चंडीगढ़/पंजाब पंजाब में कोरोना वायरस तेजी से पांव पसारने लगा है। सोमवार को राज्य में 132 नए पॉजिटिव केसों के साथ इस महामारी से पीड़ित होने वालों की संख्या 1232 तक पहुंच गई है। नए मामलों में 124 नांदेड़ से लौटे श्रद्धालुओं के हैं। वहीं, सोमवार को होशियारपुर के रहने वाले व्यक्ति की अमृतसर में मौत होने से राज्य में इस वायरस के कारण मरने वालों की संख्या भी बढ़कर 24 हो गई है। अमृतसर स्थित श्री गुरुनानक देव अस्पताल में दम तोड़ने वाला व्यक्ति पिछले एक सप्ताह से यहां…
Read MoreAuthor: ibindiannews
एलओसी पर 200 से अधिक आतंकी घुसपैठ की फिराक में, एक महीना सेना के लिए होगा कड़ी चुनौती वाला
जम्मू कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों में अगला एक महीना सेना के लिए कड़ी चुनौती वाला होगा। बांदीपोरा, कुपवाड़ा, बारामुला में पड़ी बर्फ अब पिघलने लगी है। आतंकियों के घुसपैठ के रूट साफ होने लगे हैं। ऐसे में बड़े पैमाने पर आतंकी घुसपैठ की फिराक में हैं। दरअसल, कश्मीर में नवंबर महीने में बर्फ पड़ना शुरू होती है। जनवरी तक काफी बर्फ पड़ जाती है। आतंकियों के लिए बर्फ में घुसपैठ करना मुश्किल हो जाता है। अप्रैल में यह बर्फ पिघलने लगती है। तब कुछ जगहों पर फेंसिंग टूटी होती है।…
Read Moreलॉकडाउन के बाद बाजार खुलते ही ठेकों के बाहर लगी कतारें, पांच घंटे में करीब तीन करोड़ रुपये की बिक्री हुई
शिमला कोरोना के चलते आखिर 43 दिन बाद प्रदेश भर में बाजार खुल गए। सरकारी दफ्तर और अस्पताल खुलने से भी लोगों को राहत मिली। डेढ़ महीने से लॉकडाउन की वजह से बंद शराब की दुकानें खुलते ही सोमवार को करीब तीन करोड़ रुपये की बिक्री हुई। कर्फ्यू के दौरान मिलने वाली छूट के पूरे पांच घंटे तक ज्यादातर ठेकों के बाहर कतारें लगी रहीं। दोपहर बाद कई ठेके खाली हो गए। शराब की बिक्री से सरकार को अगले एक महीने में डेढ़ 100 करोड़ से ज्यादा के राजस्व का…
Read Moreभारत की अर्थव्यवस्था में आ सकती है 20 फीसदी की गिरावट
घरेलू रेटिंग एजेंसी इक्रा ने नए अनुमान में सोमवार को कहा कि जून तिमाही में भारत की अर्थव्यवस्था में 20 फीसदी तक की गिरावट आ सकती है। एजेंसी ने कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिए पूरे देश में लागू लॉकडाउन में ढील दिए जाने की सरकार की घोषणा के बाद यह अनुमान व्यक्त किया है। एजेंसी ने लॉकडाउन में ढील के बाद भी पूरे वित्त वर्ष 2020-21 के बारे में कहा कि सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में इस दौरान दो फीसदी तक की गिरावट आ सकती है। एजेंसी…
Read Moreचीन में खुले पर्यटन स्थल, दो दिन में 10 लाख से अधिक लोगों ने की यात्रा
वर्ल्ड डेस्क चीन के वुहान शहर से फैले कोरोना महामारी की वजह से पूरी दुनिया परेशान है और लगभग हर देश लॉकडाउन में कैद है। इस वैश्विक महामारी से मरने वालों की संख्या रोजाना बढ़ रही है और संक्रमण भी तेजी से फैल रहा है। वहीं चीन जहां से पांच महीने पहले यह जानलेवा वायरस फैला था, वहां अब चीजें पटरी पर लौटनी शुरू हो गई हैं। लॉकडाउन हटाने के साथ ही यहां फैक्टरियों और परिवहन को भी खोल दिया गया है। पर्यटन में तेजी से हुई बढ़ोतरी यहां तक कि यहां पर्यटन…
Read Moreपीएम मोदी आज गुट निरपेक्ष बैठक को संबोधित करेंगे
नई दिल्ली कोरोना महामारी से निपटने के लिए गुट निरपेक्ष देशों (नाम) के सदस्यों की सोमवार को होने वाली बैठक को भारत की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। इसमें पाकिस्तान की ओर से राष्ट्रपति आरिफ अल्वी शिरकत करेंगे। अजरबेजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीवेव की पहल पर सदस्य देशों के प्रमुखों की यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी। बैठक में कोविड-19 के खिलाफ एकजुट होने की मुहिम पर राजनीतिक घोषणापत्र जारी किया जाएगा। संयुक्त राष्ट्र के बाद नाम सबसे बड़ा समूह है जिसमें एशिया, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका के…
Read Moreकोरोना संक्रमितों की संख्या 40 हजार पार, दो दिन में मिले 4898 मरीज, पहली बार 83 मौतें
नई दिल्ली देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 40 हजार पार हो चुका है। पिछले दो दिन में 4,898 नए मरीज सामने आए हैं। जबकि पिछले 24 घंटे में पहली बार 2487 संक्रमित मरीज दर्ज हुए हैं। इनके अलावा पहली बार ही 24 घंटे में 83 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत भी हुई है। देश में पहले 10 हजार मरीज 75 दिन में मिले थे। इसके बाद अगले 10 हजार मरीज आठ दिन में मिले थे। अब 11 दिन में 20 हजार मरीज मिले हैं। इस बीच, महाराष्ट्र में…
Read Moreकोरोना योद्धाओं के लिए हेल्थ इंश्योरेंस, पत्रकारों को भी किया गया शामिल
कोलकाता पश्चिम बंगाल सरकार ने कोरोना योद्धाओं के लिए 10 लाख रुपये तक के हेल्थ इंश्योरेंस की घोषणा की है। इस स्वास्थ्य बीमा में डॉक्टर, नर्स, स्वास्थ्य कर्मियों और पुलिसकर्मियों के अलावा पत्रकारों को भी शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट किया कि राज्य सरकार ने स्वास्थ्य बीमा में पत्रकारों को शामिल किया है। प्रेस लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और इसकी स्वतंत्रता बनी रहनी चाहिए। बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बंगाल में कोरोना के 922 मरीज हैं, जबकि 33 लोगों की अब तक…
Read Moreदिल्ली सरकार रोज 4 से 5 हजार सैंपलों की करेगी जांच
नई दिल्ली कोरोना के खिलाफ जंग में दिल्ली को रेड जोन से मुक्त करने के लिए सरकार रोज 4 से 5 हजार सैंपलों की जांच करेगी। इसके तहत डीडीए की खाली पड़ी जमीन पर पोर्टा (अस्थायी) केबिन बनाकर जांच की जा सकेगी। लाल पैथ ने सरकार से रोहिणी इलाके में खाली पड़ी जमीन पर पोर्टा केबिन बनाने की मंजूरी मांगी है। सैंपल की जांच आरटी-पीसीआर के जरिये हो सकेगी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अभी प्रतिदिन दो से ढाई हजार सैंपल की जांच हो रही है। दिल्ली में इस वक्त आठ…
Read Moreखुलेंगी शराब की दुकानें, पाबंद क्षेत्रों में कोई छूट नहीं, चुनिंदा ब्रांड ही होंगे उपलब्ध ये हैं निर्देश
देहरादून सेल्समैन के लिए ग्लव्स व मास्क जरूरी, खरीदारों के बीच रहेगी छह से 10 फीट की दूरी उत्तराखंड में शराब की दुकानें खोलने के लिए आबकारी विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सोमवार से पाबंद क्षेत्रों को छोड़कर शराब और बीयर की दुकानें खोली जाएंगी। इस दौरान सेल्समैन ग्लव्स पहनेंगे। दुकानों के बाहर खरीदारों के बीच छह फीट की दूरी रखनी अनिवार्य होगी। जिला आबकारी अधिकारी रमेश गैब्रियल ने बताया कि एक दुकान पर पांच से ज्यादा लोगों के खड़े रहने पर पाबंदी होगी। इसके अलावा यदि पांच…
Read More