दिल्ली में अचानक ही जंतर-मंतर पर जनलोकपाल के लिए आंदोलन के मंच के आगे भीड़ जुटने लगी है। लोग अन्ना हजारे जिंदाबाद के नारे लगाते हुए अन्ना से हाथ मिलाने की कोशिश करने लगे हैं। दरअसल, अनशन पर बैठे अन्ना हजारे के हमशक्ल अचल खन्ना को देखकर लोग गच्चा खा गए और उन्हें अन्ना हजारे समझकर हाथ मिलाने लगे। हूबहू अन्ना हजारे जैसे दिखने वाले खन्ना साहब को देखकर लोग आपस में चर्चा करने लगे। इसी दौरान मयूर विहार से आए जूस विक्रेता सलीम वहां मौजूद लोगों से कहने लगे…
Read MoreAuthor: ibindiannews
केजरीवाल के 18 सवाल जो सोनिया-राजनाथ से पूछे
आप को बिना शर्त समर्थन की बात कह सियासी बिसात में उलझाने की कांग्रेस-बीजेपी की रणनीति फेल होती नजर आ रही है। अब केजरीवाल ने इन 18 मुद्दों पर दोनों पार्टियों से अपनी राय जगजाहिर करने को कहा। 1. दिल्ली में वीआईपी कल्चर बंद करना दिल्ली सरकार का कोई भी विधायक, मंत्री या अफ़सर लालबत्ती की गाड़ी नहीं लेगा, बड़े बंगले में नहीं रहेगा और अपने लिए विशेष सुरक्षा नहीं लेगा। हर नेता और अफ़सर आम आदमी की तरह रहेगा। दिल्ली में विधयक और पार्षद फंड बंद कर पैसा सीधे…
Read Moreकेजरीवाल का मास्टर स्ट्रोक, बैकफुट पर बीजेपी-कांग्रेस
दिल्ली में सरकार बनाने को लेकर आज अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल नजीब जंग से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और विधायक दल के नेता केजरीवाल ने जो तेवर दिखाए उसने सारे विरोधियों को सकते में डाल दिया। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली विधानसभा के नतीजों के मुताबिक भाजपा 32 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी थी और उपराज्यपाल ने बीजेपी को सरकार बनाने के लिए बुलाया भी था लेकिन वो अपनी जिम्मेदारी से भाग गई। उन्होंने कटाक्ष किया कि 4 सीटें खरीदना बीजेपी…
Read Moreकार्यकर्ताओं ने एक रुपए में बांटी चाय
पिथौरागढ़। देहरादून में 15 दिसंबर को होने वाली मोदी की रैली में सैकड़ों लोग हिस्सा लेंगे। रैली के प्रचार के लिए शुक्रवार को भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने स्टेशन में चाय का स्टाल लगाया और एक रुपए में सैकड़ों लोगों को चाय उपलब्ध कराई। भाजयुमो प्रदेश मंत्री बसंत जोशी ने दावा किया कि शुक्रवार को दो हजार लोगों को चाय दी गई। भाजपा जिलाध्यक्ष किशन सिंह भंडारी ने कहा कि जिले से दो हजार से ज्यादा कार्यकर्ता रैली में हिस्सा लेंगे। इस मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष इंदर लुंठी, महामंत्री मनोज सामंत, मंत्री…
Read Moreसवा तीन लाख पेड़ों को काटकर बनाई झोपड़ियां
हल्द्वानी। जंगल में बने गोठ, खत्ते से लेकर गौला में रहने वाले श्रमिकों ने झोपड़ियों को बनाने के लिए वनों पर जमकर आरी चलाई है। खेत बनाने को जंगल साफ किया गया है, वह अलग है। एक अनुमान के हिसाब से केवल झोपड़ियां बनाने को सवा तीन लाख छोटे-बड़े पेड़ों पर आरी चलाई गई है, इसमें शीशम, खैर, सागौन से लेकर यूकेलिप्टस को भी काटा गया है। यह स्थिति केवल तराई पूर्वी वन प्रभाग की है। यह आंकलन जंगलात का है, जिसकी रिपोर्ट जंगलात तैयार करने लगा है। तराई में…
Read Moreदशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना का निकला दम
भीमताल। किसी भी योजना को लागू करना जितना आसान है, उसे व्यवहारिक रूप देना उतना ही कठिन। इसलिए पब्लिक को फायदा पहुंचाने से पहले ही सरकारी योजनाएं दम तोड़ जाती हैं और फिर भी लोग इस सिस्टम पर भरोसा रखते हैं। बच्चों का मनोबल बढ़ाने के मकसद से जो दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना सरकार ने लागू की, उसके 1100 आवेदन समाज कल्याण आफिस में धूल खा रहे हैं। दो साल से समाज कल्याण ने छात्रवृत्ति देने के लिए जितना पैसा सरकार से मांगा, उसका आधा भी नहीं मिला। आवेदन डंप हैं,…
Read Moreमोदी रैलीः पुलिस को सता रहा ‘अनजाना’ डर
नरेंद्र मोदी की रैली की सुरक्षा को लेकर दून पुलिस चौकन्नी तो है लेकिन उसे इसमें किसी तरह की चूक की शंका भी सता रही है। इसकी झलक शुक्रवार की शाम पुलिस लाइन में ब्रीफिंग के दौरान दिखी। इस दौरान अफसरान मातहतों को पल-पल मुस्तैदी का पाठ पढ़ाते रहे और हवाला देते रहे पटना धमाकों का। उनका लाइन आफ एक्शन था तो सिर्फ रैली की सुरक्षा का एक्शन प्लान। हर पुलिसकर्मी के पास ड्यूटी पास ब्रीफिंग के दौरान डीजीपी बीएस सिद्घू की हिदायत थी कि पुलिसकर्मी समय पर ड्यूटी पर…
Read MoreSSP दून हुए ‘बेघर’, 31 तक खाली होगा बंगला
राजधानी देहरादून में 63 साल से जिस कोठी में शहर पुलिस कप्तान रहते चले आ रहे हैं, उसे इसी 31 तारीख को सरकार खाली करने जा रही है। इसे खरीदने की प्रक्रिया को अचानक रोककर यह फैसला कइयों को हजम नहीं हो रहा है। राजपुर रोड स्थित करीब 10 हजार वर्ग मीटर में फैले इस क्षेत्र में वर्ष 1950 से ही एसएसपी का निवास व शिविर कार्यालय चलता आ रहा है। खुले बाजार में इस भूमि की कीमत तीन सौ से चार सौ करोड़ के बीच बताई जा रही है।…
Read Moreजरूर देखें, मोदी की रैली के लिए रूट और पार्किंग प्लान
नरेंद्र मोदी की रैली की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने यातायात और पार्किंग प्लान में फेरबदल किया है। साथ ही जीरो जोन का दायरा भी बढ़ाया गया है। परेड ग्राउंड से रोजगार तिराहा, कांवेंट तिराहा, तिब्बती मार्केट, लैंसडाउन चौक, बुद्धा चौक, दून अस्पताल चौक तक जीरो जोन रहेगा। बाहर से आने वाले वाहनों की पार्किंग व्यवस्था -ऋषिकेश, हरिद्वार से आने वाली बसों को आराघर टी जंक्शन तिराहा से निकालकर रेसकोर्स में बन्नू स्कूल, दून वैली स्कूल, गुरुद्वारा ग्राउंड और रेसकोर्स की अंदर की सड़कों में पार्क किया जाएगा। यहां से…
Read Moreबीपीएड बेरोजगारों ने दी आंदोलन की चेतावनी
टनकपुर। बीपीएड और एमपीएड प्रशिक्षित बेरोजगारों की बैठक में व्यायाम शिक्षकों की शीघ्र भर्ती करने की मांग की गई। उन्होंने सरकार की उदासीनता पर रोष जताया। जिला संरक्षक अशोक पाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रशिक्षित बेरोजगारों ने कहा कि सरकार हर बार उन्हें झूठे आश्वासन दे रही है। उन्होंने चेताया कि यदि जल्द ही सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो वे उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। संगठन के जिलाध्यक्ष अग्निवेश आर्य ने प्रशिक्षित बेरोजगारों से शीघ्र पंजीकरण करा संगठन से जुड़ने का आह्वान किया। बैठक में हेम…
Read More