115 मौतों के बाद भी सो रहा प्रशासन

रुड़की और देहात क्षेत्र में बीत गए साल में हादसों में 115 लोगों की मौत के बाद भी प्रशासन और शासन की नींद नहीं टूट सकी है। न तो कोई ट्रैफिक प्लान है और न ही कोई संसाधन। साल दर साल मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। वाहनों के नियंत्रण का जिम्मा मात्र 10 सिपाही और एक टीएसआई के भरोसे चल रहा है। चौंकाने वाली बात तो यह है कि जिले में जहां एसपी तथा सीओ ट्रैफिक तैनात हैं, वहीं रुड़की में ट्रैफिक व्यवस्था के लिए अधिकारी नहीं हैं।…

Read More

ऑल इज नॉट वेल’, अपने ही सीएम का पुतला फूंका

प्रदेश के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा भले ही अपनी कुर्सी सुरक्षित होने का दावा कर रहे हो लेकिन आल इज वेल नहीं है। मसूरी में मुख्यमंत्री और उनके पुत्र साकेत बहुगुणा के खिलाफ गुस्साए कांग्रेसियों ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को आक्रोशित कांग्रेसियों ने पिक्चर पैलेस चौराहे पर मुख्यमंत्री बहुगुणा और साकेत का पुतला फूंका। कांग्रेसियों ने बाप-बेटे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस की प्राथमिकता सदस्यता से भी इस्तीफा देने की बात कही। पढ़ें,महिलाएं नहीं कर सकतीं राजधानी में ये काम कांग्रेसियों में ये नाराजगी नगरपालिका परिषद में नामित…

Read More

आपदा रोकने के लिए वैज्ञानिक सोच विकसित करें

घनसाली (टिहरी)। जीआईसी घुमेटीधार में दो दिनी जिलास्तरीय इंस्पायर अवार्ड विज्ञान प्रदर्शनी और प्रोजेक्ट प्रतियोगिता शुरू की गई है। प्रतियोगिता के माध्यम से छात्र-छात्राओं की विज्ञान के प्रति बढ़ती क्षमताओं का आकलन किया जाएगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए डीईओ (माध्यमिक) डीसी सती ने कहा कि छात्रों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए केंद्र सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से देशभर में वर्ष 2008 से इंस्पायर अवार्ड कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य छात्रों को वैज्ञानिक तकनीकी से जोड़ना है। जिला समन्वयक एएन दूबे ने…

Read More

प्रतापनगर पीएचसी में तीन से नहीं आया पानी

लंबगांव (टिहरी)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापनगर में तीन दिन से जलापूर्ति ठप पड़ी है, जिससे स्वास्थ्य कर्मियों के साथ ही मरीजों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। परेशान लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर जलापूर्ति कराने की मांग की है। प्रतापनगर पीएचसी के लिए बनाई गई पेयजल लाइन का प्राकृतिक स्रोत सूख जाने पर जल संस्थान की ओर से टैंकर के माध्यम से जलापूर्ति की जा रही थी, लेकिन तीन दिन से संस्थान का टैंकर नहीं आ पाया है। आस-पास कहीं कोई स्रोत न होने से कर्मचारी बूंद-बूंद…

Read More

परियोजना प्रबंधन के खिलाफ गुस्साए ग्रामीण

घनसाली (टिहरी)। घुत्तू जल विद्युत परियोजना के खिलाफ चल रहे आमरण अनशन ने शुक्रवार को आंदोलन का रूप ले लिया। अभी तक समस्या न सुलझाने पर गुस्साए ग्रामीणों ने कंपनी प्रबंधन और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और घुत्तू बाजार बंद कराया। ग्रामीणों ने कंपनी प्रबंधन का पुतला भी फूंका। उन्हाेंने कहा कि जब तक मांगों का निराकरण नहीं किया जाता आंदोलन जारी रखा जाएगा। भिलंगना नदी पर 24.5 मेगावाट की भिलंगना जल विद्युत परियोजना से प्रभावित ग्रामीणों में कंपनी के निर्माण कार्य से पूर्व हुए समझौते के…

Read More

महिला भालू के हमले से घायल, रेफर

देवाल। शुक्रवार दोपहर को ग्राम पंचायत पलबरा में अपने घर से 50 मीटर दूर खेत में काम कर रही देबुली देवी (40) पत्नी बलवंत राम को भालू ने घायल कर दिया। पीड़िता को परिजन उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल लाए। प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रैफर किया गया है। पीएचसी देवाल के स्टाफ ने बताया कि महिला के सिर, पीठ, चेहरे, पैर एवं जांघ पर भालू के नाखुन के गहरे जख्म हैं।

Read More

जिलासू झूला पुल दे रहा हादसों को न्योता

कर्णप्रयाग। लोक निर्माण विभाग की लापरवाही से दस से अधिक गांवों को जोड़ने वाला जर्जर जिलासू झूला पुल अनहोनी का कारण बन सकता है। वर्ष 1971 में तहसील मुख्यालय से करीब छह किमी दूर जिलासू में झूला पुल का निर्माण किया गया था। इस पुल के बनने से अलकनंदा नदी के दूसरे छोर पर बसे जिलासू, झिरकोटी, सरणा, एरास, कोल्डा, गिरसा, ऑली-कांडई, उतरसू, मस्ट गांव, बगड़ आदि गांवों की करीब तीन हजार से अधिक आबादी को लाभ मिला। कुछ ही वर्षों में पुल देखरेख के अभाव में बदहाल होने लगा।…

Read More

शासन से नामित सभासदों का स्वागत

टनकपुर। नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी पांडेय और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शासन द्वारा नामित सभासदों का जोरदार स्वागत किया। पालिकाध्यक्ष ने उम्मीद जताई कि बोर्ड में नामित सदस्यों के शामिल होने से शहर के विकास को गति मिलेगी। खर्कवाल गार्डन में पूर्व नगर अध्यक्ष कैलाश शर्मा की अध्यक्षता और वरिष्ठ सभासद देवेंद्र सिंह के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्षा ने नामित सभासद खालिद अंजुम, ईश्वरी प्रसाद, नीरू बैजल, अनिल चौधरी, संपत लाल का फूल माला पहनाकर स्वागत किया और मिष्ठान वितरित कर खुशी जताई। स्वागत करने वालों में…

Read More

खटीमा में विशेष चिकित्सा शिविर 22 को

टनकपुर। भोजीपुरा (बरेली) स्थित श्री राममूर्ति स्मारक मेडिकल कालेज प्रशासन ने क्षेत्र के रोगियों से रविवार को खटीमा में लगाए जा रहे निशुल्क विशेष चिकित्सा शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। कॉलेज के डाक्टर ललित सिंह ने बताया कि कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन खटीमा के सहयोग से 22 दिसंबर को थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा के प्रांगण में निशुल्क विशेष चिकित्सा शिविर आयोजित होगा। इस शिविर में कैंसर, गैस्ट्रो विभाग, एंडज्ञेक्रायनोलॉजी, हृदय रोग, चेस्ट रोग, मेडिसीन, स्त्री एवं प्रसूति रोग, हड्डी, नाक-कान और गला, सर्जरी, बाल रोग के…

Read More

दुग्ध संघ ने बसुधुरा में पशु प्रदर्शनी लगाई

चंपावत। दुग्ध संघ की ओर से दुग्ध उत्पादक समिति बसुधुरा में पशु प्रदर्शनी और चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में पशुपालकों और दुग्ध उत्पादकों ने हिस्सा लिया। दुग्ध संघ के प्रभारी पीएंडआई एलडी बिनवाल के संचालन में आयोजित पशु-प्रदर्शनी में राजेश सेलिया की गाय को पहला, भूपेश जोशी की गाय को दूसरा और तुलसी देवी की गाय को तीसरा स्थान मिला। दुग्ध संघ के प्रांतीय को-आपरेटिव सदस्य देवी दत्त जोशी ने सभी को पुरस्कृत किया। इस मौके पर दुग्ध संघ सदस्य प्रहलाद राम, पशु चिकित्सक डा.…

Read More