शिमला। राज्य सरकार की ओर से प्रदेश के मेधावी छात्रों को लैपटॉप देने के मामले में कथित तौर पर हुई धांधलियों के आरोपों को लेकर दायर याचिका की सुनवाई 23 दिसंबर तक टल गई है। सरकार ने मेधावी छात्रों को दस इंच लैपटॉप दिया जाना सही ठहराया है। सरकार की दलील है कि दस इंच लैपटॉप प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितियों के लिहाज से छात्रों के हित में है। सरकार के अनुसार यदि मेधावी छात्रों को 14 इंच लैपटॉप दिए जाते हैं तो सरकार पर दो करोड़ का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।…
Read MoreAuthor: ibindiannews
एचपीसीए का रास्ता बंद करने पर भड़की भाजपा
शिमला। एचपीसीए के मामले में भाजपा ने नगर निगम के महापौर और उप महापौर की कार्यप्रणाली पर सीधे सवाल उठाए हैं। भाजपा नेताओं ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के इशारे पर दोनों काम कर रहे हैं। शिमला एचपीसीए की अकादमी को जाने वाले रास्ते को बंद करवाने के पीछे उप महापौर के दिमाग की उपज करार दिया। भाजपा नेताओं ने कहा कि शहर में सड़कों और रास्तों पर लगाने के लिए रैलिंग नहीं है लेकिन एचपीसीए का रास्ता बंद करने के लिए रैलिंग की कोई कमी नहीं…
Read Moreशरारती तत्वों ने तोड़ा स्टोर रूम का ताला
मंडी। जिले की अति दुर्गम पाठशाला गाड़ागुशैणी में शरारती तत्वों ने स्कूल के स्टोर रूम का ताला तोड़ दिया। इसके बाद शरारती तत्वों ने स्टोर रूम और स्कूल परिसर में हरी लकड़ियां फेंक दी हैं। स्टोर रूम का ताला तोड़ने पर स्कूल प्रबंधन ने इसकी शिकायत बालीचौकी पुलिस चौकी में दर्ज करवाई है। बालीचौकी पुलिस ने मौके का मुआयना कर छानबीन शुरू कर दी है। स्कूल प्रशासन का आरोप है कि स्कूल परिसर में हरी लकड़ियां फेंककर फंसाने की साजिश रची जा रही है। फिलहाल पुलिस में शरारती तत्वाें के…
Read Moreनहीं रहे विद्युत इंप्लाइज़ यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष
बिलासपुर। राज्य विद्युत परिषद लिमिटेड इंप्लाइज यूनियन की बिलासपुर इकाई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्यामलाल चौधरी का निधन हो गया। विभाग में टी-मेट के पद पर कार्यरत चौधरी ने गत सोमवार रात अंतिम सांस ली। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनकी अंतिम यात्रा में यूनियन के कई नुमाइंदों व अन्य कर्मचारियों ने भी भाग लिया। जिले के नोग गांव के रहने वाले करीब 52 वर्षीय श्यामलाल चौधरी की तबीयत गत सोमवार देर शाम अचानक बिगड़ गई। परिजनों ने उन्हें तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सक उन्हें बचाया नहीं…
Read Moreसमय पर नहीं मिल रहा सस्ता राशन
तीसा (चंबा)। डिपो होल्डर यूनियन तीसा के सदस्य यूनियन के अध्यक्ष बशीर मोहम्मद की अध्यक्षता में एसडीएम तीसा राजेश कुमार से मिले। इस मौके पर उन्होंने एसडीएम को अपनी समस्याओं से अवगत करवाया व उपायुक्त को ज्ञापन भेजा। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से उपमंडल तीसा के डिपो होल्डर की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि तीसा में मौजूदा समय में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के 64 डिपो चल रहे हैं, लेकिन इन डिपो में न तो समय पर राशन पहुंचता है और राशन आता भी है…
Read Moreअनशन की तैयारी में तड़ग्रां के लोग
चंबा। ग्राम पंचायत भड़ियांकोठी के गांव तड़ग्रां के लोग उपायुक्त संदीप कदम से मिले। उन्होंने उपायुक्त को बताया कि तड़ग्रांवासी बार-बार अपनी समस्या को लेकर प्रशासन से मिल रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने कई बार रावी नदी पर बने घरूरू (झूला पुल) की मरम्मत करने की प्रशासन से मांग की, लेकिन आज तक घरूरू की मरम्मत नहीं हो पाई। उन्होंने कहा कि सोमवार को भी घरूरू खराब होने के कारण रावी पार कर…
Read Moreराज्यस्तरीय युवा उत्सव में छाया कांगड़ा
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। प्रदेश खेल एवं युवा सेवाएं बोर्ड के सौजन्य से रामपुर बुशहर में 30वें राज्यस्तरीय युवा उत्सव में कांगड़ा के फनकारों ने अपने हुनर के बल पर 4 खिताब हासिल कर कांगड़ा का नाम रोशन किया। तीन दिन तक चले इस कार्यक्रम के दौरान इस प्रतियोगिता में विभिन्न मुकाबलाें में कांगड़ा से सितार वादन में डा. रमन भागसेन ने प्रथम स्थान और लोकगीत में डा. हेमराज, रमेश, नवरत्न, वंदना, नितिका, सतपाल, अक्षय, अंकुश, नेहा, प्रियंका ने अपने ग्रुप में प्रथम स्थान हासिल किया। क्लासिकल संगीत में नीतिका ने द्वितीय…
Read Moreखोड़ के जंगल में चली कुल्हाड़ी
फतेहपुर (कांगड़ा)। वन विभाग की फतेहपुर बीट के तहत खोड़ के नजदीकी जंगल में सोमवार रात वन काटुओं ने खैर के 15 पेड़ों पर कुल्हाड़ी चला दी। इसकी सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई और वन काटु खैर के पेड़ों सहित एक बाइक और 4 आरा मशीनें मौके पर छोड़कर भाग गए। वन विभाग ने खैर के पेड़ों के अवैध कटान की एफआईआर फतेहपुर पुलिस थाने में दर्ज करवा दी है। बीट अफसर पंजाब सिंह ने बताया कि वन काटुओं की ओर से काटे…
Read Moreदागी अफसरों को हटाने की मुहिम को झटका
नूरपुर (कांगड़ा)। प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेशों के चलते भले ही बिजली बोर्ड ने संवेदनशील पदों पर तैनात दागी अफसरों को हटाने की मुहिम शुरू कर दी है, लेकिन ऐसे दागी अफसरों को हटाने के लिए बोर्ड को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। ऐसा ही एक मामला बिजली बोर्ड के नूरपुर मंडल के अंतर्गत डमटाल में सामने आया है। नूरपुर स्थित विद्युत मंडल के अधिशासी अभियंता ने बोर्ड प्रबंधन के आदेश पर डमटाल स्थित एक प्रथम श्रेणी अधिकारी का कार्यभार निकटवर्ती कंदरोड़ी में तैनात अन्य अधिकारी को सौंप दिया…
Read Moreसैनिक सम्मान के साथ सैनिक का दाह संस्कार
चामुंडा/पालमपुर (कांगड़ा)। अप्पर डाढ में रविवार रात नायब सूबेदार की हत्या के मामले में पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। अभी तक इस मामले में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। जबकि, मृतक फौजी का नंदीकेश्वर धाम चामुंडा में पोस्टमार्टम के बाद सैनिक सम्मान के साथ दाह संस्कार कर दिया गया है। रविवार रात को अप्पर डाढ के चमोटू गांव के सेना में तैनात सूबेदार विनोद कुमार की हत्या हुई थी। विनोद कुमार का शव सड़क किनारे नग्न अवस्था में मिला था। जबकि, उसके कपड़े करीब आधा किलोमीटर दूर…
Read More