गाड़ी से अवैध शराब की 43 पेटियां बरामद

आनी (कुल्लू)। लूहरी से एक किमी आगे नौनी में नाके के दौरान पुलिस ने एक लक्जरी गाड़ी से अवैध शराब की 43 पेटियां बरामद की हैं। गाड़ी में सवार दो लोग गाड़ी छोड़ कर मौके पर से फरार हो गए। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार रात पुलिस की टीम ने लूहरी चौकी प्रभारी लोकेंद्र की अगुवाई में यहां से एक किमी दूर नौनी में नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान एक लक्जरी कार नाके से करीब…

Read More

निचार-वांगतू सड़क का कार्य 2014 में

रामपुर बुशहर। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि निचार-वांगतू सड़क का कार्य वर्ष 2014 में शुरू होगा। प्रदेश सरकार इसके निर्माण के लिए पर्याप्त बजट का प्रावधान कर रही है। शुक्रवार को रामपुर दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने यह बात निचार ब्लॉक से पहुंचे ग्रामीणों से कही। बजट के प्रावधन का आश्वासन दिए जाने पर लोगों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। जनजातीय सलाहकार समिति सदस्य जगदीश नेगी, युवा कांग्रेस बूथ अध्यक्ष मनोज मेहता, पूर्व प्रधान निचार भगत सिंह नेगी, हरीश नेगी, संजीव नेगी, दिनेश नेगी, वीरेंद्र नेगी आदि ग्रामीण सुबह…

Read More

लोकपाल विधेयक पर हजारे को गुमराह कर रही कांग्रेस, भाजपा : AAP

लोकपाल विधेयक पर हजारे को गुमराह कर रही कांग्रेस, भाजपा : AAP

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी ने सरकार के लोकपाल विधेयक में अन्ना हजारे के मसौदे का प्रावधान नहीं होने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि कांग्रेस और भाजपा के एजेंट संशोधित विधेयक को स्वीकार करने के लिए हजारे को ‘गुमराह’ कर रहे हैं। अरविंद केजरीवाल नीत पार्टी ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा के एजेंट रालेगण सिद्धि पहुंच गए हैं। वे लोग हजारे को भ्रष्टाचार रोधी विधेयक स्वीकार करने के लिए मना रहे हैं। वे लोग इसे अच्छा और स्वीकार किए जाने योग्य बता रहे हैं। पार्टी ने कहा कि…

Read More

सीरिया में बार-बार होता रहा है रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल: UN

सीरिया में बार-बार होता रहा है रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल: UN

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र के निरीक्षकों ने कल अपनी एक रिपोर्ट में कहा कि सीरिया में हुए कुल सात में से पांच हमलों में रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल किया गया था। इन रासायनिक हमलों में जानलेवा सरीन गैस का उपयोग किया गया था। संयुक्त राष्ट्र निरीक्षक दल के प्रमुख ए. के सेल्सट्रोम द्वारा निर्मित रिपोर्ट के अनुसार, इस हमले में सीरियाई सैनिक तथा सैकड़ों लोगों की जानें गई थी। सीरिया में बड़े पैमाने पर रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल किया जाता रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, गत मार्च में सीरिया के अलेप्पो शहर…

Read More

प्रेसीडेंसी में स्थापित होगी मंडेला की प्रतिमा

प्रेसीडेंसी में स्थापित होगी मंडेला की प्रतिमा

जोहान्सबर्ग: पिछले सप्ताह दुनिया को अलविदा कहने वाले 95 वर्षीय रंगभेद विरोधी आइकन नेल्सन मंडेला की प्रतिमा को आगामी रविवार को प्रेसीडेंसी में स्थापित किया जाएगा। यह घोषणा गुरुवार को दक्षिण अफ्रीकी सरकार ने की। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने कला एवं संस्कृति विभाग के बयान के हवाले से कहा कि सोमवार को प्रेसीडेंसी (यूनियन बिल्डिंग्स) में राष्ट्र के पूर्व राष्ट्रपति की प्रतिमा का अनावरण राष्ट्रपति जैकब जुमा करेंगे। कांस्य की यह प्रतिमा 9 मीटर ऊंची है। कहा गया, ‘’यूनियन बिल्डिंग्स में प्रतिमा स्थापना दक्षिण अफ्रीका की समग्र अकांक्षाओं और जिन मूल्यों…

Read More

सिंगापुर ने लिट्ल इंडिया में शराब पर लगाया प्रतिबंध

सिंगापुर ने लिट्ल इंडिया में शराब पर लगाया प्रतिबंध

सिंगापुर: पिछले रविवार को लिट्ल इंडिया इलाके में हुए दंगे के मद्देनजर सिंगापुर ने वहां इस सप्ताह के अंत तक शराब की बिक्री और उसकी खपत पर प्रतिबंध लगा दिया है।  सिंगापुर के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस टी राज कुमार ने बताया कि सार्वजनिक आदेश (संरक्षण) के तहत इलाके को इस सप्ताह तक ‘‘घोषित क्षेत्र’’ घोषित किया गया है, जिसके तहत कोई भी इलाके के लगभग 1.1 वर्ग किलो मीटर के क्षेत्र में शराब की बिक्री या उसकी खपत नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि जो कोई भी इलाके में…

Read More

केजरीवाल ने अन्ना का फायदा उठाया: वी के सिंह

केजरीवाल ने अन्ना का फायदा उठाया: वी के सिंह

नई दिल्ली: वी के सिंह ने केजरीवाल पर आरोप लगाया कि वह फायदा लेकर अन्ना को भूल गए। सिंह ने कहा कि वी के सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने अलग गुट बनाकर गलत किया। केजरीवाल ने अन्ना का फायदा उठाया है। सिंह के इस बयान पर गोपाल राय ने एतराज जताया, जिससे अन्ना भड़क गए और उन्होंने गोपाल राय को फटकार लगाई। अन्ना ने गोपाल से कहा कि अगर वह गड़बड़ी चाहते है, तो गांव छोड़ दे। अन्ना ने आप नेता गोपाल राय से कहा कि हमने आपको…

Read More

वसुंधरा राजे को मार्ग्रेट अल्वा ने दिलाई मुख्यमंत्री पद की शपथ

वसुंधरा राजे को मार्ग्रेट अल्वा ने दिलाई मुख्यमंत्री पद की शपथ

जयपुर: प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता वसुंधरा राजे को आज यहां विधानसभा परिसर में राजस्थान की राज्यपाल मार्ग्रेट अल्वा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। राज्य के संसदीय इतिहास में यह पहला अवसर है जब एक महिला राज्यपाल ने महिला मुख्यमंत्री को शपथ दिलवाई। विधानसभा परिसर में जनपथ के सामने बने विशाल मंच पर राजे ने हिन्दी में शपथ ली। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, भाजपा के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेन्द्र मोदी, छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री रमन सिंह,…

Read More

नोटों को भी लगती है ‘छूत’ की बीमारी

छूत की बीमारी नोटों को भी लगती है। जंग और फफूंद लगा एक भी नोट किसी गड्डी में शामिल हो तो वह पूरी गड्डी को बरबाद कर देता है। ऐसे में जब रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया देश में साफ-सुथरे नोटों के संचालन पर जोर दे रहा है, इस तरह के नोट उसे परेशानी में डाल सकते हैं। नमी वाले स्थानों पर रखे नोटों में ऐसी समस्या अक्सर उत्पन्न हो जाती है। बैंक के कैशियर इस तरह के नोटों को छांटकर अलग कर दे रहे हैं। फफूंद लगने पर नोट पर…

Read More

अन्‍ना के मंच पर भिड़े आप के गोपाल राय और वीके सिंह

अन्‍ना हजारे और आम आदमी पार्टी के बीच की लड़ाई खुलकर सामने आ गई है। जनलोकपाल के लिए रालेगण सिद्घी में अनशन पर बैठे अन्‍ना हजारे के मंच पर आज आम आदमी पार्टी के सदस्य गोपाल राय और अन्ना के नए साथी जनरल वीके स‌िंह के बीच जमकर बहस हुई। गोपाल राय ने वीके सिंह पर टिकट के लिए नरेंद्र मोदी की परिक्रमा करने का आरोप लगाया। जब‌कि जनरल वीके सिंह ने आम आदमी पार्टी पर भ्रष्टाचार की लड़ाई को कमजोर करने का आरोप लगाया। बहस में अन्ना ने हस्तक्षेप…

Read More