इन गंभीर बीमारियों की दवाओं में इस्तेमाल होगी हल्दी

 मंडी भारतीय भोजन का अभिन्न हिस्सा हल्दी का इस्तेमाल अब कैंसर, दिल और न्यूरो जैसी गंभीर बीमारियों की दवाओं में हो सकेगा। हल्दी में मौजूद न्यून आणविक भार वाले यौगिक करक्युमिन से दवा विकसित करने की बाधा आईआईटी मंडी के शोधकर्ताओं ने दूर कर दी है। पानी में स्थिरता और घुलनशीलता की बाधाओं से पार पाते हुए शोधकर्ताओं ने एंटीऑक्सिडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीप्रोलिफरेटिव (सेल वृद्धि रोकने वाला) और एंटीएंजियोजेनिक (ट्यूमर के लिए आवश्यक नई खून की नलियां बनने से रोकने वाले) गुण से भरपूर करक्युमिन से दवा विकसित करने की विधि…

Read More

कर्फ्यू में धड़ल्ले से बेच रहे थे नशा, पांच गिरफ्तार, जाली करेंसी, कार और प्रिंटर भी बरामद

 कपूरथला ( पंजाब) कपूरथला पुलिस ने कर्फ्यू के बीच नशा बेच रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नाके पर आरोपियों ने एसआई पर जान से मारने की नीयत से गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। आगे जाकर गाड़ी दीवार से जा टकराई। पुलिस ने पीछा करके आरोपियों को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से 1.07 लाख की जाली करेंसी, 10 ग्राम हेरोइन, जाली करेंसी छापने वाला प्रिंटर, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू व आई-20 कार बरामद की है। डीएसपी हरिंदर सिंह गिल ने बताया कि उनके नेतृत्व में थाना सिटी के…

Read More

सभी समागमों पर लगाई रोक, डीजीपी बोले- 200 जमाती प्रदेश में लौटे, 12 जिले हो सकते प्रभावित

चंडीगढ़ दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में हिस्सा लेने के लिए पंजाब से 200 लोग गए थे। ये सभी वापस लौट आए हैं। इन जमातियों के कारण राज्य के 12 जिले प्रभावित होने की आशंका है। इनकी तलाश की जा रही है और अब तक 73 लोगों की शिनाख्त की जा चुकी है। यह खुलासा गुरुवार को पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता ने किया। इस बीच, मुख्यमंत्री  कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए राज्य में धार्मिक समागमों सहित हर तरह के भीड़भाड़ वाले कार्यक्रमों के आयोजन पर…

Read More

सेना ने एयरलिफ्ट कर बचाई जान जम्मू-कश्मीर में गर्भवती महिला की जान

जम्मू सेना देश के किसी भी नागरिक को शांति काल में अकेला नहीं छोड़ती। प्राकृतिक आपदा, बाढ़, भूकंप या फिर इसी तरह की किसी भी परिस्थिति में वह जनता की मदद के लिए हमेशा तैयार रहती है। बुधवार को दुर्गम गुरेज इलाके में बर्फ के बीच फंसी एक गर्भवती महिला के लिए सेना देवदूत बनकर पहुंची। सेना ने दुर्गम परिस्थितियों में फंसी महिला को एयरलिफ्ट कर उसकी जान बचाई। सेना की स्नो लेपर्ड ब्रिगेड ने गुरेज सेक्टर के डावर में चार दिन से फंसी एक गर्भवती महिला को एयरलिफ्ट किया।…

Read More

कोरोना पीड़ित की छींक भी खतरनाक, 8 मीटर दूर तक हवा में जा सकता है कोरोना

नई दिल्ली कोरोना वायरस की महामारी से जूझने के दौरान इसे लेकर नए-नए शोध भी जारी हैं। ऐसे ही एक शोध में फिलहाल विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के सुझाव पर अपनाए जा रहे सोशल डिस्टेंसिंग के मॉडल को गलत बताते हुए दावा किया गया है कि पीड़ित मरीज की खांसी या छींक से कोरोना वायरस हवा में न केवल 8 मीटर दूर तक सफर कर सकता है बल्कि घंटों तक हवा में मौजूद भी रह सकता है। शोध में भारत समेत विभिन्न देशों में अपनाए गए लॉकडाउन जैसे सख्त कदम…

Read More

गुवाहाटी आईआईटी के छात्रों ने बनाया ड्रोन, बड़ा भूभाग हो सकता है सैनिटाइज

गुवाहाटी इस आपदा के समय में हर आदमी कुछ न कुछ योगदान कर रहा है। ऐसे में आईआईटी गुवाहाटी के कुछ छात्रों ने स्वचालित स्प्रे वाला एक ऐसा ड्रोन विकसित किया है, जिससे काफी बड़े इलाके को एक साथ सैनिटाइज किया जा सकता है। इससे कोरोना वायरस को फैलने से रोकने में मदद मिलेगी। छात्रों के इस समूह का रेसरफ्लाई नाम से एक स्टार्टअप है। इस समूह ने असम और उत्तराखंड सरकार को इस महामारी के खिलाफ लड़ाई में भागीदार बनने का प्रस्ताव दिया। छात्रों का कहना है कि इस…

Read More

तब्लीगी जमात से लौटे 173 लोग होम क्वारंटीन, कई जमातियों पर मुकदमा

 देहरादून ऊधमसिंह नगर और श्रीनगर में जमातियों पर मुकदमे, पुलिस को सूचना नहीं देने का आरोप उत्तराखंड में 28 दिन की अवधि में जमात से लौटे 173 लोगों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। इसके अलावा जमात से लौटने की जानकारी छिपाने के आरोप में ऊधमसिंह नगर और श्रीनगर में जमातियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। निजामुद्दीन मरकज में जुटे कई हजार जमातियों में उत्तराखंड के भी 34 जमाती थे। इनमें से 26 अभी नहीं लौटे हैं, जबकि कुछ दिन पहले लौटे आठ लोगों को कल ही कोरोंटाइन…

Read More

मंडियों में लॉकडाउन का कोई असर नहीं, मजदूरों में महामारी का डर

नई दिल्ली लॉकडाउन का असर दिल्ली की मंडियों में नहीं दिख रहा है। सामाजिक दूरी बनाए बिना लोग खरीदारी कर रहे हैं। इस तरह की लापरवाही का खामियाजा लोगों को उठाना पड़ सकता है। आजादपुर फ्रूट एंड वेजिटेबल वर्कर्स यूनियन के महासचिव हरवीर सिंह का कहना है कि मंडी में एक भी मरीज कोरोना का शिकार हुआ तो महामारी को कोई नहीं रोक सकता। बेहतर साफ-सफाई नहीं होने की वजह से भी बीमारी का खतरा है। मजदूर भी महामारी से डरे हुए हैं। उधर, कुछ व्यापारियों का संगठन सब्जी मंडी…

Read More

कोरोना पॉजिटिव से निगेटिव हुए, पंजाब के पहले व्यक्ति ने कहा- मजबूत इच्छाशक्ति ही एकमात्र उपाय

होशियारपुर ( पंजाब) कोरोना पॉजिटिव से निगेटिव हुए पंजाब के पहले व्यक्ति होशियारपुर के गांव खनूर के गुरदीप सिंह मजबूत इच्छाशक्ति को ही कोरोना से बचने का एकमात्र उपाय मानते हैं। गुरदीप इटली से लौटे थे और अमृतसर हवाई अड्डे पर कोरोना से पीड़ित पाए गए थे। उनका कहना है कि मजबूत इच्छाशक्ति और डॉक्टरों की हिदायतों का पूरी तरह पालन ही कोरोना से बचने का एक जरिया है। अगर किसी को इस बीमारी से पीड़ित होने का शक है तो उसे डरने के बजाय इलाज के लिए खुद आगे…

Read More

केंद्र सरकार ने लागू किया डोमिसाइल कानून, जम्मू-कश्मीर के बाशिंदों को मिला जमीन और नौकरी का हक

नई दिल्ली अनुच्छेद 370 व 35ए हटने के लगभग साढ़े सात महीने बाद जम्मू-कश्मीर के बाशिंदों को नौकरी और जमीन का हक मिल गया है। केंद्र सरकार ने प्रदेश के लिए डोमिसाइल कानून लागू कर दिया। गृहमंत्रालय ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (राज्य कानूनों का अनुकूलन) आदेश 2020 जारी किया। सरकारी गजट के अनुसार, 15 साल तक प्रदेश में रहने वाले लोगों को यहां का स्थायी अधिवासी माना जाएगा। अचल संपत्तियां व जमीन भी यही लोग खरीद सकेंगे। नौकरी के हक के तहत चतुर्थ श्रेणी तक के पद पर केवल…

Read More