गोपेश्वर/घाट। जिले के सुदूरवर्ती विकासखंड घाट के छह गांवों में चार साल पहले विद्युतीकरण का काम पूरा हो गया था, लेकिन ट्रायल के दिन के बाद यहां के ग्रामीणों को कभी बिजली के दर्शन नहीं हुए। वर्ष 2009 में बरसात के दौरान क्षतिग्रस्त हुई बिजली की लाइन और पोलों को आज तक ठीक नहीं किया जा सका। विकासखंड के पैरी पंजाचौक, उपथरा, पलटिंगधार, सुतोल, गैरी और सीक गांव की करीब 3500 की आबादी आज भी अंधेरे में रातें काटने को मजबूर हैं। इन गांवों के विद्युतीकरण के लिए वर्ष 2005-06…
Read MoreAuthor: ibindiannews
खाली वाहनों के खड़े होने पर लगे रोक
कर्णप्रयाग। कस्बे में खाली वाहनों के खड़े रहने से यातायात व्यवस्था चौपट हो रही है। पुलिस प्रशासन यदि ऐसे वाहनों के खिलाफ सख्ती बरते तो व्यवस्था में सुधार हो सकता है। जनपद चमोली के मुख्य केंद्र कर्णप्रयाग में लगातार बढ़ते वाहन और पार्किंग की कमी के चलते यातायात व्यवस्था आम आदमी के सिर दर्द बनने लगी। लगातार बिगड़ती व्यवस्था का सुधारने के लिए अभी तक कोई ठोस कार्ययोजना नहीं बन सकी है। व्यवस्था में सुधार के लिए बैठकों में निर्णय तो लिए जाते हैं लेकिन धरातल पर लागू नहीं होते।…
Read Moreसेवाभावना पैदा करते हैं एनएसएस शिविर
चंपावत। राजकीय बालिका इंटर कालेज की एनएसएस की इकाई का सात दिनी शिविर प्राथमिक विद्यालय डूंगरासेठी में शुरू हो गया है। मुख्य अतिथि खंड शिक्षाधिकारी शौकत अली ने दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि एनएसएस के शिविर अनुशासन सिखाने के साथ ही छात्र-छात्राओं में सेवा भावना भी पैदा करते हैं। प्रधानाचार्या निधि सक्सेना ने सभी छात्राओं से पूर्ण मनोयोग से प्रशिक्षण हासिल करने की अपील की। इस मौके पर छात्राओं की ओर से रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। एनएसएस प्रभारी रोजी नैयर ने शिविर के…
Read More85 साल का हुआ बनबसा का शारदा बैराज
बनबसा। शारदा बैराज ने 85 साल की उम्र पूरी कर ली है। अंग्रेजों द्वारा निर्मित इस बैराज को तत्कालीन यूपी संयुक्त प्रांत के गवर्नर सर मैलकम हेली ने 11 दिसंबर 1928 को राष्ट्र को समर्पित किया था। इसी बैराज द्वारा तैयार रिजर्व वायर के जरिए यूपी के रायबरेली तक बाईस लाख एकड़ से अधिक भूमि की सिंचाई होती है। साथ ही, यह बैराज भारत-नेपाल के बीच आवागमन सेतु का कार्य भी कर रहा है। पर यह विडंबना ही है कि उत्तराखंड राज्य बनने के बाद भी अभी तक इस बैराज…
Read Moreसीएनजी से चलेंगे सिडकुल पंतनगर के उद्योग
रुद्रपुर। पंतनगर सिडकुल के उद्योगपतियों के लिए एक राहत भरी खबर है। अब उन्हें बिजली गुल रहने के दौरान भी उद्योगों में उत्पादन सुचारु रखने की सहूलियत मिल सकेगी। सीएनजी बिजली के विकल्प के रूप में काम आएगी। सिडकुल पंतनगर के उद्योगपतियों को सीएनजी की सुविधा गैस अथारिटी आफ इंडिया लिमिटेड ( गेल) उपलब्ध कराने जा रहा है। करीब सौ करोड़ की लागत से तैयार किए जा रहे इस प्रोजेक्ट के जनवरी 2014 तक पूरा होने की उम्मीद है। सिडकुल के विभिन्न सेक्टरों में पाइप लाइन बिछाने का काम लगभग…
Read Moreनिलंबन पर बढ़ी अधिवक्ताओं में रार
काशीपुर। बार एसोसिएशन के सदस्यों ने अधिवक्ताओं के निलंबन और नोटिस जारी करने को अनुचित करार दिया। न्याय न मिलने पर उन्होंने अलग एसोसिएशन बनाने की चेतावनी दी है। बुधवार को प्रेस को जारी विज्ञप्ति में एसोसिएशन के कुछ सदस्यों ने कहा कि अधिवक्ताओं का निलंबन तथा सात अधिवक्ताओं को निलंबन के लिए कारण बताओ नोटिस देना एक गंभीर अपराध है। यह बार काउंसिल ऑफ इंडिया, बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड तथा रजिस्ट्रार सोसायटी चिट फंड अधिनियम के नियमों का उल्लघंन है। आरोप है कि यह बार काउंसिल द्वारा भेजे गए…
Read Moreदंगे का एक और आरोपी पंकज कालरा गिरफ्तार
रुद्रपुर। रुद्रपुर दंगे के मामले में फरार चल रहे मुख्य बाजार निवासी पंकज कालरा को पुलिस ने पंतनगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। जबकि भाजपा विधायक की गिरफ्तारी का पुलिस प्रयास कर रही है। दो अक्टूबर 2011 में रुद्रपुर में हुए दंगे में चार लोगों की मौत और आगजनी से करोड़ों रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई थी। इस मामले में चार दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। साथ ही कोर्ट के आदेश पर भी मुकदमे दर्ज हुए थे। बाद में शासन…
Read Moreपरिसर में हूटर बजा रहे वाहन का चालान काटा
अल्मोड़ा। कुमाऊं विश्वविद्यालय एसएसजे परिसर में अनाधिकृत वाहन आते-जाते रहते हैं। इससे परिसर में शिक्षण कार्य में भी व्यवधान होता है। साथ ही ये वाहन परिसर की सुरक्षा के लिए भी खतरा बने हैं। बुधवार को परिसर में हूटर बजा रहे एक अनाधिकृत वाहन को छात्रसंघ महासचिव की शिकायत पर परिसर प्रशासन ने पुलिस के हवाले कर दिया। वाहन में कांग्रेस पार्टी का बोर्ड लगा था। पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर वाहन का चालान काटा है। छात्रसंघ महासचिव सुभांशु रौतेला ने बताया कि बुधवार को एक वाहन परिसर…
Read Moreशिक्षण संस्थान बंद कराने की चेतावनी
अल्मोड़ा/बागेश्वर। स्कूलों में नियुक्ति के लिए योग प्रशिक्षितों ने 70वें दिन भी कलक्ट्रेट में धरना दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध किया। इस मौके पर वक्ताओं ने शनिवार को नगर के सभी सरकारी, गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों को बंद कराने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि सरकार ने योग प्रशिक्षितों के हित में कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो वह उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। उन्होंने सरकार पर झूठे आश्वासन देकर गुमराह करने का आरोप लगाया। धरने पर रश्मि बिष्ट, चंद्रा, माया, सुमन, हेमा, राहुल, राकेश, चंचल…
Read Moreसाधनहीन वन पंचायत कैसे हटाएं कब्जा
अल्मोड़ा। भारी भरकम बजट और अधिकारियों, कर्मचारियों की फौज के बावजूद वन पंचायतों की सुरक्षा का जिम्मा वन विभाग का नहीं है। वन पंचायतों की देखरेख और अतिक्रमण रोकने की जिम्मेदारी साधनहीन वन पंचायतों पर डाल दी गई है जिनके पास एक भी कर्मचारी नहीं होता। वन विभाग के उदासीन रवैये के चलते वन पंचायतों की भूमि में धड़ल्ले से अतिक्रमण और कब्जे हो रहे हैं, लेकिन विभाग को यह तक नहीं मालूम कि कितने क्षेत्र में अवैध कब्जे हैं। आरटीआई में पूछे गए सवाल के जवाब में वन विभाग…
Read More