बम्म (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोट में फर्जी राशनकार्डों को मामला सामने आया है। पंचायत रिकार्ड के अनुसार जहां पंचायत में 799 राशनकार्ड धारक हैं। सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत ली गई सूचना के अनुसार पंचायत में यह 780 है। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत ली गई सूचना में इसका खुलासा हुआ है। जानकारी के अनुसार जिन परिवारों का परिवार रजिस्टर में पंचायत कार्यालय में नाम अलग नहीं है। उन्हें भी राशनकार्ड जारी किए गए हैं। इससे सरकार को भी लाखों रुपये…
Read MoreAuthor: ibindiannews
हाउस टैक्स का मामला ठंडा
बिलासपुर। भाखड़ा विस्थापितों की बहुलता वाले बिलासपुर शहर में हाउस टैक्स लगाने का मामला सिरे नहीं चढ़ सका। वीरवार को आयोजित पहली ही बैठक में नगर परिषद बिलासपुर की बैठक में कार्यकारी अधिकारी ने शहरी विकास विभाग की ओर से हाउस टैक्स लगाने के मामले को लेकर मिले नोटिस के बारे में उपस्थित पार्षदों और अध्यक्ष को जानकारी दी। इस पर चर्चा शुरू हुई। उपस्थित अध्यक्ष एवं अन्य पार्षदों ने इसका विरोध किया। शहर में टैक्स लगाने से पहले सरकार को मालिकाना हक एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं देनी होगी। सूत्र…
Read Moreयुवती ने धुना सरफिरा मजनू
शाहतलाई (बिलासपुर)। मैं तुम से प्रेम करता हूं। क्या मुझसे मिलोगी? हर रोज मोबाइल पर फोन कर तंग करने वाले ऐसे ही एक मजनू की युवती ने धुनाई कर डाली। वेलेनटाइन डे से ठीक एक दिन पहले युवती ने युवक की आशिकी का ऐसा भूत उतारा कि उसे माफी मांग कर अपनी जान छुड़ानी पड़ी। मामला शाहतलाई इलाके का है। जानकारी के मुताबिक एक युवक एक युवती को आए दिन फोन कर तंग करता था। कई दिनों से यह सिलसिला चल रहा था। युवती ने उसे सबक सिखाने के लिए…
Read Moreडाक कर्मियों की हड़ताल लोगों पर भारी
बिलासपुर। नेशनल फेडरेशन ऑफ पोस्टल इंप्लाइज यूनियन के आह्वान पर बिलासपुर में डाक कर्मचारी सांकेतिक हड़ताल पर रहे। पोस्ट आफिस में कार्य करवाने आए लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हड़ताल के चलते सरकार को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। बिलासपुर डाकघर में कार्यरत अधिकतर कर्मचारी हड़ताल में मौजूद थे। कई कर्मचारी हड़ताल होने के बावजूद भी इसमें शामिल नहीं हुए। यह कर्मचारी लोगों के कार्य करते रहे। इन कर्मचारियों से बात करने पर बताया कि उन्हें इस हड़ताल की जानकारी नहीं थी। अचानक ही इस तरह…
Read Moreपेड़ से लटकी मिली लकड़ी काटने गई महिला
सिहुंता (चंबा)। सिहुंता की एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उर्मिला देवी पत्नी महाल सिंह उम्र 26 साल गांव व पंचायत बनेट का शव गांव के साथ लगते जंगल में पेड़ से लटका हुआ पाया गया है। पुलिस ने इस मामले में विवाहिता के मायके वालों की शिकायत पर ससुराल वालों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस ने उर्मिला के पति और ससुर को गिरफ्तार करके कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार…
Read Moreन्याय के लिए डॉक्टर धरने पर
चंबा। जिला अस्पताल में बीते दिनों एक बच्चे की मौत के बाद उसके परिजनों द्वारा ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक से किए गए दुर्व्यवहार पर कार्रवाई न किए जाने पर प्रदेश मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन ने कड़ा रोष जताया है। एमओए से जुड़े जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने इसके खिलाफ सीएमओ कार्यालय के बाहर सांकेतिक धरना देकर दो घंटे तक कामकाज बंद रखा। दो घंटे के प्रदर्शन के दौरान एसोसिएशन ने कुछ डॉक्टरों को काम पर तैनात किया गया था, जिससे मरीजों को परेशानी नहीं हुई। एसोसिएशन ने पुलिस और प्रशासन से…
Read Moreक्लेश ने दो बच्चों से छीनी मां की ममता
सिहुंता (चंबा)। सिहुंता की बनेट पंचायत में हुई विवाहिता की मौत पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है। बुधवार शाम को गांव के साथ लगते जंगल में विवाहिता का शव पूरा रात रस्सी से लटकता रहा। मायके वालों ने मामले की फोरेंसिक जांच करने की मांग करके स्थानीय पुलिस को शव को पेड़ से नीचे नहीं उतारने दिया। वीरवार को जब धर्मशाला स्थित फोरेंसिक साइंस लैब की टीम आई तब जाकर शव नीचे उतारा गया। मामले को गंभीर होता देख वीरवार को डीएसपी हैड क्वार्टर जितेंद्र चौधरी को…
Read Moreसीएमओ ने स्वास्थ्य संस्थानों में जांची व्यवस्था
चंबा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जिले के सात स्वास्थ्य संस्थानों का औचक निरीक्षण किया और स्वास्थ्य संस्थानों में मौजूदा व्यवस्था का जायजा लिया। सीएमओ ने सब सेंटर राजनगर, कोटी, पीएचसी राजनगर, पीएचसी सुंडला, सीएचसी सलूणी, बीएमओ कार्यालय किहार में जाकर स्वास्थ्य संस्थानों की मौजूदा व्यवस्था का निरीक्षण करने के बाद स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सलूणी के स्वास्थ्य संस्थान के भवन में जरूरी मरम्मत कार्य को जल्द शुरू करने को कहा। उन्होंने बीएमओ किहार को जल्द जरूरी मरम्मत कार्य शुरू करवाने…
Read Moreदो दिन में दो डॉक्टर ट्रांसफर
चंबा। जिला अस्पताल से दो दिनों में दो चिकित्सकों का तबादला हो गया है। दो दिन पूर्व ही डॉ. वरूण शर्मा का तबादला हुआ था। वीरवार को एक और चिकित्सक का तबादला हो गया है। इससे जिला अस्पताल में दो चिकित्सकों के पद खाली हो गए हैं। हालांकि जिला अस्पताल में ऐसी स्थित पहली बार नहीं पैदा हुई है। ऐसा कई सालों से होता चला आ रहा है। स्वास्थ्य निदेशालय से जिला चंबा के लिए हर साल कई डॉक्टरों के तबादले होते हैं, मगर इनमें से बहुत कम डॉक्टर ज्वाइन…
Read Moreडलहौजी से रैली में जाएंगे 500 कार्यकर्ता
सलूणी (चंबा)। सलूणी में भाजपा मंडल डलहौजी की बैठक में हमीरपुर में होने वाली परिवर्तन रैली को लेकर बैठक में रणनीति बनाई गई। डलहौजी मंडल से 500 कार्यकर्ता रैली में हिस्सा लेने जाएंगे। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष खेमराज ने की। बैठक में डलहौजी की पूर्व विधायक रेणु चढ्डा और भाजपा के प्रदेश सचिव विनोद महाजन ने विशेष रूप से शिरकत की। इस मौके पर पूर्व विधायक रेणु चढ्डा ने कहा कि देश के भावी प्रधानमंत्री प्रदेश के हमीरपुर में आ रहे हैं और रैली को लेकर लोगों में काफी…
Read More