बालू में चट्टान गिरने से कैंटर क्षतिग्रस्त

सुलतानपुर (चंबा)। बालू बाजार के साथ लगती बन्नू की पहाड़ी से दो बड़ी चट्टानें गिरने से अफरा-तफरी मच गई। एक चट्टान के सड़क किनारे खड़े कैंटर पर गिरने से कैंटर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। साथ ही पद्मश्री कैलाश चंद महाजन पावर हाउस का बोर्ड भी टूट गया है। कैंटर का अगला हिस्सा बुरी तरह टूटा है। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। बताया जा रहा है उस समय अगर वहां से कोई राहगीर गुजर रहा होता, तो अप्रिय घटना घट सकती थी। एक चट्टान सड़क के…

Read More

उजाले के लिए तरसे हजारों ग्रामीण

तीसा (चंबा)। उपमंडल तीसा की 12 पंचायतों के वाशिंदे बिजली की रोशनी को तरस रहे हैं। इन पंचायतों में चार दिन से बिजली नहीं है। इस कारण लगभग 20 हजार की आबादी प्रभावित हो रही है। हाल ही में हुई बर्फबारी के कारण विद्युत लाइनें क्षतिग्रस्त होने के कारण ग्राम पंचायत सनवाल, देहग्रां, मंगली, जुनास, बैरागढ, देवीकोठी, गुलेई, सत्यास, बोंदेड़ी, शलेलाबाड़ी, आयल व झज्जाकोठी में बिजली गुल हो गई है, जो अभी तक बहाल नहीं हो पाई है। इस कारण ग्रामीणों को अंधेरे में बर्फीली सर्द रातें काटनी पड़ रही…

Read More

अघोषित बिजली कट बने सिरदर्दी

सिहुंता (चंबा)। ग्राम पंचायत समोट के चार वार्डों में बिजली के अघोषित कट लग रहे हैं। इससे ग्रामीणों में बिजली बोर्ड के प्रति रोष व्याप्त है। पंचायत के उप प्रधान विजय, चंदेल अनिल कुमार, मदन, कपिल सिंह, कमल किशोर, मनोज कुमार, विजेंद्र शर्मा ने बताया कि समोट के वार्ड नंबर चार, पांच, छह व सात में पिछले तीन दिन से शाम के समय बिजली के अघोषित कट लगने से ग्रामीणों को दिक्कताें का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यहां पर रात के लिए बिजली बोर्ड का कोई…

Read More

धर्मशाला में रविवार को बर्फबारी, पर्यटक चहके

धर्मशाला। धौलाधार रेंज में पिछले दो दिन से जारी बर्फबारी का क्रम रविवार दोपहर तक थमने के बाद शाम को फिर शुरू हो गया। बर्फबारी धर्मशाला के कोतवाली बाजार और कचहरी अड्डा तक पहुंच गई। कोतवाली बाजार में एक सेंटीमीटर तक बर्फ जम गई। धर्मशाला के होटलों में ठहरे पर्यटक बर्फ को देख कर चहक उठे। धर्मशाला में बर्फ देख पर्यटकों में खासा उत्साह देखा गया। वहीं, भागसूनाग व मैकलोडगंज में भी बर्फबारी हुई। जिससे भागसूनाग मार्ग पर शाम को यातायात बाधित हो गया। हालांकि, मैकलोडगंज तक गाड़ियां चलती रहीं।…

Read More

ये देश है वीर जवानों का… से भरा जोश

नूरपुर (कांगड़ा)। शिवालिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पंजाहड़ा (गनोह) में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की धम रही। इसमें कर्नल सीएस पठानिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर्नल प्रभात सिंह ने की। समारोह के मुख्यातिथि कर्नल सीएस पठानिया ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके उपरांत स्कूली छात्रों ने गणेश वंदना व स्वागत गीत से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज किया। स्कूली छात्रों ने पहाड़ी, पंजाबी, राजस्थानी व देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मनोरंजन किया। इसमें छात्राओं ने…

Read More

जंगली सूअर के हमले में छह लोग घायल

रक्कड़ (कांगड़ा)। निकटवर्ती गांव चामुखा में एक जंगली सूअर ने खूब आतंक मचाया। सूअर के के हमले में छह लोग घायल हो गए। पहले सूअर ने राह चलते लोगों पर हमला किया और बाद में आबादी में घुसकर तीन लोगों को घायल कर दिया। घायलों का इलाज नादौन के सरकारी अस्पताल में इलाज किया गया। घटना के बाद से ही इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार रविवार शाम करीब 4 बजे के करीब चामुखा में सड़क पर जा रहे तीन राहगीरों पर एक जंगली सूअर ने अचानक…

Read More

मंड में सरकारी सीमेंट के 160 बैग बरामद

धर्मशाला। फतेहपुर के अंतर्गत मंड गांव में एक निर्माणाधीन घर से विजिलेंस ने सरकारी सीमेंट के 160 बैग बरामद किए हैं। सीमेंट के बैगों में नॉट फार सेल लिखा हुआ है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सीमेंट के बैगों सहित आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी को विजिलेंस अब कोर्ट में पेश करेगी। उसके बाद ही सरकारी सीमेंट के बैगों को लेकर खुलासा हो पाएगा। विजिलेंस के अनुसार कर्मदीन निवासी मंड तहसील फतेहपुर के निर्माणाधीन घर से 160 बैग सरकारी सीमेंट बैग विलिजेंस ने बरामद किए।…

Read More

शहर में 7.74 करोड़ से बदलेगा बिजली ढांचा

कुल्लू। देवभूमि कुल्लू शहर में बिजली ढांचा बदलने जा रहा है। शहर में 38 नए ट्रांसफार्मर लगाने के साथ ही बिजली के खंभे तथा तारों को बदला जाएगा। इतना ही नहीं, केंद्र सरकार की आरएपीडीआरपी योजना के तहत शहर में बिजली खंभों से झूलती तारों, बिजली मीटरों तथा सर्विस वायर भी को दुरुस्त किया जाएगा। बिजली बोर्ड कुल्लू इस पर 7.74 करोड़ रुपये की राशि खर्च करेगा। हालांकि, केंद्र सरकार से मंजूर हुई यह राशि बिजली बोर्ड कुल्लू को मिल गई है। बिजली बोर्ड कुल्लू के अधीक्षण अभियंता प्रवेश ठाकुर…

Read More

बगीचे में स्प्रे के लिए सही समय

कुल्लू। घाटी में हुई ताबड़तोड़ बर्फबारी से भले ही देवभूमि कुल्लू के लोगों को परेशानियों से गुजरना पड़ रहा हो, लेकिन बर्फबारी और बारिश ने बागवानी तथा कृषि के लिए संजीवनी का काम किया है। दो दिन से शुष्क चल रहे मौसम के बाद किसान और बागवान अब बागवानी के काम में जुट गए हैं। बागवान बगीचों में ट्री ऑयल स्प्रे करने में लगे हैं। इसके अलावा प्रूनिंग व नए सेब बगीचों के लगाने का काम भी तेज कर दिया है। रिकार्ड बर्फबारी होने से खेत-खलियानों और बाग-बगीचों में पर्याप्त…

Read More

कुल्लू कॉलेज में एबीवीपी का प्रदर्शन

कुल्लू। स्थानीय कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने रूसा के विरोध में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन पूरे प्रदेश में किया गया। एबीवीपी का कहना है कि इससे न केवल विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा हो रही है, बल्कि पूरे प्रशासन का संतुलन बिगड़ गया है। विद्यार्थियों के परिणाम भी उचित समय पर नहीं आ रहे हैं। इससे छात्रों में प्रतिदिन रोष बढ़ता जा रहा है। विद्यार्थी परिषद ने विवि प्रशासन से रूसा में कोई बदलाव करने या इसे पूर्ण रूप से इसे बंद करने की गुहार लगाई है।…

Read More