ज्वाली (कांगड़ा)। उपमंडल ज्वाली के अंतर्गत नाणा पंचायत के गांव बंडेरू में सोमवार रात शादी समारोह में धाम का सेवन करने के बाद सैकड़ों लोग फूड प्वॉयजनिंग का शिकार हो गए थे। लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत हो गई और स्थिति बिगड़ने लगी। 14 लोगों को मंगलवार को ज्वाली अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जबकि चार लोगों को बुधवार को भर्ती कराया गया। मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ज्वाली में फूड प्वॉयजनिंग होने से उर्मिला देवी (42), कनिका (10), कमलेश (30), विजय कुमार (10), शिवानी (12), सोमा देवी (66),…
Read MoreAuthor: ibindiannews
छड़ोल में ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। परागपुर के निकट गांव छड़ोल में ट्रैक्टर पलटने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। महिला को 108 नंबर एंबुलेंस से सिविल अस्पताल देहरा में लाया गया। हादसे में एक प्रवासी महिला और स्थानीय ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार बुधवार शाम करीब छह बजे बजरी से भरा एक ट्रैक्टर ट्राली (एचपी 36बी-3055) परागपुर से गढ़ संपर्क मार्ग की तरफ गांव छड़ोल की ओर आ…
Read Moreडाढ हत्याकांड की होगी जांच : वीरभद्र
धर्मशाला। चामुंडा के समीप डाढ में नायब सूबेदार की कथित हत्या के मामले में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मंगलवार को सदन में बयान दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि योल में सेवारत रहे नायब सूबेदार विनोद कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने धारा 302 समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है, जिसकी जांच चल रही है। फोरेंसिक रिपोर्ट आने पर इस मामले में सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं, विपक्ष ने इसे एक बर्बर हत्या करार देते हुए कहा कि सरकार मामले में आरोपियों को तुरंत…
Read Moreतीन सौ मजदूरों की छुट्टियां रद
कुल्लू। बर्फबारी से निपटने के लिए लोक निर्माण विभाग ने तैयारी कर ली है। इसी के तहत विभाग ने अपने करीब तीन सौ मजदूरों की छुट्टियों को रद करने का फरमान जारी कर दिया है। बर्फबारी के दौरान अति महत्वपूर्ण औट-लुहरी राज्य मार्ग-11 सहित बंजार-छतरी वाया गाड़ागुशैणी, आनी-रोहाचला आदि मार्ग बंद हो जाते हैं। इनको समय रहते बहाल करने के दृष्टिगत विभाग ने मजदूरों की छुट्टियों को रद किया है। इसके लिए जहां विभाग ने मशीनरी भी मौके पर तैनाती कर दी है, वहीं सभी मजदूरों को भी स्थिति से…
Read Moreकुल्लू में घटे चरस तस्करी के मामले
कुल्लू। नशे की तस्करी के लिए बदनाम कुल्लू घाटी में चरस के मामले कम होने लगे हैं। पुलिस महकमे के आंकड़ों पर नजर दौड़ाई जाए तो वर्ष 2011 में जहां चरस तस्करी के दो सौ मामलों में 154 व्यक्ति सलाखों के पीछे पहुंचे हैं, वहीं 2012 में इन आंकड़ों में कमी दर्ज की गई है। इस वर्ष 156 मामले सामने आए। इनमें 128 तस्करों को पुलिस ने हिरासत में लिया, जबकि इस बार मात्र 96 मामले ही सामने आए हैं। इसमें केवल 71 तस्करों को पुलिस ने हिरासत में लिया…
Read Moreवायरल फीवर ने जकड़ी खराहल घाटी
काईस (कुल्लू)। घाटी में शुष्क ठंड का प्रकोप बढ़ने से लोग वायरल-फीवर की चपेट में आने लगे हैं। हालत यह है कि हर रोज दर्जनों मरीज सरकारी तथा निजी अस्पताल में इलाज करवाने के लिए पहुंच रहे हैं। खराहल घाटी के तांदला गांव में करीब डेढ़ दर्जन बच्चों को वायरल फीवर ने जकड़ लिया है। वार्ड पंच मोहर सिंह ठाकुर ने बताया कि तांदला गांव में ज्यादातर बच्चे वायरल फीवर की चपेट में आ गए हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से तांदला गांव के लिए चिकित्सकों की टीम भेजने की मांग…
Read Moreमारपीट करने के आरोप, पुलिस में केस दर्ज
कुल्लू। जिला कुल्लू की अलग-अलग जगह मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के पांच मामले सामने आए हैं। पुलिस ने मामले दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पहले मामले में मनाली के कोशाल निवासी तीरथी देवी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उसके साथ दोतू राम और कृष्णा ने मारपीट की है। वहीं, दूसरे मामले में धावारा निवासी रजत वर्मा ने पुलिस को दिए शिकायत पत्र में कहा है कि उसके साथ जोगिंद्र और अरुण ने मारपीट की है। तीसरे…
Read Moreग्रामीणों को जगी उजाले की उम्मीद
काईस (कुल्लू)। अंधेरे में जिंदगी गुजार रहे कुल्लू जिले के तीन गांवों के लोगों को अब जल्द राहत मिलती नजर आ रही है। शाक्टी, मरोड़ और शुगार गांव को दूधिया रोशनी से जगमगाने के लिए अब जिला प्रशासन ने कदम उठाना शुरू कर दिया है। उपायुक्त कुल्लू राकेश कंवर इन गांवों के ग्रामीणों को समस्याओं से निजात दिलाने के लिए मौके पर जाएंगे। ‘अमर उजाला’ ने इस समस्या को आठ दिसंबर के अंक में प्रमुखता से उठाया था। खबर छपने के बाद जिला प्रशासन ने इस पर कड़ा संज्ञान लिया…
Read Moreग्रामीणों को जगी उजाले की उम्मीद
काईस (कुल्लू)। अंधेरे में जिंदगी गुजार रहे कुल्लू जिले के तीन गांवों के लोगों को अब जल्द राहत मिलती नजर आ रही है। शाक्टी, मरोड़ और शुगार गांव को दूधिया रोशनी से जगमगाने के लिए अब जिला प्रशासन ने कदम उठाना शुरू कर दिया है। उपायुक्त कुल्लू राकेश कंवर इन गांवों के ग्रामीणों को समस्याओं से निजात दिलाने के लिए मौके पर जाएंगे। ‘अमर उजाला’ ने इस समस्या को आठ दिसंबर के अंक में प्रमुखता से उठाया था। खबर छपने के बाद जिला प्रशासन ने इस पर कड़ा संज्ञान लिया…
Read Moreछह साल में बनी तीन किलोमीटर सड़क
बंजार (कुल्लू)। कई वर्ष से अधर में लटकी बरनागी-मशियार सड़क के निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए मशियार पंचायत का एक प्रतिनिधिमंडल लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता विनोद आनंद से मिला। वर्ष 2007 से शुरू हुए बरनागी-मशियार सड़क के निर्माण कार्य में हो रही देरी से मशियार पंचायत के ग्रामीणों में विभाग के प्रति रोष है। ग्राम पंचायत मशियार की प्रधान कांता देवी, उप प्रधान प्रकाश ठाकुर, समिति सदस्य मंगली देवी, पूर्व प्रधान खूब राम तथा पूर्व वार्ड पंच चंदे राम सहित कई ग्रामीणों ने एक्सईएन से मिलकर…
Read More