शासन से नामित सभासदों का स्वागत

टनकपुर। नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी पांडेय और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शासन द्वारा नामित सभासदों का जोरदार स्वागत किया। पालिकाध्यक्ष ने उम्मीद जताई कि बोर्ड में नामित सदस्यों के शामिल होने से शहर के विकास को गति मिलेगी।
खर्कवाल गार्डन में पूर्व नगर अध्यक्ष कैलाश शर्मा की अध्यक्षता और वरिष्ठ सभासद देवेंद्र सिंह के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्षा ने नामित सभासद खालिद अंजुम, ईश्वरी प्रसाद, नीरू बैजल, अनिल चौधरी, संपत लाल का फूल माला पहनाकर स्वागत किया और मिष्ठान वितरित कर खुशी जताई। स्वागत करने वालों में धीरेंद्र सिंह गंगवार, केशव पांडेय, पानदेव भट्ट, धर्मानंद पांडेय, पूरन पडियार, हेम जोशी, अनिल प्रसाद सिन्हा, नवीन बोहरा, बसंत राय, आनंद मेहरा, बीडी ओली, सुभाष चंद्र, राजू उपाध्याय आदि शामिल थे।

Related posts