चंडीगढ़ कोरोना महामारी फैलने के चलते लगे लॉकडाउन के दौरान गोबिंदगढ़ के एक निजी स्कूल ने हाल ही में कई बच्चों को स्कूल से निकाल दिया। इसके खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग, पंजाब सरकार और स्कूल प्रबंधन को 29 मई के लिए नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। एडवोकेर फेरी सोफत के जरिए अभिभावकों की संस्था पेरेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा दायर याचिका पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने सुनवाई की। पेरेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने याचिका में बताया कि…
Read MoreAuthor: ibindiannews
नायकू के मारे जाने के बाद घाटी में मोबाइल इंटरनेट ठप कर्फ्यू जैसे प्रतिबंध
श्रीनगर हिजबुल कमांडर रियाज नायकू के मारे जाने के बाद हिंसा की आशंका में घाटी में तीसरे दिन भी मोबाइल तथा मोबाइल इंटरनेट ठप सेवाएं ठप रहीं। इसके साथ ही सड़कों पर प्रदर्शन को रोकने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए घाटी में शुक्रवार को कर्फ्यू जैसे प्रतिबंध रहे। अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर के पुराने इलाके, पुलवामा तथा आस पास के इलाकों में सड़कों पर कंटीले तार लगे हैं और भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। कोरोना को नियंत्रण में करने के लिए पहले से…
Read Moreयात्रियों को उड़ान से 3 घंटे पहले लेना होगा प्रवेश
गगल (कांगड़ा) हवाई अड्डा प्रशासन ने बाहरी देशों से फंसे लोगों को भारत लाने के लिए रूपरेखा तैयार की है। लखनऊ, अमृतसर और श्रीनगर के हवाई अड्डों के बाद बाकी हवाई अड्डों को भी तैयार रहने को लेकर शुक्रवार को गृह मंत्रालय के जारी किए हैं। इन दिशा-निर्देशों के चलते गगल एयरपोर्ट के कर्मचारियों तथा अधिकारियों की बैठक एयरपोर्ट निदेशक किशोर शर्मा की अध्यक्षता में हुई। यातायात प्रभारी गौरव ने कहा कि फैसला लिया गया कि एयरपोर्ट के प्रवेश द्वार पर हर आने-जाने वाले यात्री की स्कैनिंग और हेल्थ चेकअप…
Read Moreकर्फ्यू में ढील के दौरान बिना पास दौड़ सकेंगी टैक्सियां
कुल्लू कुल्लू जिले में कर्फ्यू में ढील के दौरान टैक्सी ऑपरेटर सात घंटे टैक्सियां चला सकेंगे। इस संबंध में शनिवार को उपायुक्त कुल्लू डॉ रिचा वर्मा ने अधिसूचना जारी कर दी है। टैक्सी चालकों को इसके लिए कर्फ्यू पास की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस दौरान सामाजिक दूरी का पालन किया जाना आवश्यक है। प्रशासन के आदेश से जिला कुल्लू के हजारों टैक्सी संचालकों को फायदा मिलेगा। वहीं जिला प्रशासन ने जिला में रविवार को बाजार बंद रखने के भी आदेश जारी किए हैं। उपायुक्त कुल्लू डॉ रिचा वर्मा ने कहा…
Read Moreमहंगी होगी बिजली, कोविड सेस लगाने की तैयारी
शिमला कोरोना से बचाव के लिए हुए लॉकडाउन का खामियाजा प्रदेश की जनता को अब महंगी बिजली दरें चुकाकर भुगतना होगा। मंत्रिमंडल बैठक में बिजली के विभिन्न स्लैब पर कोविड सेस लगाने को सैद्धांतिक मंजूरी दी गई है। बिजली बोर्ड प्रबंधन से इस बाबत विस्तृत रिपोर्ट जल्द देने को कहा गया है। सूत्रों ने बताया कि लाइफ लाइन कंज्यूमर स्लैब जो शून्य से 90 यूनिट तक का होता है, उस पर कोविड सेस नहीं लगेगा। इसके बाद के स्लैब पर कुछ फीसदी का कोविड सेस लगाया जाएगा। इससे बिजली महंगी…
Read Moreकोरोना भारत में 15वें सप्ताह में हुआ 50 हजार के पार, अमेरिका-फ्रांस से धीमी है रफ्तार
नई दिल्ली भारत से फ्रांस में दोगुना तो अमेरिका में 18 गुना से ज्यादा हो चुके थे 15 सप्ताह में संक्रमित मरीज दुनिया के 9 देशों में सबसे धीमी रफ्तार भारत में पांच महीने पहले कोरोना वायरस इस दुनिया में आया था जिसके बाद धीरे-धीरे यह वैश्विक महामारी बन गया। आज दुनिया के सैंकड़ों देश इससे प्रभावित हैं लेकिन दूसरे देशों के मुकाबले भारत में अभी भी कोरोना की रफ्तार धीमी है जिसके पीछे विशेषज्ञ जांच प्रक्रिया में दो लॉकडाउन के बाद आई तेजी बता रहे हैं। चीन, अमेरिका, फ्रांस, इटली, जापान,…
Read Moreट्रंप प्रशासन ने की सिफारिश, एच-1 बी वीजाधारकों के जीवनसाथी को काम करने की छूट
वर्ल्ड डेस्क संघीय जिला अदालत में अमेरिकी सरकार ने अपना पुराना रुख बदला, एच-4 वीजा पर मिलेगी काम की अनुमति अमेरिका में रहकर नौकरी कर रहे भारतीयों के लिए अच्छी खबर है। अमेरिका में ट्रंप प्रशासन ने एक बड़ा कदम उठाते हुए एक संघीय जिला अदालत से कुछ श्रेणियों में एच-1 बी वीजा धारकों के पति/पत्नियों को देश में काम करने की अनुमति बनाए रखने की सिफारिश की है। इसी के साथ एच-1 बी वीजाधारक के जीवनसाथी को अमेरिका में काम करने की अनुमति मिल जाएगी। ट्रंप सरकार पहले इसके…
Read Moreदिल्ली में कोरोना संक्रमण राष्ट्रीय स्तर से दोगुना
नई दिल्ली दिल्ली में कोरोना की संक्रमण दर राष्ट्रीय स्तर के औसत से दोगुना हो चुकी है। पहले 60 दिनों में राजधानी में 3515 संक्रमित मिले थे, जबकि बीते छह दिन में 2 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। यानी, एक से छह मई के बीच एक तिहाई मरीज मिल चुके हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि मौजूदा वक्त में दिल्ली में कोरोना की जांच बेहतर तरीके से हो रही है। दूसरे राज्यों की तुलना में दिल्ली का आंकड़ा ज्यादा है, लेकिन अभी इसे और भी ज्यादा गति देने…
Read Moreनहीं मिली अनुमति, पांच दूल्हों ने सड़क किनारे रचाई शादी
पठानकोट ( पंजाब) लॉकडाउन के बीच दुनिया भर में अजीबोगरीब मामले सामने आ रहे हैं। एक अजीब किस्सा पंजाब और जम्मू-कश्मीर सीमा पर बुधवार देर शाम देखने को मिला। यहां पंजाब और हरियाणा से आए 5 दूल्हों को पूरा दिन लखनपुर नाके के पास सड़क पर बिताना पड़ा। उन्हें आगे जाने की अनुमति नहीं मिली। हालांकि देर शाम सड़क पर ही वरमाला समेत शादी की अन्य रस्में अदा कर दूल्हे-दुल्हनों को अपने घर ले गए। वहीं कुछ लोग इस पर चुटकियां लेते नजर आए तो कुछ ने प्रशासन को कोसा।…
Read Moreआतंकी रियाज नायकू के खात्मे के बाद सुरक्षाबलों का अभियान होगा और तेज
जम्मू आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के कश्मीर सरगना रियाज नायकू का मारा जाना पुलिस, सेना और सुरक्षाबलों के लिए बड़ी कामयाबी है। पुलिस के एक उच्च अधिकारी ने बताया कि इससे जवानों का हौसला बढ़ा है। कश्मीर में हर एक छोटी-बड़ी आतंकी साजिश रियाज नायकू ही रचता था। अब उसके खात्मे के बाद सुरक्षाबलों का अभियान और तेज होगा। डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि आतंकवादी उत्तर कश्मीर में अपना बेस बनाना चाहते हैं लेकिन इस वर्ष और उसके पहले के वर्षों में बड़े स्तर पर आतंकियों को जिंदा पकड़ा…
Read More