अब घर बैठेगी मिलेगी टेस्ट की रिपोर्ट

सोलन। आरकेएस की दरों पर सस्ते टेस्ट सुविधा मिलने साथ-साथ अब आपको घर बैठे टेस्ट रिपोर्ट भी मिल जाएगी। जिला अस्पताल में स्थापित एसएआरएल लैब ने यह सुविधा बहाल कर दी है। लिहाजा टेस्ट देने के बाद रिपोर्ट के लिए अब अस्पताल या निजी लैबों में चक्कर काटने की जरूरत नहीं। इसके अलावा लैब में अन्य कई सुविधाएं भी शुरू हो रही हैं। जिसमें कुछ टेस्ट मुफ्त भी हो सकेंगे। एसआरएल लैब के बारे में एमएस उप्पल ने बताया कि लैब की सुविधा जोनल अस्पताल में शुरू कर दी है।…

Read More

‘शिक्षित बेटियां’ लघु नाटिका को सराहा

कसौली (सोलन)। सीनियर सेकेंडरी स्कूल कोटबेजा का वार्षिक समारोह शनिवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के प्रधानाचार्य रामजीदास ठाकुर ने की। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि उद्योगपति आरके गांधी ने शिरकत की। सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का आगाज किया गया। इस मौके पर प्रिंसिपल रामजीदास ठाकुर ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया और स्कूल की वार्षिक शैक्षणिक, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों की रिपोर्ट सबके समक्ष रखी। इसे बाद स्कूल की छात्राओं ने ‘शिक्षित बेटियां’ नामक लघु नाटिका का मंचन कर उपस्थित जनसमूह को बेटियों…

Read More

मोटरसाइकिलों की टक्कर, बाइक सवार जख्मी

मोटरसाइकिलों की टक्कर, बाइक सवार जख्मी नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़-भरतगढ़ मार्ग सल्लेवाल में एक बाइक के अनियंत्रित होकर पैरापिट से टकराने और दूसरे बाइक के इससे टकराने से दोनों बाइक सवारों को चोटें आई हैं। यह हादसा उस समय हुआ जब कर्मचंद पुत्र दिलीप चंद निवासी गांव ढाणा, तहसील नालागढ़ अपने मोटरसाइकिल एचपी 12बी 4366 पर सवार होकर नालागढ़ से अपने घर जा रहा था। जैसे की वह सल्लेवाल गांव के समीप पहुंचा तो वह वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और उसका बाइक पैरापिट से जा टकराया और बाइक सवार…

Read More

होम्योपैथी में किडनी स्टोन का इलाज संभव

सोलन। चिकित्सकों ने होम्योपैथी से किडनी स्टोन (गुर्दे की पत्थरी )के इलाज का दावा किया है। क्षेत्रीय होम्योपैथी अनुसंधान संस्थान शिमला के चिकित्सकों के मुताबिक उन्होंने इस रोग का शर्तिया इलाज किया है, वो भी बिना किसी शल्य चिकित्सा के। नतीजतन आईजीएमसी से किडनी स्टोन वाले मरीज यहां पहुंचने लगे हैं जिनका इलाज अनुसंधान केंद्र में चल रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक होम्योपैथी से मात्र 15 दिनों में असर दिखने लगता है तथा दवाइयों के रेगुलर सेवन से कुछ ही समय में यह पूरी तरह ठीक हो जाता है। मौजूदा…

Read More

अवैध ढंग से मवेशी ले जाते 2 गिरफ्तार

सराहां (सिरमौर)। अवैध ढंग से वाहन में ठूंस-ठूंस कर भरे तीन बैलों को सराहां पुलिस ने बीती देर रात नाकाबंदी के दौरान पकड़ा। छोटा हाथी वाहन में इन मवेशियों को ठूंस कर शिमला से नाहन की ओर जा रहा था। पुलिस ने देर रात आईपीएच कार्यालय के पास जब उक्त वाहन रोका तो उसमें 3 बैल भरे पाए गए। जिनमें से एक की मौत हो चुकी थी। जबकि 2 की हालत बेहद दयनीय बनी हुई थी। पुलिस ने वाहन चालक दलीप कुमार निवासी गांव बग्गी, तहसील सरकाघाट जिला मंडी एवं…

Read More

बांगरण मर्डर के 82 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

राजपुर (सिरमौर)। पांवटा थाना के अंतर्गत बांगरण गांव में 13 अक्तूबर की रात को नौजवान युवक की धारदार हथियार से की गई नृशंस हत्या के 82 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस की डोर टू डोर पूछताछ, मौके-ए-वारदात के गवाहों के बयान, बांस का डंडा, मोटर साइकिल का अधूरा लोकल नंबर, मोबाइल काल डिटेल एवं लोकेशन आदि जांच के बाद भी पुलिस हत्यारों को सुराग नहीं लगा पाई है। हालांकि मामले की जांच में सीआईडी सहित पुलिस की तीन टीमें जुटी हैं। कामयाबी फिर भी नहीं मिल…

Read More

युकां ने धूमल और अनुराग का पुतला फूंका

नाहन (सिरमौर)। युवा कांग्रेेस के नेताओं ने शनिवार को दिल्ली गेट में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल एवं उनके पुत्र सांसद अनुराग ठाकुर का पुतला फूंका और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शिमला संसदीय क्षेत्र के युकां अध्यक्ष संजय ठाकुर की अगुवाई में नाहन विधानसभा क्षेत्र युकां ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को पाक साफ बताया। नाहन क्षेत्र के अध्यक्ष सीवी चौहान ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री धूमल एवं उनके पुत्र बेदाग छवि के नेता मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को निशाना बना रहे हैं। उनके कार्यकाल में हुए कई अवैध कार्यों…

Read More

फर्जी डीओ मामले में जांच सार्वजनिक हो

शिमला। प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (जोगटा गुट) के प्रदेशाध्यक्ष एसएस जोगटा व महासचिव हेम सिंह ठाकुर ने सरकार से फर्जी डीओ मामले में जांच को सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूछताछ से आम कर्मचारी परेशान हो रहे हैं, इसलिए जांच पूरी करने के बाद सरकार को इसे सार्वजनिक करना चाहिए। इससे आम कर्मचारी जो डरा सा महसूस कर रहा है, उसे राहत मिलेगी। इस मामले में दोषी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसके लिए महासंघ के सभी नेता और आम कर्मचारी सरकार के…

Read More

मुफ्त में नहीं मिलेगी एस्केलेटर सुविधा

शिमला। केंद्र सरकार से फंड न मिलने की वजह से राजधानी में मुफ्त एस्केलेटर (स्वचलित सीढ़ियां) की सवारी का सपना टूट गया है। शहरवासियों को चढ़ाई वाले स्थानों पर मुफ्त में स्वचलित सीढ़ियों की सुविधा अब नहीं मिल सकेगी। चढ़ाई से बचने के लिए लोगों को जेब ढीली करना पड़ेगी। केंद्र सरकार से आर्थिक सहयोग न मिलने के चलते नगर निगम ने स्वचलित सीढ़ियों के प्रोजेक्ट को पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट-पार्टनरशिप) मोड पर देने का फैसला लिया है। अब स्वचलित सीढ़ियों का निर्माण बीओटी (बिल्ड एंड ऑपरेट) आधार पर किया जाएगा। हिमाचल…

Read More

आज हाईकोर्ट को जांच रिपोर्ट सौंपेगा विजिलेंस

शिमला। कांग्रेस के पूर्व कार्यकाल में हुई चिट भर्ती मामले की जांच विजिलेंस ने पूरी कर दी है। सोमवार को विजिलेंस हाईकोर्ट के समक्ष अपनी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ही चिट भर्ती मामले की जांच फिर से खोली गई थी। एसपी की अध्यक्षता वाली जांच टीम कोर्ट की देखरेख में मामले की जांच कर रही है। इस मामले में 59 विभागों पर चिटों के आधार पर 3200 से अधिक चहेतों की भर्तियों के आरोप हैं। सूत्रों के अनुसार विजिलेंस ने अपनी जांच में करीब 51…

Read More