रोहडू। रोहड़ू में सोमवार को चौथे दिन भी निगम की बस सेवाएं शुरू नहीं हो पाई हैं। पथ परिवहन निगम के रोहडू डिपो के 95 प्रतिशत रूट बंद पड़े हुए हैं। जुब्बल, रोहडू, चिड़गांव और नावर क्षेत्र के सभी ग्रामीण रूटों पर पथ परिवहन निगम की अधिकांश बस सेवाएं प्रभावित हुई हैं। वहीं रोहड़ू- शिमला एनएच पर सोमवार को भी निगम की बसें नहीं चल पाई हैं। निगम की नौ बसें अभी भी विभिन्न स्थानों पर फंसी हुई हैं। इन्हें सोमवार को भी निकाला नहीं जा सका था। रोहडू-शिमला वाया…
Read MoreAuthor: ibindiannews
किन्नौर में सामान्य नहीं हुआ जनजीवन
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर में वीरवार से हुई भारी बर्फबारी के बाद अभी तक जिला में जनजीवन पटरी पर नहीं लौट पाया है। वहीं, सोमवार को भी पांगी नाले से आगे कौरिक तक एनएच कहीं भारी बर्फबारी तो कहीं भू-स्खलन के चलते पूह और काजा की तरफ बसों और अन्य निजी वाहनों की आवाजाही नहीं हो सकी है। इस कारण जिले के लोगों को भारी परेशानियों से दो चार होना पड़ा। हालांकि सीमा सड़क संगठन एनएच को बहाल करने में जुटा हुआ है, लेकिन ठंड के बीच मार्ग बहाल करने में…
Read Moreचौथे दिन भी बहाल नहीं हुआ नारकंडा
कुमारसैन (शिमला)। भारी बर्फबारी के चलते नारकंडा में एनएच चौथे दिन भी बहाल नहीं हो पाया है। शिमला और चंडीगढ़ जाने वाली सभी बसें वाया सुन्नी भेजी जा रही हैं। इसके अलावा क्षेत्र में ग्रामीण रूट अभी भी बंद चल रहे हैं। इस कारण लोगों की परेशानी अभी भी कम नहीं हुई है। हालांकि एनएच अथॉरिटी का दावा है कि दोपहर तक मार्ग बहाल कर दिया गया है, लेकिन फिसलन के कारण अभी तक सड़क पर वाहन नहीं चल पा रहे हैं। आरएम रामपुर गुरबचन सिंह ने बताया कि सोमवार…
Read Moreसमस्याएं हल न हुई तो सड़कों पर उतरेंगे
रामपुर बुशहर। क्षेत्र की समस्याओं को लेकर डंसा का नोग युवक मंडल एसडीएम रामपुर से मिला। इस दौरान युवाओं ने एसडीएम रामपुर दलीप नेगी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। युवक मंडल ने प्रशासन को चेताया है कि अगर दस दिन में उनकी मांगों को नहीं माना गया तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। युवक मंडल का कहना है कि ग्राम पंचायत डंसा के लोग अभी भी स्वास्थ्य, शिक्षा और यातायात जैसी सुविधा से महरूम हैं। युवक मंडल के प्रधान देश राज हुड्डन ने बताया कि सरकारी…
Read Moreसांगला और पूह की 36 पंचायतें अंधेरे में
सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर के पूह और कल्पा खंड के पर्यटन स्थल सांगला की 36 पंचायतें अभी भी अंधेरे में हैं। इस कारण लोगों को चार दिन से कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बर्फबारी शुरू होते ही इन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी, जो अभी तक बहाल नहीं हो पाई है। हालांकि बिजली बोर्ड ने रविवार को पूह और सांगला के कुछ क्षेत्रों को छोटी बिजली परियोजनाओं से बिजली मुहैया करवा कर थोड़ी राहत जरूर दी है। पूह खंड के तीतंग पावर प्रोजेक्ट…
Read Moreचोरी केस में फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार
नादौन (हमीरपुर)। शहर के साथ सटे अमतर गांव में दो घरों में हुई चोरी की घटनाओं में पुलिस फोरेंसिक लैब की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। गत माह हुई चोरी की घटनाओं में चोरों ने एक घर की खिड़की को उखाड़ कर करीब दो लाख के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया था। घर में सो रहे परिजनों को भनक तक नहीं लगी। चोरों ने घर के मुख्य द्वार पर पहुंच कर साथ लगते घर का ताला तोड़कर पांच हजार रुपये तथा कपड़े चुरा लिए थे। पुलिस…
Read Moreराज्यों के हिसाब से बनेगा विकास का मॉडल
सुजानपुर। प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बनने के बाद हिमाचल में अपनी पहली रैली के दौरान नरेंद्र मोदी ने विकास पर अपनी कार्ययोजना सामने रखी। हमीरपुर के सुजानपुर में रविवार को भारी जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश में विकास की नीति को बदलने की जरूरत है। हर राज्य के लिए उनकी परिस्थिति के अनुसार नीति होनी चाहिए। हर राज्य की दिक्कतें और जरूरतें अलग हैं। उन्हें देश की सेवा का मौका मिला तो हिमालयी राज्यों के लिए अलग नीति बनेगी। वह हिमाचल, उत्तराखंड से लेकर नार्थ-ईस्ट के…
Read Moreसेना को कमजोर कर रहा केंद्र : राजनाथ
सुजानपुर (हमीरपुर)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान और चीन भारत को चोट पहुंचा रहे हैं, लेकिन केंद्र की यूपीए सरकार चुप्पी साधे बैठी है। प्रधानमंत्री चीन में जाकर समझौता कर रहे हैं कि यदि चीन की सेना भारत की सीमा में घुस आएगी तो देश की सेना कुछ नहीं करेगी, बातचीत की जाएगी। देश की सेना ने पाकिस्तान की सेना को कई मौकों पर शिकस्त दी है, लेकिन वर्तमान में केंद्र की कांग्रेस नीत सरकार हाथ बांधे बैठी है। उन्होंने कहा कि एक बार देश…
Read Moreलोस चुनाव देश बचाने के लिए : शांता
सुजानपुर (हमीरपुर)। पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता शांता कुमार ने कहा कि जनता लोस चुनावों को केवल चुनाव समझने की गलती न करे। चुनाव का सवाल नहीं है, सवाल देश को बचाने का है। आज भारत दुनिया के भ्रष्ट देशों में शामिल है। देश की कांग्रेस सरकार ने कोयला भंडार की बंदर बांट की तथा विदेश से चार गुना दामों पर कोयला मंगवाया जा रहा है। वर्तमान में केवल भ्रष्टाचार ही नजर आता है, दिल्ली बलात्कार की नगरी बनती जा रही है। उन्होंने कहा कि सबसे भ्रष्ट देश, निकम्मा…
Read Moreसुजानपुर में मोदी ने फैलाई भ्रामकता : सुक्खू
नादौन (हमीरपुर)। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी ने हमीरपुर के सुजानपुर में आयोजित रैली में हिमाचल के औद्योगिक पैकेज सहित अन्य मुद्दों के बारे में भ्रामकता फैलाने का प्रयास किया है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने रैली में प्रदेश के औद्योगिक पैकेज को यूपीए सरकार द्वारा बंद करने के बारे में झूठ बोला है। हिमाचल प्रदेश का औद्योगिक पैकेज वर्ष 2017 तक बढ़ाया गया है। कहा कि केंद्रीय वाणिज्य मंत्री आनंद शर्मा ने औद्योगिक…
Read More