जोधपुर विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष की 13 करोड़ रुपये की संपत्ति ईडी ने जब्त की

नई दिल्ली प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने फर्जी डिग्री जारी करने के मामले में जोधपुर राष्ट्रीय विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष कमल मेहता की लगभग 13 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। ईडी ने मंगलवार को एक बयान में बताया कि जब्त संपत्तियों में जयपुर, जोधपुर और दिल्ली में 12 फ्लैट, 3 प्लॉट, एक भवन और 31 बीघा कृषि भूमि शामिल हैं। बैंकों में जमा नकदी भी जब्त की गई है। बयान में बताया गया कि यह मामला फर्जी डिग्री और मार्कशीट जारी करने से संबंधित है। इस संदर्भ में केंद्रीय…

Read More

जय, विकास दुबे को खत्म कर हड़पना चाहता था आर्थिक साम्राज्य

कानपुर जय बाजपेई ने दोहरा खेल खेला है। एक तरफ बिकरू गांव में हुई मुठभेड़ से ठीक पहले विकास दुबे को असलहे और रकम पहुंचाई तो दूसरी तरफ राहुल तिवारी की मदद की। एक अफसर से दबाव बनवाकर उसने विकास दुबे के खिलाफ राहुल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कराई। विकास के रुपये न देने पड़ें, इसलिए उसने ऐसा किया। साथ ही विकास के साम्राज्य पर कब्जा भी जमाना चाहता था। पुलिस की जांच में यह खुलासा हुआ है। हालांकि पुलिस ने इसे सार्वजनिक नहीं किया है। जय कई सालों…

Read More

एक ही स्कूल की पांच छात्राओं का कमाल, सभी ने हासिल किए 100 प्रतिशत अंक

पंजाब पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार को 12वीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। फरीदकोट के गांव कोटसुखिया के संत मोहन दास मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की पांच छात्राओं ने 100 प्रतिशत अंक हासिल कर इतिहास रच दिया है। इसके अलावा स्कूल की चार छात्राओं ने 99.5 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। स्कूल चेयरमैन राज कुमार थापर, सरपरस्त मुकुंद लाल थापर व डिप्टी डायरेक्टर संदीप थापर ने बताया कि नतीजे में उनके स्कूल की पांच छात्राओं खुशवीर कौर, लवप्रीत कौर, चरनजीत कौर, हरप्रीत कौर व राजवीर कौर ने…

Read More

लश्कर का मददगार पांच दिन के पुलिस रिमांड पर, छापामारी जारी

जम्मू शहर के पीर मिट्ठा इलाके से पकड़े गए लश्कर के मददगार को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस टीमों ने डोडा और किश्तवाड़ जिलों में भी मंगलवार को छापामारी की। आरोपी मुब्बसर भट्ट के संपर्क में रहने वाले छह से अधिक लोगों से पूछताछ की गई है। इनमें से कुछ के हिजबुल और लश्कर के लिए काम करने की आशंका है। हालांकि अब तक यह सामने नहीं आया कि आखिर मुब्बसर तक हवाला का पैसा कैसे पहुंचा। इसकी तहकीकात की जा रही है। पुख्ता सूचना…

Read More

हमला नाकाम, 10 आतंकी ढेर, दो लांचिंग पैड तबाह

जम्मू नौशेरा सेक्टर के कलाल क्षेत्र में मंगलवार को सेना ने पाकिस्तान के बैट (बॉर्डर एक्शन टीम) हमले को नाकाम करते हुए जवाबी कार्रवाई में सीमा पार 10 आतंकी मार गिराए। नियंत्रण रेखा पर की गई कार्रवाई में दहशतगर्दों के दो लांचिंग पैड भी तबाह हो गए हैं। हालांकि सेना की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। सैन्य सूत्रों के अनुसार मंगलवार दोपहर के बाद पाकिस्तानी सेना ने नौशेरा के कलाल क्षेत्र से बैट हमला करने की कोशिश की। करीब 4 से 6 आतंकी नियंत्रण रेखा के…

Read More

पर्यटन विकास निगम ने ऑनलाइन ऑर्डर से होम डिलीवरी सेवा की शुरू

शिमला हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम ने अपने चयनित होटलों से खाना घर ले जाने और होम डिलीवरी के लिए ऑनलाइन ऑर्डर लेने की व्यवस्था शुरू की है। लोग ऑनलाइन ऑर्डर कर विभिन्न व्यजनों का आनंद ले सकेंगे। निगम की प्रबंध निदेशक कुमुद सिंह ने बताया कि यह सेवा शिमला के पीटरहॉफ होटल, गुफा एवं आशियाना रेस्तरां, होटल कुंजम मनाली, कैफे मोनाल कुल्लू, कैफे रावी व्यू चंबा और कैफे सतलुज रामपुर में शुरू की है। इस सेवा को चरणबद्ध तरीके से निगम के अन्य होटलों में भी चलाया जाएगा। उन्होंने…

Read More

कोरोना की रफ्तार बढ़ी सरकार ने सैंपलिंग तेज कर दी

शिमला सोलन, सिरमौर के बाद अब शिमला जिला में भी कोरोना ने पांव पसारना शुरू कर दिए हैं। बीते तीन दिनों से शिमला में मामलों की रफ्तार बढ़ी है। कुल पॉजिटिव का आंकड़ा यहां 97 तक पहुंच गया है। अभी भी 43 लोग ऐसे हैं, जो अस्पताल में उपचाराधीन हैं। सरकार ने जिले के लिए अतिरिक्त कोरोना टेस्ट किट लेने का फैसला लिया है।  जिला सोलन और सिरमौर में कोरोना से दहशत का माहौल है। इन दोनों जिलों में संक्रमितों का आंकड़ा सैकड़ों में है। मामले बढ़ने से सरकार भी…

Read More

सेना की भर्ती, इन जिलों के युवाओं को मिलेगा मौका

धर्मशाला, कोरोना महामारी के बीच हिमाचल में सेना की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। पुलिस मैदान धर्मशाला में 18 से 28 सितंबर तक सेना की भर्ती होगी, जिसमें कांगड़ा और चंबा जिले के 17 से 21 आयु वर्ग के युवा भाग ले सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थी 22 जुलाई से चार सितंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं। पांच सितंबर से एडमिट कार्ड अभ्यर्थियों को उनके ई-मेल एड्रेस पर भेजे जाएंगे। भर्ती प्रक्रिया सोल्जर सामान्य ड्यूटी और सोल्जर क्लर्क के पदों के लिए होगी। सामान्य ड्यूटी सोल्जर के लिए 17 से…

Read More

केंद्र सरकार ने मांगे सुझाव, अभिभावकों ने स्कूल बंद रखने की वकालत की

शिमला हिमाचल के ज्यादातर अभिभावक अगस्त और सितंबर में भी स्कूल खोलने के पक्ष में नहीं हैं। केंद्र सरकार को दिए अधिकांश सुझावों में अभिभावक बच्चों को लेकर किसी भी प्रकार का खतरा नहीं उठाना चाहते हैं। कई अभिभावकों ने तो स्पष्ट लिखा है कि अगर स्कूलों को सरकार खोल भी देती है तो भी वे अपने बच्चों को हालात पूरी तरह से सामान्य होने तक स्कूलों में नहीं भेजेंगे। उच्च शिक्षा निदेशालय के माध्यम से केंद्र सरकार ने अभिभावकों से स्कूल खोलने के लिए सुझाव मांगे हैं। मंगलवार शाम…

Read More

बसों में नहीं लगेंगे चीन में बने कल-पुर्जे, टेंडर की शर्तों में बदलाव

नई दिल्ली दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के बेड़े में शामिल होने वाली 1000 लो फ्लोर और इलेक्ट्रिक बसों में चीन की कंपनियों में तैयार कल पुर्जों का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। भारत-चीन सीमा पर चल रहे विवाद को देखते हुए दिल्ली सरकार ने बसों के लिए होने वाले टेंडर में इस शर्त को शामिल किया है। सरकार के इस फैसले से चीन को गहरा झटका लगेगा। अब तक बसों में चीन में निर्मित जीपीएस, पैनिक बटन, सीसीटीवी सहित कुछ अन्य कल पुर्जें इस्तेमाल किए जाते रहे हैं। सरकार की शर्त…

Read More