चंबा। जिला चंबा के 15 ब्लॉकों में बीआरसी रखे जाएंगे। इसके लिए शिक्षक 15 जनवरी तक जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में आवेदन कर सकते हैं। बीआरसी के लिए उपायुक्त कार्यालय में 22 व 23 जनवरी को साक्षात्कार होगा। इससे पहले शिक्षकों को 15 जनवरी तक आवेदन करने होंगे। 22 जनवरी को प्राइमरी के बीआरसी का और 23 जनवरी को अप्पर प्राइमरी बीआरसी के इंटरव्यू लिए जाएंगे। साक्षात्कार का आयोजन उपायुक्त संदीप कदम की अध्यक्षता में होगा। इसमें प्रारंभिक व उच्च शिक्षा उप निदेशक व डाइट के प्रधानाचार्य सुमन मिन्हास…
Read MoreAuthor: ibindiannews
सीवरेज से नहीं जुडे़ तीन मोहल्ले
सुलतानपुर (चंबा)। शहर के सबसे बड़े वार्ड की श्रेणी में आने वाला सुलतानपुर वार्ड सीवरेज सिस्टम से नहीं जुड पाया है। लोगों की मांग के वाबजूद वार्ड को सीवरेज से जोड़ने की पहल नहीं हो पाई है। वार्ड के मांई का बाग, ओबड़ी व सुलतानपुर मोहल्ले में सीवरेज की सुविधा नहीं हैं। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रशासन और नगर परिषद से कई मर्तबा मोहल्लों को सीवरेज से जोड़ने की मांग कर चुके हैं। सुलतानपुर वार्ड में शहर के…
Read Moreअब सूरज की रोशनी से चमकेगा कृषि विवि
पालमपुर (कांगड़ा)। कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के चार कॉलेज अब दुधिया रोशनी से जगमग होने वाले हैं। इसे लेकर विवि प्रशासन ने हिम ऊर्जा विभाग के पास राशि जमा करवा दी है। इससे बिजली की खपत कम होगी। विवि प्रशासन का पैसा भी बचेगा। इस परियोजना पर पौने दो करोड़ रुपये खर्च होंगे। जानकारी के मुताबिक कृषि विवि में बिजली का भारी भरकम बिल कम करने के लिए विवि प्रशासन ने सोलर लाइट लगाने की कवायद शुरू कर दी है। सोलर लाइट के जरिये विवि में 200 किलोवाट तक बिजली लगेगी।…
Read Moreसंस्कृत संस्थान के छात्रों ने उड़ीसा में दिखाई प्रतिभा
परागपुर (कांगड़ा)। मानव संसाधन विकास मंत्रालय के तत्वावधान में देहरा के बलाहर में स्थित राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान के छात्र-छात्राओं ने उड़ीसा में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। संस्थान के छात्र-छात्राओं ने उड़ीसा के पुरी में पिछले दिनों आयोजित ग्लोरी फेस्टिवल में सांस्कृतिक प्रतियोगिता में कई पुरस्कार जीतकर संस्थान के साथ-साथ इलाके का नाम रोशन किया है। इससे पहले भी छात्रों ने लखनऊ में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में कई पुरस्कार हासिल किए थे। इस उपलब्धि पर संस्थान के प्राचार्य, प्राध्यापक वर्ग के साथ-साथ छात्र भी खुश हैं। प्राचार्य प्रो.…
Read Moreकरोड़ों की जमीनों पर सेना की नजर
नूरपुर (कांगड़ा)। बात निकली है तो फिर दूर तक जाएगी…? भले ही नूरपुर में प्रस्तावित क्रिकेट स्टेडियम की जमीन को लेकर बवाल कागजी दस्तावेजों की तस्दीक से फिलहाल ठंडा पड़ गया है, लेकिन स्टेडियम के अलावा इसकी बगल में करीब दस हजार वर्ग मीटर जमीन पर सेना की दावेदारी से अब नया बखेड़ा खड़ा हो गया है। सूत्रों की मानें तो जिला कांगड़ा में नूरपुर समेत कोटला और शाहपुर में सेना ने नेशनल हाईवे के किनारे अपनी करोड़ों की जमीन को दोबारा कब्जे में लेने की कागजी कसरत तेज कर…
Read Moreमौका देखने गए पुलिस कर्मी ही पीट डाले
धर्मशाला। पुलिस थाना धर्मशाला में टंग पंचायत के दो वार्ड पंचों सहित सात लोगों के खिलाफ मारपीट करने के दो मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार कुलतार सिंह निवासी टीका बणी अपनी गाय लेकर जा रहा था तो इक्कू पुल के पास टंग पंचायत के दो वार्ड पंच चरणू और राजू ने कुछ लोगों सहित उसके साथ मारपीट की। उसके बाद मौके का जायजा लेने गए योल चौकी के मुख्य आरक्षी और होम गार्ड जवानों पर भी उन लोगों ने हमला कर घायल कर दिया।…
Read Moreआईपीएच और पीडब्ल्यूडी प्रोजेक्टों में तेजी लाएं : कालिया
शिमला। वार्षिक योजना से पहले विधायक प्राथमिकता बैठकों के दूसरे दिन ऊना जिला के विधायकों ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के साथ हुई बैठक में अपनी योजनाएं रखी। संबंधित जिलों के कैबिनेट मंत्री, सीपीएस और प्रशासनिक अधिकारी भी इसमें उपस्थित थे। जिले से महज एक ही विधायक ने बुधवार को वार्षिक योजना की बैठक में अपने क्षेत्र की मांगें रखीं। भाजपा अध्यक्ष और ऊना से विधायक सतपाल सत्ती निजी कारणों से बैठक में हिस्सा नहीं ले सके। गगरेट के विधायक राकेश कालिया ने 922 करोड़ रुपये स्वां नदी तटीकरण परियोजना उपलब्ध…
Read Moreशिक्षकों की अपेक्षा के अनुरूप हो बजट
ऊना। हिमाचल प्रदेश शिक्षक संघ ने सरकार से मांग उठाई है कि आगामी बजट शिक्षकों की अपेक्षा के अनुरूप हो। शिक्षकों ने प्रदेश सरकार की ओर से बजट को लेकर मांगे गए सुझावों का भी स्वागत किया। हिमाचल प्रदेश शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष लाल चंद मेहता, महासचिव संजय अत्री, कोषाध्यक्ष पवन शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहन दत्ता और महालेखाकार सुरजीत सिंह राणा ने संयुक्त बयान में कहा कि प्रदेश के आगामी बजट में प्रदेश में कार्यरत हजारों प्राथमिक शिक्षकों के हित को संरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार संघ के सुझावों…
Read Moreइलेक्ट्रानिक्स दुकान में सेंधमारी
दुलैहड़ (ऊना)। जिले में चोरों की सक्रियता बढ़ती जा रही है। चोरी की ताजा वारदात दुलैहड़ बाजार में सामने आई है। बाजार में इलेक्ट्रानिक्स की दुकान में सेंध लगाकर चोर लैपटॉप, एलसीडी समेत लाखों रुपये का कीमती सामान लेकर फरार हो गए। डेढ़ माह के भीतर दुलैहड़ बाजार में चोरी की तीसरी वारदात है। इससे लोग सहमे हुए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दुलैहड़ बाजार में मंगलवार देर रात्रि इलेक्ट्रानिक्स की दुकान में चोरी हुई है। बुधवार सुबह मालिक गौरव जब दुकान पर पहुंचा तो दुकान के अंदर…
Read Moreकिन्नौर में हिम तेंदुए के खौफ से सहमे लोग
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला में हिम तेंदुए के आतंक से लोग सहमे हुए हैं। ये तेंदुए जहां लोगों के पशुओं को अपना शिकार बना रहे हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों तक तेंदुए के पहुंच जाने से लोगों की जान के लिए भी खतरा पैदा हो गया है। लोगों ने वन विभाग से मांग की है कि हिम तेंदुए को पकड़ने के पुख्ता प्रबंध किए जाएं। जिला मुख्यालय रिकांगपिओ के आसपास के क्षेत्र कल्पा, युवारंगी, चुगलिंग, कशमीर आदि क्षेत्रों में भी हिम तेंदुए को देखा जा रहा है। इस कारण लोग शाम होने…
Read More