दंगे का एक और आरोपी पंकज कालरा गिरफ्तार

रुद्रपुर। रुद्रपुर दंगे के मामले में फरार चल रहे मुख्य बाजार निवासी पंकज कालरा को पुलिस ने पंतनगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। जबकि भाजपा विधायक की गिरफ्तारी का पुलिस प्रयास कर रही है। दो अक्टूबर 2011 में रुद्रपुर में हुए दंगे में चार लोगों की मौत और आगजनी से करोड़ों रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई थी। इस मामले में चार दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। साथ ही कोर्ट के आदेश पर भी मुकदमे दर्ज हुए थे। बाद में शासन ने मामले की जांच सीबीसीआईडी को सौंप दी थी। सीबीसीआईडी ने जांच के बाद भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल, विरमा कोली, गजेंद्र मिस्त्री, नत्थूलाल गुप्ता, पंकज कालरा, सलीम और गुड्डू बेग के खिलाफ वारंट जारी किया था। एएसपी यशवंत सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस ने फरार चल रहे मुख्य बाजार निवासी पंकज कालरा को पंतनगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। बताया कि फरार चल रहे भाजपा विधायक की पुलिस तलाश कर रही है।

Related posts