट्रोल-डीजल,एसबीआई इकोरैप की रिपोर्ट में दावा
मुंबई कोरोना वायरस महामारी से दुनियाभर की अर्थव्यवस्थाएं बड़े स्तर पर प्रभावित हो रही हैं। इसका असर अब उत्पादन, निर्यात, आपूर्ति और कीमतों पर भी पड़ने लगा है। हालांकि, केंद्र सरकार चाहे तो पेट्रोल-डीजल के मोर्चे पर राहत मिल सकती है। एसबीआई इकोरैप की मंगलवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि कोरोना संकट के कारण वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में 30 फीसदी की गिरावट पर भारत में पेट्रोल 12 रुपये और डीजल 10 रुपये प्रति लीटर तक सस्ता हो सकता है। हालांकि, अगर केंद्र और…
Read Moreभाजपा की याचिका पर स्पीकर और मुख्यमंत्री को नोटिस, आज होगी सुनवाई
नई दिल्ली मध्यप्रदेश में जारी सियासी संकट का अभी पटाक्षेप नहीं दिख रहा है। राज्यपाल के दूसरी बार निर्देश के बावजूद मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मंगलवार को भी बहुमत परीक्षण नहीं कराया। वहीं, फ्लोर टेस्ट कराने का निर्देश देने की मांग वाली पूर्व सीएम और भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान सहित अन्य की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री को नोटिस जारी किया है। जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष सुनवाई में कांग्रेस, मप्र सरकार, मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष की ओर से कोई…
Read Moreबादल ने सरकार से पूछे पांच सवाल, कैप्टन बोले- सोचने-समझने की शक्ति खो बैठे सुखबीर
चंडीगढ़ सुखबीर सिंह बादल ने अकाली-भाजपा सरकार के समय हुई बेअदबी की घटनाओं के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि स्पष्ट और ठोस सबूतों ने यह साबित कर दिया है कि यह घटनाएं चुनाव से पहले अकाली-भाजपा सरकार को बदनाम करने के लिए रची गई गहरी साजिश का हिस्सा थी। पार्टी मुख्यालय में मंगलवार को बुलाई प्रेस कांफ्रेंस में सुखबीर बादल ने कहा कि इसके बाद घटी कई घटनाओं ने इस साजिश में कांग्रेस का हाथ होने का पुख्ता सबूत दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्य चश्मदीद…
Read Moreकैप्टन ने कोरोना के बाद बड़ी आर्थिक मंदी के लिए चेताया
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को कहा कि कोरोना वायरस एक बड़ी आफत है, जिससे अर्थव्यवस्था में गंभीर मंदी आने का अंदेशा है। उन्होंने कहा कि स्थिति पहले ही खराब है और अगर यह और फैलता है तो हालात और बिगड़ जाएंगे। उन्होंने कोविड-19 के बाद अर्थव्यवस्था में गंभीर मंदी आने की चेतावनी दी। मुख्यमंत्री ने पूरी तरह तैयार रहने की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि इस मामले में हर तरह के एहतियात बरतना जरूरी है। उन्होंने कहा कि हाथ मिलाने जैसी पुरानी आदतें जल्दी…
Read More