बद्दी (सोलन) कोविड-19 का मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने झाड़माजरी को सील कर दिया है। अगले आदेशों तक क्षेत्र में किसी को भी आने-जाने होने की इजाजत नहीं है। प्रशासन ने यहां तैनात सरकारी कर्मचारियों की आवाजाही पर भी रोक लगा दी है। सिर्फ फार्मा उद्योगों को ही अपने कर्मचारियों को वाहनों में लाने और ले जाने की इजाजत होगी। यह व्यवस्था सुबह-शाम छह बजे से आठ और शाम तक रहेगी। किसी भी कर्मचारी को पैदल आवाजाही नहीं करने दी जाएगी। प्रशासन ने इलाके में धारा-144 लागू कर…
Read MoreAuthor: ibindiannews
तीन महीने के लिए आउटसोर्स पर स्टाफ रखेगा स्वास्थ्य विभाग
शिमला कोरोना से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने आउटसोर्स पर स्टाफ रखने का फैसला लिया है। इसमें नर्स, रेडियोग्राफर, फार्मासिस्ट आदि अन्य पैरा मेडिकल शामिल है। यह स्टाफ तीन महीने के लिए रखा जाएगा। आवेदकों का प्रशिक्षित होना जरूरी है। इनकी सेवाएं अस्पतालों और फील्ड में ली जाएंगी। अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने इसकी पुष्टि की है। कोरोना से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग के पास स्टाफ की कमी है। सरकार ने वर्ष 2018 और इससे पहले रिटायर हुए डॉक्टरों की सेवाएं फिर से लेने का फैसला…
Read Moreहेलमेट निर्माता कंपनी के कर्मचारियों पर भी मंडरा रहा है कोरोना का साया प्रशासन खंगाल रहा है हिस्ट्री
सोलन कोरोना संकट के बीच बद्दी के उद्योग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। हिमाचल में कर्फ्यू के एलान के साथ सरकार ने साफ किया था कि सभी गैर जरूरी श्रेणी में शामिल औद्योगिक इकाइयों का उत्पादन रोक दिया जाएगा। बावजूद इसके हेलमेट निर्माता कंपनी में बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे। नियमित रूप से 22 कर्मचारी ड्यूटी पर थे। अब कोरोना का साया इन कर्मचारियों पर भी मंडरा रहा है। प्रशासन इनकी हिस्ट्री खंगाल रहा है। ये ड्यूटी के बाद घर गए या कितनों से मिले, इसकी जानकारी जुटाई…
Read Moreकोरोना से बचाव के लिए ग्रामीण खुद ही चौकीदार बन गए
दौलतपुर चौक (ऊना) हिमाचल के ऊना जिले में गगरेट की गणु मंदवाड़ा पंचायत में कोरोना से बचाव के लिए ग्रामीण खुद ही चौकीदार बन गए हैं। गांववासी रास्तों में अस्थायी बैरिकेड्स लगाकर ठीकरी पहरा दे रहे हैं, जिससे कोई अजनबी उनके गांव में न घुसे। गणु मंदवाड़ा हिमाचल का अंतिम गांव है, जिसका अधिकतर हिस्सा पंजाब सीमा से सटा है। हालांकि, मरवाड़ी में पुलिस बैरियर है और पुलिस पूरी मुस्तैदी से हर आने-जाने वाले पर नजर रख रही है, लेकिन उक्त गांव मरवाड़ी बैरियर को क्रॉस करने के बाद आता…
Read Moreलॉकडाउन का उल्लंघन करने पर आपदा एक्ट-2005 के तहत होगी कार्रवाई, सीएम योगी ने दिए निर्देश
लखनऊ उत्तर प्रदेश में अब लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आपदा एक्ट-2005 (एपिडेमिक एक्ट) के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसके निर्देश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को दिए हैं। इसके साथ ही कोरोना से लड़ने के लिए प्रदेश सरकार कोरोना केयर कोष का गठन करने जा रही है। इस कोष का उपयोग मेडिकल कॉलेजों में कोरोना संबंधी उपचार की व्यवस्था को बेहतर करने, टेस्टिंग किट, पीपीई किट, वेंटीलेटर, कोरेंटीन व आइसोलेशन वॉर्ड व टेली मेडिसिन के लिए किया जाएगा। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि 15 अप्रैल…
Read Moreअध्ययन में दावा -लॉकडाउन से कोरोना को हराने में सफल हो सकता है भारत
नई दिल्ली भले ही देश में घोषित राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की कई लोग आलोचना कर रहे हों, लेकिन एक नए अध्ययन में दावा किया गया है कि 21 दिन के इस लॉकडाउन की बदौलत भारत कोरोना वायरस महामारी को हराने में सफल हो सकता है। उत्तर प्रदेश की शिव नादर यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों का कहना है कि इससे भारत में लॉकडाउन के 20वें दिन कोरोना वायरस के लक्षण वाले लोगों की संभावित संख्या पहले दिन के मुकाबले 83 फीसदी तक कम हो सकती है। यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने अपने शोध में…
Read Moreकोरोना महामारी से ऐसे जीता चीन
चीन से शुरू कोरोना महामारी दुनियाभर में फैल चुकी है। लोग हैरान हैं कि जिस मुल्क से इतनी बड़ी महामारी निकली, उसने न सिर्फ इसे समय रहते नियंत्रित कर लिया बल्कि तुलनात्मक रूप से जान-माल का ज्यादा नुकसान भी नहीं होने दिया। इसकी सबसे बड़ी वजह यह थी कि चीन ने चप्पे-चप्पे पर जांच का इंतजाम किया और लॉकडाउन तोड़ने वालों को कड़ा दंड दिया। इसमें चीनी सेना ने भी भरपूर मदद की। जानकारों का मानना है कि इस दक्षता और तेज तैयारियों के पीछे वहां की दलीय व्यवस्था का भी…
Read Moreप्रधानमंत्री मोदी थोड़ी देर बाद देशवासियों के साथ साझा करेंगे वीडियो संदेश
नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि वह आज सुबह नौ बजे देशवासियों के साथ एक वीडियो संदेश साझा करेंगे। माना जा रहा है कि यह वीडियो संदेश देश में बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामलों को लेकर हो सकता है। गौरतलब हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही, राज्यों के मुख्यमंत्रियों, उद्योगपतियों, मीडिया प्रमुखों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत कर चुके है। उन्होंने इन सभी विभागों से मुसीबत की इस घड़ी में मदद का आग्रह किया था। वही, देश में बढ़ रहे कोरोना वायरस महामारी को…
Read Moreकरावल नगर में भाजपा विधायक के घर जुटी भीड़, खुद कराया मामला दर्ज
नई दिल्ली विधायक से सत्यापित आधार कार्ड पर सरकार पांच हजार रुपये और राशन देगी, यह अफवाह फैली तो करावल नगर से भाजपा विधायक मोहन बिष्ट के घर भारी भीड़ जुट गई। विधायक ने एक दिन तो कुछ लोगों के आधार कार्ड सत्यापित कर दिए लेकिन अगले दिन भी यही हाल देखकर विधायक ने भीड़ को समझाया कि लॉकडाउन में इतनी भीड़ सही नहीं है। तब भी जब लोग नहीं माने तो विधायक ने पुलिस को सूचना दी। छानबीन के बाद पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ सरकारी आदेश के उल्लंघन…
Read Moreरामपुर से जमात में शामिल होकर ऊधमसिंह नगर लौटे थे हल्द्वानी के तीन जमाती, तीनों कोरोना पॉजिटिव
देहरादून संक्रमित निकले तीनों जमाती पिछले 15 दिनों से राज्य से घूम रहे थे। देहरादून में छह, पौड़ी जनपद के कोटद्वार में एक कोरोना संक्रमित मरीज पाया गया था। उत्तराखंड में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के तीन और मामले सामने आए हैं। ये तीनों संक्रमित मरीज हल्द्वानी के हैं। येतीनों रामपुर जमात में शामिल होकर आए थे। एक दिन पहले रुद्रपुर पुलिस ने इनको पकड़कर 10 अन्य के साथ पंतनगर विवि के क्वारंटीन सेंटर में रखा था। प्रदेश में अब तक कोरोना पॉजिटिव के 10 मामले सामने आ चुके हैं। गत बुधवार को…
Read More