मैड़ी (ऊना)। कुछ दिनों पूर्व मारपीट में घायल हुए व्यक्ति की पत्नी ने आरोपियों द्वारा उसे धमकाए जाने तथा जाति सूचक शब्द कहे जाने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि मामले में आरोपियों के विरुद्ध वे धाराएं नहीं लगाई गईं, जो इस प्रकार के मामले में लगाई जानी चाहिए थीं। संतोष कुमारी पत्नी रवि कुमार निवासी गिड़गिड़ ग्राम पंचायत बेहड़ जस्वां ने इस संबंध में सोमवार को डीएसपी अंब को लिखित शिकायत कर सुरक्षा मुहैया करवाए जाने की मांग की है। महिला ने शिकायत में कहा है…
Read MoreAuthor: ibindiannews
आग में झुलसा 65 वर्षीय बुजुर्ग
अंब (ऊना)। अंब के गंगहेट गांव में व्यक्ति सर्दी से बचने के लिए जलाई गई आग में जा गिरा, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। घायल हालत में उसे अंब अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घटना के संदर्भ में केस दर्ज कर मामले की छानबीन आरंभ कर दी गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गंगहेट निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग बलदेव सिंह घर से कुछ दूरी पर बनाई गई पशुशाला में ही रहता था। रविवार रात भी वह घर में खाना खाने के बाद…
Read Moreबेकाबू कार पेड़ से जा टकराई
अंब (ऊना)। अंब उपमंडल के करलूही में सोमवार सुबह एक बेकाबू कार पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें घायलावस्था में 108 की मदद से नजदीकी अस्पताल में उपचाराधीन करवाया गया। उधर, पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कांगड़ा के परौर निवासी सुदर्शन कुमार…
Read MoreCM presides over Annual Function of Nankhari Students Association
shimla (VIRENDER KHAGTA)Chief Minister Shri Virbhadra Singh today said education along-with health and roads was among the top priorities of the State government and concerted efforts were being made to develop Himachal Pradesh as an education hub of the country. He was speaking while presiding over the annual function-cum-get together of the Nankhari Students Association organised at the Gaiety Theatre, Shimla. The Chief Minister said that his government was according priority for opening schools and colleges as per the requirements by making adequate budgetary provisions for developing proper infrastructure and…
Read Moreइस सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल
हमीरपुर। नेरी से कांगू संपर्क सड़क मार्ग की टारिंग जगह-जगह से उखड़ी है। कमलाह के समीप सड़क की टारिंग पूरी तरह से उखड़ गई है। यहां तक की सड़क की सोलिंग भी उखड़ चुकी है। लेकिन लोक निर्माण विभाग मार्ग की सुध नहीं ले रहा। स्थानीय निवासी तिलक राज, सुनील, सोनू, प्रकाश चंद, धर्म सिंह, सुनील कुमार, सभाष चंद, दीप कुमार आदि लोगों का कहना है कि सड़क मार्ग की टारिंग जगह-जगह से उखड़ी है। कमलाह के समीप तो संपर्क का बुरा हाल है। साथ लगते घरों का पानी सड़क…
Read Moreपैरामेडिकल स्टाफ के 700 पद सृजित : कौल सिंह
हमीरपुर। स्वास्थ्य एवं राजस्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य संस्थानों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के दृष्टिगत 200 चिकित्सकों तथा 700 पैरामेडिकल स्टाफ के नए पद सृजित किए गए हैं। रविवार को मैड में 43 लाख की लागत से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चालू वित्त वर्ष के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं पर 1187 करोड़ की राशि व्यय की जा रही है, 220 करोड़ केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत मंजूर किए गए हैं। उन्होंने कहा…
Read Moreलंबित पे बैंड, ग्रेड पे को कर्मचारी मुखर
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश शिक्षा प्रयोगशाला कर्मचारी संघ की राज्य स्तरीय बैठक का आयोजन बाल स्कूल हमीरपुर में किया गया। बैठक का आयोजन प्रदेशाध्यक्ष सतीश गौतम की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में 10 जिलों से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान कर्मचारियों ने लंबित पड़ी मांगों को लेकर चर्चा की गई। कर्मचारियों ने सरकार से मांग की कि लंबित पे बैंड और ग्रेड पे शीघ्र जारी किया जाए। सभी कर्मचारियों ने एक स्वर में कहा कि शिक्षा विभाग एवं प्रदेश सरकार के झूठे आश्वासनों से कर्मचारी तंग आ…
Read Moreसरकार एक माह में श्वेत पत्र जारी करे
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के पूर्व अध्यक्ष प्रेम सिंह भरमौरिया ने कहा कि प्रदेश सरकार 25 दिसंबर 2012 से 25 दिसंबर 2013 तक कर्मचारियों के तबादलों को लेकर श्वेत पत्र जारी करे। समस्त विभागों, अर्ध सरकारी विभागों की जानकारी शामिल की जाए। प्रदेश सरकार ने माननीय न्यायालय में शपथ पत्र दिया था, जिसका उल्लंघन हो रहा है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार एक माह में श्वेत पत्र जारी नहीं करती है तो न्यायालय का दरवाजा खटखटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता संभालते ही राजनैतिक द्वेष से…
Read Moreमहिला के नाम राशन कार्ड रास नहीं आया
हमीरपुर। प्रदेश सरकार ने राशन कार्ड महिला मुखिया के नाम बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए 20 जनवरी तक फार्म भर कर पंचायतों में जमा करवाने के लिए कहा गया है। लेकिन लोगों को योजना रास नहीं आ रही है। रविवार को आयोजित ग्राम सभा की बैठक में पंचायतों के लोगों ने योजना पर आपत्ति जताई और योजना को खारिज कर दिया। महिलाओं ने भी राशन कार्ड महिला मुखिया के नाम बनाने के फैसले को नकार दिया। ग्राम पंचायत अमरोह में आयोजित ग्राम सभा में 215 लोगों ने भाग…
Read Moreकागजों में खाली और असल में अवैध कब्जा
बद्दी / घरेड़ (सोलन)। भटोलीकलां स्थित हिमुडा आवासीय कालोनी में खाली पड़े वन रूम सेटों को कुछ शातिरों ने अवैध रूप से किराए पर चढ़ा डाला। वहीं विभाग की रिकॉर्ड में यह कमरे खाली हैं। यही नहीं शातिर स्वयं को विभाग का एजेंट बताकर किराया भी वसूल करते रहे। हैरत यह है कि यहां बिजली और पानी की सुविधा तक अवैध तौर पर मुहैया करवा दी गई। कुछ लोगों ने इसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों से की और बाद में मामला सामने आने के बाद बिजली बोर्ड ने कनेक्शन काट दिए।…
Read More