नेरचौक से कुल्लू तक बनेगा फोर लेन

कुल्लू। नेरचौक से मनाली के लिए फोर लेन का प्रारूप लगभग तैयार हो गया है। अब इसे मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। एनएचएआई की नेरचौक से कुल्लू तक फोर लेन बनाने की योजना है। नेरचौक से कुल्लू 45 मीटर फोरलेन बनाने की योजना है। इसके अलावा मोड़ों का दायरा पचास मीटर तक रखा जाएगा। नेरचौक से कुल्लू तक फोरलेन बनने से कुल्लू और मंडी जिले के हजारों लोगों के मकान और भूमि इसकी जद में आएंगे। इसके अलावा कुल्लू से मनाली तक फोनलेन के स्थान पर दोनों ओर टू लेन…

Read More

कांग्रेस ने पीछे धकेला देश : सत्ती

ऊना। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि देश में कांग्रेस नेता एवं नीति विहीन पार्टी बनकर रह गई है। कांग्रेस प्रधानमंत्री उम्मीदवार घोषित करने से डर रही है। सत्ती सोमवार को विश्राम गृह में जिला भाजपा की बैठक को संबोधित कर रहे थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बलबीर बग्गा ने की। सत्ती ने कहा कि कांग्रेस ने गलत नीतियों को जनता पर थोपकर देश को पीछे धकलने का काम किया है। जब मनमोहन सिंह फेल हो गए हैं और सोनिया गांधी पीछे हट रही हैं तो ऐसे में राहुल गांधी को…

Read More

बंपर फसल की उम्मीद धुली

बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के किसान बंदर एवं आवारा पशुओं से परेशान हैं। बारिश के बाद किसानों के गेहूं की अच्छी फसल होने की उम्मीद बंधी है, लेकिन बंदरों और आवारा पशुओं ने इस उम्मीद पर पानी फेरना शुरू कर दिया है। किसानों के मुताबिक दिन में बंदर तो रात को आवारा पशु फसलों को उजाड़ रहे हैं। कुटलैहड़ क्षेत्र के कई किसानों ने खेती करनी बंद कर दी है। लोगाें का आरोप है कि बौल में वानर नसबंदी केंद्र बनने के बाद कुटलैहड़ क्षेत्र में बंदरों की संख्या कई…

Read More

जीप अनियंत्रित होकर पलटी, छह जख्मी

थानाकलां (ऊना)। स्थानीय स्कूल के नजदीक शनिवार सुबह एक बेकाबू स्कारपियो जीप अनियंत्रित होकर पटल गई। हादसे में छह युवक जख्मी हो गए। इनमें दो युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से थानाकलां स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो की हालत नाजुक होने के चलते क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया है। पुलिस ने घटना के संदर्भ में छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि जीप सवार सुबह क्षेत्र के तलमेहड़ा स्थित सदाशिव मंदिर में माथा टेकने जा…

Read More

राज्य दिवस पर होमगार्ड जवान मायूस

ऊना। हिमाचल प्रदेश के होमगार्ड संगठन ने पूर्ण राज्यत्व दिवस पर होमगार्ड जवानों के दैनिक भत्ते में कोई भी बढ़ोतरी न किए जाने को लेकर होमगार्ड कल्याणकारी संगठन ने कड़ा रोष जताया है। हिमाचल प्रदेश होमगार्ड कल्याणकारी संगठन के प्रदेशाध्यक्ष बली राम ठाकुर एवं राज्य प्रवक्ता मुकेश जसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व दिवस पर जवानों के हितों को लेकर राहत देने के लिए कोई घोषणा नहीं की हैं। इस कारण प्रदेश के आठ हजार होमगार्ड जवानों में निराशा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस…

Read More

केंद्र राज्य की शक्ति हड़प रहा है: बादल

पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह राज्यों की शक्तियां हड़प रही है। लुधियाना में 65वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ध्वजारोहण के बाद उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य तथा अन्य क्षेत्रों में समुचित फैसले नहीं ले पा रही है। बादल ने कहा, ‘‘केंद्र सरकार राज्यों की शक्तियां हड़प रही हैं और राज्य सरकार आम लोगों के कल्याण के लिए फैसले नहीं ले पा रही है। इन शक्तियों को अविलंब लौटाए जाने की जरूरत है, ताकि आम लोगों के कल्याण…

Read More

दिल्ली में महिला को नौकरी दिलाने के बहाने चलती कार में किया रेप

नई दिल्ली : रविवार को पूर्वी दिल्ली में एक चलती कार में 28 साल की एक शादीशुदा महिला से उसके दोस्त ने जबरन रेप किया। इस शख्स ने महिला को नौकरी दिलाने के बहाने बुलाया था। महिला ने बताया कि उसने मुझे नौकरी दिलाने के बहाने दिल्ली बुलाया था ओर व मुझे एक गाड़ी में बिठा कर किसी सुनसान जगह पर ले गया ओर वहा उसने मेरे साथ रेप किया। पुलिस ने बताया कि घटना के बारे में तब पता चला जब स्थानीय लोगों ने महिला को आज शाम आनंद…

Read More

आप ने बागी बिन्नी को पार्टी से निकाला

आम आदमी पार्टी ने अपने एक विधायक विनोद कुमार बिन्नी को पार्टी ने निकाल दिया है। पार्टी के प्रवक्ता दिलीप पांडे ने बीबीसी से बातचीत के दौरान बिन्नी की बर्ख़ास्तगी की पुष्टि करते हुए कहा कि बिन्नी पार्टी की छवि ख़राब कर रहे थे, इसलिए उन्हें निष्कासित कर दिया गया। दिलीप पांडे ने कहा कि पार्टी की पांच सदस्यीय अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति ने रविवार देर शाम बिन्नी को पार्टी से निष्कासित करने का फ़ैसला किया। आम आदमी पार्टी की सबसे प्रमुख निर्णायक बॉडी पॉलिटिकल अफ़ेयर्स कमेटी(पीएसी) ने पंकज गुप्ता की…

Read More

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को अरविंद केजरीवाल का जवाब

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के अभिभाषण में AAP को निशाना बनाए जाने के बाद अरविंद केजरीवाल ने शेखर कपूर के ट्वीट को रि-ट्वीट किया है। इसे केजरीवाल के जवाब के रूप में देखा जा रहा है। राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद फिल्‍म निर्देशक शेखर कपूर ने ट्वीट किया, “राष्ट्रपति महोदय, ऐक्टिविज्म और अराजकता एक समान नहीं हैं। अराजकता तो 1984 में हुई थी, जब राज्य और पुलिस ने भीड़ को सिखों की हत्या के लिए उकसाया था।” दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने शेखर कपूर के इस ट्वीट को रि-ट्वीट किया…

Read More

लोकतंत्र के लिए ली शपथ

हमीरपुर। नागरिकों की लोकतांत्रिक निर्वाचन प्रणाली में भागीदारी बढ़ाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता दिवस का आयोजन किया। जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) हमीरपुर में किया गया। अतिरिक्त उपायुक्त हिमांशु शेखर चौधरी ने लोकतंत्र को सुदृढ़ करने के लिए शपथ दिलाई और नए पंजीकृत मतदाताओं को मतदाता फोटो पहचान पत्र वितरित किए। एडीसी ने कहा कि नागरिक मतदाता के रूप में पंजीकृत हों तथा समझदारी और नैतिक आधार पर बिना किसी लालच, प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करें। लोकतंत्र तभी मजबूत बनेगा…

Read More