बद्दी (सोलन)। नेशनल फ्रंट आफ इंडियन ट्रेड यूनियन की प्रदेश इकाई के सम्मेलन में श्रम कानूनों को सख्ती से लागू करने और न्यूनतम मजदूरी ढाई सौ रुपये करने की मांग रखी गई। सम्मेलन में निर्णय लिया गया कि यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल संबंधित विभाग के अधिकारियों से मिलेगा। अगर इसके बावजूद भी कार्रवाई नहीं र्हुई तो आंदोलन का रुख अपनाया जाएगा। बद्दी के हाउसिंग बोर्ड में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए यूनियन के प्रदेश के महासचिव एके शर्मा ने कहा कि प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र…
Read MoreAuthor: ibindiannews
कमजोर हाथों में उद्योगों की सुरक्षा
नालागढ़ (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में उद्योगाें की सुरक्षा का जिम्मा संभाले सिक्योरिटी एजेंसियां नियमों की धज्जियां उड़ाकर करोड़ों की संपत्ति और जान माल की सुरक्षा का जिम्मा अप्रशिक्षित गार्डों को सौंप रही है। पुलिस का दावा है कि कम पगार पर मिल रहे अधिकांश सिक्योरिटी गार्ड प्रशिक्षित नहीं हैं। बिना प्रशिक्षण के ही वह अपनी सेवाएं उद्योगों सहित अन्य संस्थानों में दे रहे हैं। बद्दी पुलिस अब ऐसे ही सिक्योरिटी एजेंसी पर शिकंजा कसने जा रही है। पुलिस अब ऐसी एजेंसियों का सर्वे करेगी। रिकार्ड खंगाले जाएंगे कि कितने…
Read Moreबिजली कट और जाम से मिलेगी निजात
सोलन। सोलन शहर को जाम और बिजली कटौती से राहत मिलेगी। जाम की समस्या दूर करने के लिए जहां 17.26 करोड़ की लागत से शामती बाईपास का निर्माण होने जा रहा है। वहीं बिजली कट की समस्या के निजात दिलाने को शहर में 1.52 करोड़ से पांच ट्रांसफार्मर स्थापित किए गए हैं। रविवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा. धनीराम शांडिल ने सोलन के समीप शामती में राजगढ़-सोलन बाईपास सड़क का शिलान्यास किया। जबकि ट्रांसफार्मरों का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि साढ़े पांच किमी लंबी इस सड़क…
Read Moreगाड़ी पेड़ से टकराई, चार घायल
पंजेहरा (सोलन)। दभोटा-नालागढ़ मार्ग पर एक स्कारपियो कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में चालक समेत चार लोग जख्मी हो गए। घायलों को नालागढ़ चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। एक की हालत नाजुक होने पर उसे पीजीआई रेफर किया गया। पुलिस के अनुसार बरोटीवाला क्षेत्र के रामेश्वर सिंह, विक्की, राजीव कुमार स्कारपियो से जोघों में एक शादी की पार्टी से वापस अपने घर बरोटीवाला आ रहे थे। इस गाड़ी को अरविंद कुमार चला रहा था। शनिवार मध्य रात्रि साढ़े 11 बजे जैसे स्कारपियो नवा ग्राम पहुंची तो गाड़ी के…
Read Moreबारिश, बर्फबारी से निखरी रेणुका झील
ददाहू (सिरमौर)। क्षेत्र में दो दिन तक हुई लगातार बारिश से ऐतिहासिक रेणुका झील में निखार आ गया है। जलस्तर बढ़ने से झील के सौंदर्य में चार चांद लग गए हैं। रविवार को धूप खिलने के साथ ही रेणुका झील का सौंदर्य देखते ही बन रहा है। झील के जलस्तर में 8 से 10 इंच तक की वृद्धि दर्ज की गई है। झील के अंतिम छोर एवं स्नान घाटों के आखिरी पड़ाव तक पानी भर गया है। ऐसे में झील का सौंदर्य पर्यटकों को अपनी और आकर्षित कर रहा है।…
Read More‘बेटी है अनमोल’ नाटिका ने बटोरी वाहवाही
नाहन (सिरमौर)। सीनियर सेकेंडरी स्कूल कालाअंब ने रविवार को वार्षिक समारोह मनाया। स्कूल परिसर में आयोजित समारोह में स्कूली बच्चों की ओर से कई सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसएमसी प्रधान रणबीर सिंह रहे। उन्होंने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दीप जलाया। स्कूल के प्रधानाचार्य राज कुमार शर्मा ने समारोह में पहुंच कर सभी गणमान्य लोगों का स्वागत किया। बच्चों ने स्वागत गीत से उपस्थित लोगों का अभिनंदन किया। दसवीं कक्षा के छात्रों ने पंडाल में खूबसूरत नाटी डाल कर सभी को मंत्रमुग्ध कर…
Read More52 पंचायतों में बत्ती गुल
नौहराधार (सिरमौर)। ठठारना के पास 33 केवी विद्युत लाइन के ट्रांसफार्मर के खराब होने से क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। यह ट्रांसफार्मर शनिवार देर रात खराब हो गया। इसके चलते चाढ़ना एवं पनोग विद्युत उपमंडलों में बिजली सप्लाई रविवार को भी नहीं हो सकी। यहां दोनों उपमंडलों को मिलाकर लगभग 52 पंचायतें हैं। लगातार बारिश होने से तारों में ट्रिपिंग हो रही है। क्षेत्र के लोग बीते 4 दिनों से जिला से पूरी तरह से कटे हुए हैं। विद्युत एवं यातायात व्यवस्थाएं पूरी तरह से चरमराई हुई…
Read Moreअनुबंध कर्मचारियों का मार्च टू विधानसभा आज
शिमला। प्रदेश के अनुबंध कर्मचारियों का मार्च टू विधानसभा सोमवार को होगा। प्रदेश भर के अनुबंध कर्मचारी सुबह 11 बजे से चौड़ा मैदान पर एकत्रित होना शुरू होंगे। इसके बाद दोपहर दो बजे तक विधानसभा के बाहर पहुंचने का कार्यक्रम है। हालांकि धरने को करने वाले अनुबंध कर्मचारी नेता अभी बर्फबारी के कारण मूल क्षेत्रों में फंसे हैं। वह शिमला के लिए रवाना तो हुए हैं, लेकिन सड़कें बंद होने के कारण सुबह ही शिमला पहुंचने की संभावना है। प्रदेश के अनुबंध कर्मचारी इससे पहले अपनी मांगों को लेकर एक…
Read Moreपांच मिनट में फिसले 47 लोग
शिमला। जगह रिज से लक्कड़ बाजार रोड। दिन रविवार और वक्त दोपहर के 12:02 बजे। नजारा लोगों की भीड़। पूछा, तो पता चला कि एक टोली यहां फिसलकर गिरने वालों की गिनती कर रही है। गिनती कर रही टोली में चंडीगढ़ की किरण गिल, करतार, सर्वजीत और सोहेल शामिल हैं। इन्होंने बताया कि वे यहां फिसलकर गिर पड़े। आगे बढ़ने के बजाय ये लोग यहीं रुक गए। इन्होंने बताया कि पांच मिनट के भीतर यहां 47 लोग गिर चुके हैं। वहीं, जाखू, लक्कड़ बाजार, तिब्बती मार्केट और संजौली के अधिकतर…
Read Moreआज भी बिना विपक्ष चलेगा सदन
शिमला। विधानसभा का बजट सत्र सोमवार को भी बिना विपक्ष के ही चलेगा। भाजपा विधायकों ने सदन में जाने से इनकार कर दिया है। माना जा रहा है कि भाजपा विधायक आगे भी इस बहिष्कार को जारी रख सकते हैं। दोपहर बाद शुरू होने वाले हिमाचल प्रदेश की बारहवीं विधानसभा के इस पंचम सत्र में लग्जरी टैक्स संशोधन विधेयक को पारण के लिए रखा जाएगा। शेड्यूल के अनुसार सोमवार को दो बजे सदन की कार्यवाही शुरू होगी।सर्वप्रथम प्रश्नकाल के दौरान कई अहम मसले उठेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री प्रारंभ हो रहे…
Read More