ऊना। संचार मंत्रालय के अधीन विजिलेंस टेलीकॉम मानीटरिंग सेल (वीटीएम) की टीम ने ऊना में सेल्युलर कंपनियों के दफ्तरों में रिकॉर्ड खंगाला। इस दौरान टीम ने कंपनी के स्थापित टावरों और मशीनरी आदि की भी पूरी जानकारी ली। इस दौरान ऊना शहर में टीम ने सेल्युलर कंपनियों के दफ्तरों में बारीकी से रिकॉर्ड का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश भी जारी किए। जानकारी के अनुसार सेल के पास जिले के कई इलाकों में सिग्नल की समस्या को लेकर शिकायतों की लंबी फेहरिस्त है। इसके आधार पर भी सेल…
Read MoreAuthor: ibindiannews
मंत्री की पैरवी से मजदूर संगठन खफा
मैहतपुर (ऊना)। काम न करने वाले उद्योगाें के प्लाट आवंटन रद किए जाने को लेकर काबिना मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विस में ऐसे उद्योगपतियों को काम आरंभ करने को लेकर एक अंतिम मौका दिए जाने की बात कही है। इसका मजदूर संगठनों के प्रतिनिधियों ने कड़ा विरोध किया है। जिला ऊना में ऐसे उद्योगपतियों पर विभाग ने शिकंजा कसते हुए सात दर्जन से ज्यादा उद्योगाें को नोटिस भी थमाए थे। जिनका असर यह हुआ कि आज तक कोई काम धंधा न करने वाले उद्यमियों ने भी थोड़ा ही सही मगर…
Read Moreट्रेन की चपेट में आया युवक
ऊना। जिला मुख्यालय के साथ सटे रक्कड़ कालोनी में एक युवक के ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान नानक चंद पुत्र राम किशन निवासी जलग्रां टब्बा के रूप में हुई है। रेलवे पुलिस ने युवक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। उधर, रेलवे पुलिस ने मामले के संदर्भ में आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय नानक चंद निवासी जलग्रां टब्बा देर रात रक्कड़ में ट्रेन की चपेट आ गया।…
Read Moreनहीं निकल पाए काजा में फंसे मरीज
काजा (लाहौल-स्पीति)। बर्फबारी के चलते लाहौल-स्पीति जिला के काजा में अभी भी चार मरीज फंसे हुए हैं। इनमें से एक ही हालत गंभीर है। हालांकि बुधवार को भुंतर से काजा और लोसर के लिए हेलीकॉप्टर की उड़ान थी, लेकिन किसी कारण सुबह उड़ान नहीं भेजी गई, जबकि शाम को मौसम खराब होने के कारण उड़ान नहीं हो पाई है। इस कारण चार मरीजों सहित 18 लोग काजा में दिन भर हेलीकॉप्टर का इंतजार करते रहे। बर्फबारी के बाद काजा देश और दुनिया से कट गया है। अब वहां जाने और…
Read Moreरोहड़ू में ब्राडबैंड सेवा ठप
रोहड़ू।(सुंदर ओक्टा ) रोहड़ू में बुधवार को दोपहर बाद बीएसएनएल की ब्राडबैंड सेवा फिर ठप हो गई है। सेवा बाधित होने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है। ब्राडबैंड सेवा ठप होने से सरकारी कार्यालयों, लोकमित्र केंद्र और सुगम केंद्रों में काम प्रभावित हुआ । ग्रामीण क्षेत्रों से यहां काम करवाने पहुंचे लोगों को बिना कार्य करवाए लौटना पड़ा। उपभोक्ताओं ने संचार निगम से बार बार बाधित हो रही सेवा को सुधारने की मांग की है। वहीं, टेलीफोन और मोबाइल सेवा भी बाधित होने से रोहड़ू, हाटकोटी,…
Read Moreज्यूरी में तूफान से भारी नुकसान
ज्यूरी (शिमला)। क्षेत्र में मंगलवार को आए तूफान से लोगों के घरों और दुकानों को भारी नुकसान पहुंचा है, जबकि एक बच्चे के घायल होने की सूचना है। प्रशासन की ओर से हल्का पटवारी ने मौके पर पहुंच कर नुकसान का जायजा लिया। जानकारी के अनुसार तूफान के कारण करण सुनेन के घर की दीवार गिर गई है। इसकी चपेट में आने से बृज मोहन की दुकान और दुर्गा नंद टोलटा के होटल को नुकसान पहुंचा है, जबकि नानक चंद के कमरे की छत तूफान से उड़ गई है। छत…
Read Moreआनी के कई इलाकों में पांच दिन से बत्ती गुल
आनी(कुल्लू)। आनी क्षेत्र के लोग बिजली के अघोषित कटाें से परेशान हैं। यही नहीं क्षेत्र के कई इलाकों में जहां पांच दिन से बिजली ठप है। वहीं, क्षेत्र के हर इलाकों में बिजली के घंटाें कट लग रहे हैं। आनी खंड के कोहिला गांव में पांच दिन से बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप है। यहां के पंचायत समिति सदस्य गीता राम ठाकुर का कहना है कि यहां बिजली का ट्रांसफार्मर पांच दिन पहले का जला है। इसे अभी तक नहीं लगाया गया है। उन्होंने कहा कि वीरवार को गांव…
Read Moreडिटेन सिस्टम के विरोध में हड़ताल पर छात्र
रोहडू।(सुंदर ओक्टा ) बहुतकनीकी संस्थान रोहडू के छात्र 50 प्रतिशत डिटेन सिस्टम के खिलाफ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। छात्रों ने नए नियम के खिलाफ बुधवार को धरना प्रदर्शन किया और इस नए नियम को अगले वर्ष से लागू करने की मांग उठाई है। बहुतकनीकी संस्थान के छात्र अनूप चौहान, नवजोत, अमित चौहान, प्रिया कलेट, शमी चौधरी, पूजा ठाकुर, श्रुति शर्मा, प्रितीशी डोगरा, डोली शर्मा, आंचल मुल्टा, जरविंदर सिंह, सतविंदर सिंह, विनय चौधरी, हैप्पी नानटा, जसवंत सिंह नेगी, प्रवीण शर्मा, विपिन मेहता, दिव्या भारती, आकाश मोल्टा, रंजीत और गौरव…
Read Moreराजीव गांधी हत्याकांड: आतंकवाद पर नरम नहीं होना चाहिए: पीएम
नई दिल्ली: राजीव गांधी के हत्यारों को रिहा करने के तमिलनाडु सरकार के फैसले पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सवाल उठाए। पीएम ने कहा, रिहाई का फैसला कानूनी तौर पर सही नहीं। किसी सरकार या पार्टी को आतंकवाद पर नरम रवैया नहीं अख्तियार करना चाहिए। कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा कि रिहाई का जयललिता का फैसला गलत है। हमारी पार्टी सुप्रीम कोर्ट के फैसले से सहमत नहीं है। केंद्र सरकार कानूनी कदम उठाएगी। जनता दल यूनाइटेड नेता केसी त्यागी ने कहा कि चाहे अफजल गुरू को फांसी देना का…
Read Moreडाक सेवकों की हड़ताल से युवा चिंतित
रामपुर बुशहर।(संदीप वर्मा ) अखिल भारतीय डाक ग्रामीण कर्मचारी संघ रामपुर मंडल के डाक सेवकों की हड़ताल दूसरे दिन भी जा रही। इस कारण ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार को भी डाक नहीं बंटी। डाक सेवकों की हड़ताल के चलते 23 फरवरी को होने वाली टीजीटी आर्ट्स और नर्स की परीक्षाओं के लिए युवाओं को अभी तक रोल नंबर नहीं मिल पाए हैं। इस कारण युवाओं को परीक्षा से वंचित रहने की चिंता सताने लगी है। वहीं, डाक सेवकों का कहना है कि वे लंबे अरसे से अपनी मांगें डाक विभाग…
Read More