जम्मू जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस के कारण मौत का दूसरा मामला सामने आया है। रविवार सुबह कश्मीर के एक अस्पताल में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज की मौत हो गई। बताया गया कि 62 वर्षीय मृतक उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के तंगमार्ग इलाके का रहने वाला था। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि मरीज की मृत्यु रविवार सुबह करीब 4:00 बजे हुई। मृतक पहले से ही लिवर की बीमारी से ग्रसित था और शनिवार को ही उसके संक्रमित होने का पता चला था। चिकित्सक ने बताया…
Read MoreAuthor: ibindiannews
पंजाब में कोरोना का कोई नया केस नहीं, 264 लोगों की जांच रिपोर्ट का इंतजार
चंडीगढ़ पंजाब के लिए शनिवार का दिन राहत भरा रहा। 24 घंटे के दौरान कोरोना से पीड़ित कोई मामला सामने नहीं आया है। महामारी के कारण में एक मौत देख चुके पंजाब में शनिवार को एक मरीज ठीक होकर अपने घर रवाना भी हो गया। सरकार से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार तक राज्य में 898 संदिग्ध मरीजों की जांच की गई, जिनमें 596 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई जबकि 264 लोगों की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। 24 घंटे के दौरान 109 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए…
Read Moreराज्य के लिए जल्द जारी हो जीएसटी मुआवजा : अमरिंदर
चंडीगढ़ पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कोरोना वायरस के प्रकोप से उत्पन्न स्थिति के मद्देनजर शनिवार को केंद्र से 2088 करोड़ रुपये के जीएसटी मुआवजे के बकाये के साथ-साथ वाणिज्यिक बैंकों द्वारा औद्योगिक और कृषि ऋणों की किस्तों को स्थगित करने की मांग की ताकि राज्य को कोरोना वायरस से उत्पन्न विषम परिस्थितियों से लड़ने में मदद मिल सके। टेलीफोन पर बातचीत के बाद एक पत्र में, मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से COVID-19 महामारी के प्रकोप से उत्पन्न संकट को कम करने के लिए कुछ आवश्यक कदम…
Read Moreपांच लाख से ज्यादा लोगों का दिल्ली से पलायन, हालात चिंताजनक
नई दिल्ली दिल्ली से पांच लाख से ज्यादा लोग दो दिन में यूपी में दाखिल हो चुके हैं। रोकने की तमाम कोशिशें काम न आने के बाद यूपी सरकार एक हजार बसें लगाकर उन्हें गंतव्य तक पहुंचा रही है। शुक्रवार व शनिवार रात भर बसें लगाकर लोगों को पहुंचाने का इंतजाम करना पड़ा। उधर, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ देर रात तक हालात की मॉनिटरिंग करते रहे। योगी की नसीहत…केजरीवाल का अनुरोध… नीतीश की चिंता यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विभिन्न राज्यों में काम करने वाले…
Read Moreपांच नए कोरोना संक्रमितों की हुई पुष्टि, दिल्ली-एनसीआर में 82 पहुंचा आंकड़ा
नई दिल्ली लॉकडाउन का आज चौथा दिन है और तमाम प्रयासों के बाद आज भी मजदूरों का पलायन जारी है। हालांकि पुलिस लोगों को इससे रोक रही है। वहीं दिल्ली में बीते 24 घंटे के भीतर एक और कोरोना संक्रमित मरीज मिला है। यह मरीज हाल ही में फिलीपींस से लौटा है। दिल्ली एयरपोर्ट से युवक को झज्जर स्थित एम्स के कैंसर संस्थान स्थित क्वारंटीन वार्ड में रखा गया था। जहां सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद मरीज का उपचार शुरू कर दिया है। यहां पढ़ें आज दिल्ली-एनसीआर का दिनभर का हाल……
Read Moreआश्चर्यचकित : 14 दिन तक घर पर क्वारंटीन में रहा, 15वें दिन कोरोना वायरस की पुष्टि
चंडीगढ़ कोरोना संक्रमण के संदेह में 14 दिन क्वारंटीन में रह चुके हैं तो इसका मतलब यह नहीं है कि संक्रमित होने का खतरा टल गया है। चंडीगढ़ में एक ऐसा ही आश्चर्यचकित करने वाला मामला सामने आया है जिसमें एक युवक में क्वारंटीन खत्म होने के बाद लक्षण दिखने शुरू हुए और उसमें कोरोना की पुष्टि हुई है। दुबई से 22 वर्षीय एक युवक 11 मार्च को चंडीगढ़ लौटा था। 14 दिन तक घर पर क्वारंटीन में रहा। अचानक से उसे 15वें दिन बुखार की शिकायत हुई तो उसमें…
Read Moreसप्लाई को कंट्रोल रूम स्थापित, सरपंचों को पंचायत फंड के इस्तेमाल की छूट
चंडीगढ़ फल, सब्जियों, दूध आदि के वाहनों की आवाजाही होगी सुनिश्चित। कंट्रोल रूम के दो मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी भी हुई जारी। 7986164174, 9877937725 और ई-मेल fruit.veg.control@punjab.gov.in कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से सप्लाई चेन में किसी तरह का व्यवधान न आने देने के उद्देश्य से राज्य में एक कंट्रोल रूप स्थापित कर दिया है। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि कंट्रोल रूम को फल, सब्जियां, दूध व डेयरी उत्पाद और अन्य जरूरी सामान ले जाने वाले वाहनों और फूड व मिल्क प्रोसेसिंग उद्योग तक कच्चे माल व पैकिंग…
Read Moreलोगों को समझाने सड़क पर उतरे सिसोदिया, बोले अफवाह थी बसें चलने की
नई दिल्ली लॉकडाउन के बाद दिल्ली छोड़कर घर जा रहे लोगों को रोकने के लिए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत दिल्ली सरकार व पुलिस अधिकारी सड़क पर उतर गए हैं। डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को राजघाट पर हरियाणा से राजस्थान जा रहे जत्थे को समझाकर रैन बेसेरे में भेजने की कोशिश की। वहीं, अलग-अलग जगहों पर अधिकारी लोगों से बातचीत कर उनको रुकने की नसीहत देते दिखे। राजघाट पर हरियाणा से राजस्थान जा रहे लोगों से बातचीत करते हुए सिसोदिया ने कहा कि सारे रास्ते बंद हैं। राजस्थान बहुत…
Read Moreकेजरीवाल सरकार : रोजाना 100 मरीजों के इलाज का पुख्ता इंतजाम,1000 नए मरीजों के इलाज के लिए तैयारी कर रही है
नई दिल्ली राजधानी में फिलहाल रोजाना सौ नए मरीजों के इलाज का पुख्ता इंतजाम है। अगर मरीजों की संख्या बढ़कर एक हजार हो जाती है तो उसके लिए सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र की क्षमता बढ़ाने की योजना बना रही है। दिल्ली सरकार का कहना है कि यह कदम आईएलबीएस के प्रमुख डॉ. सरीन की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय विशेषज्ञ कमेटी की सिफारिश पर उठाया जा रहा है। इसके मुताबिक, मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने पर अतिरिक्त आइसोलेशन बेड, वेंटिलेटर, आईसीयू समेत चिकित्सकों की बड़ी टीम उतारनी होगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल…
Read Moreपूरे जिले के लिए क्षेत्रवार डिलिवरी ब्वायज के नाम और फोन नंबर जारी
देहरादून घर के बाहर लाल कपड़ा टांगे, पहुंचेगी पुलिस हरिद्वार में यदि आप जरूरी सामान लाने में असमर्थ हैं तो अपने घर के बाहर लाल कपड़ा टांग दें, आपके पास कुछ मिनटों में पुलिस पहुंच जाएगी। ठीक इसी तरह यदि आप किसी की मदद करना चाहते है तो सफेद कपड़ा टांग दें तब आपकी मदद आमजन तक पहुंचाने की व्यवस्था में भी पुलिस जुट जाएगी। हरिद्वार पुलिस ने इस तरह की पहल की है। हरिद्वार पुलिस कभी मुनाफाखोरों को सबक सीखा रही है तो कभी भिखारियों, लावारिस पशुओं को खाना…
Read More