टनकपुर/बनबसा। देहरादून में 15 दिसंबर को भाजपा नेता नरेंद्र मोदी की रैली में आतंकी हमले के लिए नेपाल से आतंकियों की घुसपैठ की आशंका को लेकर जिले में रेड अलर्ट घोषित किया गया है। सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। खुफिया तंत्र को सीमा और सीमा पार की गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए है। पुलिस अधीक्षक केएस नागन्याल ने सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले मातहतों को सुरक्षा संबंधी जरूरी निर्देश दिए हैं। खुफिया तंत्र ने सिमी और अन्य आतंकी संगठनों के लोगों के नेपाल…
Read MoreAuthor: ibindiannews
आज कलक्ट्रेट में बैठेंगे कर्मचारी
चंपावत। आठ दिन से चली आ रही कलक्ट्रेट कर्मचारियों की हड़ताल से सोमवार को लोगों को निजात मिलेगी। कर्मचारियों के हड़ताल में रहने से कलक्ट्रेट और तहसील में प्रमाण पत्र व अन्य कार्यों के लिए आ रहे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कलक्ट्रेट और जिले की चारों तहसीलों के साथ बाराकोट उप तहसील के मिनिस्ट्रीयल कर्मी दो दिसंबर से सात दिसंबर तक कामबंद हड़ताल पर थे। शनिवार को हड़ताल का आखिरी दिन था। रविवार के अवकाश के बाद कर्मचारी इस माह पहली बार नौ दिसंबर…
Read Moreथारुलैंड की भूमि पर अवैध प्लाटिंग
सितारगंज। क्षेत्र में अवैध रूप से थारुलैंड की भूमि पर प्लाटिंग की जा रही है। प्रशासन को इसकी भनक लगने पर एएसडीएम ने मौके पर पहुंचकर अवैध प्लाटिंग का कार्य रुकवा दिया। एएसडीएम ने तहसीलदार को पट्टा निरस्तीकरण के आदेश भी दिए हैं। सोमवार को ग्रामीणों की शिकायत पर अपर उपजिलाधिकारी ऋचा सिंह राजस्व कर्मियों के साथ हल्दुआ गांव में मंगल सिंह पुत्र हरि सिंह के पट्टे की डेढ़ बीघा जमीन अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराई और पट्टाधारक को कब्जा दिलाया। इससे पूर्व एएसडीएम ने तुर्कातिसौर गांव में थारुलैंड की भूमि…
Read Moreनदी और ट्यूबवेल के पानी का लिया नमूना
काशीपुर। फैक्ट्रियों के प्रदूषित पानी से नदी, नालों और ट्यूबवेलों का पानी प्रदूषित हो रहा है। इससे खेत में खड़ी फसलें खराब हो रही हैं। वहीं इसे पीने से पशु बीमार हो रहे हैं। इस पानी के संपर्क में आने से लोगों को चर्म रोग हो रहा है। किसानों की शिकायत पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों की टीम ने शिकायतकर्ताओं के साथ बहला नदी तथा ट्यूबवेलों से निकलते पीले पानी का नमूना लिया। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतनाम सिंह चीमा ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी…
Read Moreपांच तोला सोना और 10 हजार नगद उड़ाए
अल्मोड़ा। चोरों ने धौलादेवी ब्लाक के चामी गांव में शनिवार शाम एक घर के ताले तोड़कर 1.81 लाख रुपए मूल्य के पांच तोले सोने के जेवरात और 10 हजार रुपये नगद चुरा ले गए। चोरी के दौरान परिवार वाले पड़ोस में विवाह समारोह में गए थे। परिवार ने रविवार को राजस्व उप निरीक्षक पनुवानौला के यहां चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। चामी गांव में शनिवार को विवाह समारोह था। गांव निवासी गोधन सिंह पुत्र मनोहर सिंह बारात में गए थे। जबकि उनके पिता मनोहर सिंह इन दिनों दुगालखोला (अल्मोड़ा)…
Read Moreवृद्धों के लिए अल्मोड़ा में स्थापित होगा वृद्धाश्रम
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में जल्दी ही असहाय वृध्दों के लिए वृद्धाश्रम खोला जा रहा है। यह अल्मोड़ा में पहला वृद्धाश्रम होगा। श्री बद्रीनाथ केदारनाथ सोसियल एंड एजूकेशनल सोसायटी के पदाधिकारियों और सदस्यों की बैठक में यह निर्णय लिया गया। वृद्धाश्रम के लिए अयारपानी में भवन भी उपलब्ध हो गया है। शुरू में यहां 24 निराश्रित वृद्धों को रखकर उनकी सेवा की जाएगी। बैठक में बताया गया कि वृद्धाश्रम में परिवारजनों की ओर से परित्याग किए गए लाचार वृद्धों को रखा जाएगा और उनकी देखरेख के साथ ही उनके भोजन, चिकित्सा आदि…
Read Moreवार्षिकोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम
द्वाराहाट। कुमाऊं पब्लिक स्कूल द्वाराहाट के वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इस मौके पर विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि विधायक मदन सिंह बिष्ट ने अभिभावकों से बच्चों को अनुशासित रखने और बच्चों की गतिविधियों पर विशेष ध्यान देने को कहा। श्री बिष्ट ने विधायक निधि से स्कूल की पेयजल समस्या के समाधान के लिए हैंड पंप लगाने की घोषणा की। विशिष्ट अतिथि विपिन त्रिपाठी कुमाऊं प्रौद्योगिकी संस्थान के निदेशक डा. डीएस पुंडीर ने स्कूल की शैक्षिक व्यवस्था…
Read Moreकार चालक ने बाइक को मारी टक्कर
हमीरपुर। क्षेत्र के कुठेड़ा में एक कार चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी है। हादसे में बाइक पर सवार दो युवकों को चोटें आई हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार तनुवीर पुत्र रणसिंह निवासी कुठेड़ा, हमीरपुर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह 8 दिसंबर को रामजी सिंह के साथ पंजाली गांव में एक शादी के लिए टेंट आदि लगाने गए थे। काम निपटा कर वे घर बाइक पर जा रहे थे। मोटरसाइकिल को रामजी सिंह…
Read Moreभाजपा की रैली में माहौल तनावपूर्ण
हमीरपुर। सत्ता के सेमीफाइनल में चार राज्यों में भाजपा की बेस्ट परफारमेंस के चलते भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमीरपुर से पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के घर समीरपुर तक विजय रैली निकाली। हालांकि टौणीदेवी स्कू ल में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की जनसभा थी। जैसे ही विजय रैली टौणीदेवी स्कूल के पास पहुंची तो पुलिस ने विजय रैली को रोक दिया। पुलिस के विजय रैली को रोकते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। इससे टौणीदेवी कस्बा भाजपा कार्यकर्ताओं के नारों से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने गाड़ियों से उतरकर नारेबाजी शुरू…
Read Moreभाजपा की रैली में माहौल तनावपूर्ण
हमीरपुर। सत्ता के सेमीफाइनल में चार राज्यों में भाजपा की बेस्ट परफारमेंस के चलते भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमीरपुर से पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के घर समीरपुर तक विजय रैली निकाली। हालांकि टौणीदेवी स्कू ल में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की जनसभा थी। जैसे ही विजय रैली टौणीदेवी स्कूल के पास पहुंची तो पुलिस ने विजय रैली को रोक दिया। पुलिस के विजय रैली को रोकते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। इससे टौणीदेवी कस्बा भाजपा कार्यकर्ताओं के नारों से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने गाड़ियों से उतरकर नारेबाजी शुरू…
Read More