भरमौर (चंबा)। लघु संयुक्त भवन पट्टी में एडीएम भरमौर डा. जितेंद्र कंवर की अध्यक्षता में व्यापार मंडल भरमौर की बैठक आयोजित की गई। इसमें एडीएम भरमौर ने सभी दुकानदारों, ढाबे मालिकों से रेट लिस्ट लगाने के आदेश। उन्होंने धूम्रपान व तंबाकू उत्पाद न बेचने की बात कही। उन्होंने कहा कि अगर कोई दुकानदार तंबाकू बेचते पाया गया, तो उसके खिलाफ कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। खासतौर पर सार्वजनिक स्थलों पर तंबाकू निषेध पर बल देने और सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू निषेध के पोस्टर लगाने के भी निर्देश दिए।…
Read MoreAuthor: ibindiannews
खुशीनगर में दिनदहाड़े लाखों साफ
नूरपुर (कांगड़ा)। शहर के समीप गांव खुशीनगर में चोरों ने रविवार को दिनदहाड़े एक घर में सेंध लगाकर नकदी और गहनों पर हाथ साफ कर दिया। डीएसपी राजीव अत्री ने बताया कि चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर लॉकर से 1 लाख 50 हजार रुपये की नकदी और 40 ग्राम सोने के आभूषणों के साथ-साथ पुराना लैपटाप व कैमरा चोरी किया है। पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता दीपक पठानिया निवासी खुशीनगर ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई कि वह रविवार को अपने परिवार के साथ पठानकोट किसी निजी काम के लिए…
Read Moreएससीए के कार्यक्रम में मुख्यातिथि पर ठनी
धर्मशाला। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धर्मशाला की एससीए और प्राचार्य में एक बार फिर से ठन गई है। एससीए अपने कार्यक्रम में भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर को मुख्यातिथि बुलाना चाह रही है। वहीं प्राचार्य ने इस पर ऐतराज जताया है। इसी को लेकर दोनों पक्षों में ठनी है। सोमवार को कॉलेज में बैठक के बाद एससीए पदाधिकारी कॉलेज प्राचार्य से मिले और माहौल तनावपूर्ण रहा। एससीए प्रधान आदित्य शर्मा का कहना है कि प्राचार्य ने अनुराग ठाकुर को मुख्यातिथि बुलाने की अनुमति न दी तो वह पहली फरवरी से संघर्ष…
Read Moreकांगड़ा में महिला ने लगाया फंदा
कांगड़ा। एक विवाहता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कांगड़ा पुलिस थाना प्रभारी मोहिंद्र सिंह मन्हास ने बताया कि 35 वर्षीय महिला कांगड़ा के पुराना बस अड्डा के पीछे की रहने वाली थी। मृतका के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह अपने पति से अलग अपने मायके मेें कई वर्षों से रह रही थी। उसके पति की मौत चार दिन पहले 23 जनवरी को बीमारी के चलते हुई थी। पति की मौत की सूचना मिलते ही महिला अपने ससुराल कांगड़ा पहुंची। इस दौरान उसके पति के परिजन आधी रात…
Read Moreनूरपुर से बारह हजार वर्कर जाएंगे सुजानपुर
फतेहपुर (कांगड़ा)। भाजपा संगठनात्मक जिला नूरपुर के प्रभारी विक्रम ठाकुर ने कहा कि सुजानपुर में नरेंद्र मोदी की रैली में नूरपुर जिला से 12 हजार कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। वह सोमवार को भाजपा संगठनात्मक जिला नूरपुर की लोनिवि के विश्राम गृह में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इसमें विधायक सरवीण चौधरी, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता कृपाल परमार ने विशेष रूप से शिरकत की। बैठक में विस क्षेत्र नूरपुर, फतेहपुर, जवाली व इंदौरा के भाजपा पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों सहित नरेंद्र मोदी…
Read Moreमंत्री जी! तीन दिन से नहीं आए डॉक्टर
कुल्लू। अम्मा अब ठीक-ठाक है! नहीं, मंत्री जी तीन दिन से अस्पताल में डाक्टर ही नहीं आए। ऐसा कुछ नजारा तब देखने को मिला जब क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में गणतंत्र दिवस पर औचक निरीक्षण करने वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी पहुंचे। निरीक्षण से अस्पताल में चरमराई सफाई व्यवस्था की भी पोल खुल गई। वन मंत्री ने गत दिनों प्रसव के बाद हुई महिला की मौत के मामले की जांच धीमी गति से करने पर स्वास्थ्य अधिकारियों को लताड़ लगाई। क्षेत्रीय अस्पताल में दिन-प्रतिदिन चरमराती व्यवस्था के चलते अस्पताल प्रशासन पर…
Read Moreपोलिंग पीठासीन अधिकारी बनीं मानदेई
जरी (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जरी में राष्ट्रीय मतदाता दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बच्चों और स्कूल स्टाफ ने मतदाता दिवस पर शपथ ग्रहण कर किया। हिंदी की प्रवक्ता शकुंतला देवी ने बच्चों को वोटों के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने मतदाता से मतदान तक की तमाम कार्यप्रणाली पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। कार्यक्रम में बच्चों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं भी करवाई गईं। भाषण प्रतियोगिता में दसवीं कक्षा की हूमादेवी ने प्रथम और जमा दो की तिलोतमा ने दूसरा स्थान हासिल किया। पेंटिंग में रोनिक प्रथम,…
Read Moreस्पीति में सोलर लैंप से कट रहीं सर्द रातें
उदयपुर। यहां के बाशिंदों को बिजली की समस्या से न जाने कब निजता मिलेगी। लोगों आज कल सोलर लैंप के सहारे सर्द रातें काटनी पड़ रही हैं। खास कर स्कूली बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अभिभावकों को भी बच्चों के भविष्य की चिंता सताने लगी है। तापमान में भारी गिरावट के चलते दो मेगावाट की क्षमता वाली रोंगटोंग परियोजना के टरबाइन को चलाने के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। लिहाजा, परियोजना के कर्मचारियों को पहले जलाशय में पानी इकट्ठा करना पड़ रहा…
Read Moreगणतंत्र दिवस को सज गया ढालपुर मैदान
कुल्लू। जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस को लेकर ऐतिहासिक ढालपुर मैदान सज गया है। रविवार सुबह ग्यारह बजे शुरू होने वाले इस समारोह में वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे तथा परेड की सलामी लेंगे। उपायुक्त कुल्लू राकेश कंवर ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस अवसर पर होने वाली भव्य परेड में हिमाचल प्रदेश पुलिस के अलावा, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस, सशस्त्र सीमा बल, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एंड गाइड्स की टुकड़ियां सहित स्कूलों के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। समारोह में जहां…
Read Moreलेह को रेल से जोड़ने के लिए कवायद शुरू
मनाली। सामरिक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण लेह को रेल से जोड़ने के लिए मनाली के पर्यटन व्यवसायियों ने कवायद शुरू कर दी है। व्यवसायियों ने बिलासपुर, मंडी, कुल्लू, लाहुल-स्पीति, पांगी तथा लद्दाख के लोगों से इस महत्वाकांक्षी परियोजना के निर्माण में भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। पर्यटन नगरी मनाली के पर्यटन व्यवसायियों ने शनिवार को बैठक का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता मीने राम ठाकुर ने की। उन्होंने कहा कि पर्यटन नगरी मनाली, लाहौल घाटी तथा लेह सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही पर्यटन की…
Read More