अमृतसर ( पंजाब) लॉकडाउन के दौरान हॉस्टल का किराया न मिलने पर हॉस्टल मालिक ने नगालैंड की नौ लड़कियों को बीते कई दिनों तक हॉस्टल में ही बंधक बना कर रखा। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने जाकर ताला खोला। गार्डन कालोनी में स्थित इस हॉस्टल के मालिक ने किराया न मिलने पर मुख्य गेट पर ताला लगा दिया था। थाना थाना मोहकमपुरा के इंचार्ज मंजीत ने बताया कि जानकारी मिली कि नगालैंड की नौ लड़कियों को बंधक बनाकर रखा गया है। वह हॉस्टल पहुंचे तो उसके मुख्य गेट पर…
Read MoreAuthor: ibindiannews
पंजाब देश में सबसे आगे मरीजों की 78 प्रतिशत रिकवरी दर : स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह
चंडीगढ़ कोविड-19 के मरीजों की 78 प्रतिशत रिकवरी दर के साथ पंजाब देश का अग्रणी राज्य बन गया है। मंगलवार को जारी प्रेस बयान में स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि पंजाब सरकार कोरोना से मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार है और स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा गत अप्रैल में 1,57,13,789 व्यक्तियों की जांच की गई। इनमें से 9,593 व्यक्तियों में कोरोना के लक्षण पाए गए थे, जिन्हें आगे प्रबंधन और नमूने के लिए रेफर किया गया। उन्होंने कहा कि राज्य में अब तक कोविड-19 के 1980…
Read Moreबालाकोट में पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी, सेना ने दिया माकूल जवाब
पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार देर रात मेंढर के बालाकोट में नियंत्रण रेखा पर गोलाबारी की। इस दौरान सेना की चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया गया। सेना के जवानों ने भी गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। पाकिस्तान की तरफ से की जाने वाली यह गोलाबारी करीब 1.40 घंट जारी रही। जानकारी के अनुसार देर रात करीब 8.20 बजे पाकिस्तानी सेना की तरफ से बालाकोट सेक्टर में सेना की पोस्ट क्यों-क्यों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर मोर्टार दागने शुरू कर दिए। सेना के सतर्क जवानों…
Read Moreआज सस्ते लोन और आर्थिक गतिविधियों के संचालन पर होगा मंथन
शिमला हिमाचल में आर्थिक गतिविधियों को शुरू करने के लिए सिंचाई मंत्री महेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बनी कैबिनेट सब कमेटी की एक अहम बैठक बुधवार को आयोजित होने जा रही है। इस बैठक में सूबे के सभी विभाग जिलावार व मदवार अपने पास अब तक शेष उस राशि का ब्यौरा देंगे जो आवंटित होने के बावजूद खर्च नहीं हो पाई थी। बताया जा रहा है कि अब तक 10 हजार करोड़ से ज्यादा की राशि की जानकारी मिली हैं। इसमें पंचायती राज, पीडब्ल्यूडी, शिक्षा, सिंचाई के अलावा कई अन्य…
Read Moreकुल्लू जिले में कोरोना का पहला पॉजिटिव आया सामने
शिमला हिमाचल प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव के छह मामले सामने आए हैं। कुल्लू जिले में पहला कोरोना पॉजिटिव सामने आया है। मिला जानकारी के मुताबिक मुंबई से दस लोग ट्रेन से ऊना होकर 18 मई को कुल्लू के बजौरा चेकपोस्ट पर पहुंचे। यहां इन सभी लोगों की कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए। इन्हें आयुर्वेद अस्पताल में आईसोलेट करके रखा गया था। इनमें से आनी के कुठेड़ गांव के रहने वाले एक 23 साल के युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एसपी गौरव सिंह ने पुष्टि की है। बताया…
Read Moreचीन पर फैसला राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप करेंगे : विदेश मंत्री माइक पोम्पियो
वाशिंगटन अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने एक बार फिर पूरी दुनिया में कोरोना वायरस फैलने के मामले में चीन पर निशाना साधा है। उन्होंने चीन पर आरोप लगाया है कि वहां की सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण फैलने का गंभीर खतरा होने की जानकारी के बावजूद अपने लोगों को विदेश यात्रा करने की अनुमति दी। इसकी वजह से पूरी दुनिया में कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा और भी गहरा गया। चीन चाहता तो कोरोना पूरी दुनिया में इतना नहीं फैलता। उन्होंने कहा कि इस मामले में चीन…
Read Moreकृषि क्षेत्र में होगा व्यापक सुधार, सरकार जल्द लाएगी अध्यादेश, किसानों को मिलेंगे ये फायदे
नई दिल्ली अपनी उपज कहीं भी बेचने की छूट के लिए बनेगा कानून आवश्यक वस्तु अधिनियम में संशोधन से स्टॉक की सीमा खत्म होगी कृषि क्षेत्र में व्यापक सुधार के लिए मोदी सरकार जल्द ही दो अध्यादेश लाएगी। इनके जरिए नए केंद्रीय कानून के तहत किसानों को अपनी उपज कहीं भी बेचने की छूट मिलेगी। जबकि आवश्यक वस्तु अधिनियम में संशोधन कर उपज की स्टॉक सीमा को खत्म कर दिया जाएगा। केंद्रीय कानून को लेकर राज्यों से टकराव की स्थिति का सामना करने की भी तैयारी कर ली है। सूत्रों के…
Read Moreकांग्रेस ने कहा 20 लाख करोड़ नहीं, सिर्फ 3.22 लाख करोड़ का पैकेज
नई दिल्ली कांग्रेस ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया जताई है। पार्टी प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को संबोधित ट्वीट में कहा कि राहत के मलहम की बजाय घाव पर नमक छिड़कना बंद करें। ये मजदूर हैं मजबूर नहीं हैं। अगर मजदूरों का दर्द बांटना अपराध है तो हम करेंगे। मजदूर की बेबसी आपको ड्रामेबाजी लगती है। नंगे पांव में पड़े सैकड़ों छाले ड्रामेबाजी दिखती है। भूखे-प्यासे चलते जाने की व्यथा ड्रामेबाज़ी है। 135 मजदूरों की मौत क्या…
Read Moreडब्ल्यूएचओ की भूमिका की जांच में 62 देशों के साथ भारत
नई दिल्ली पूरी दुनिया को अपने चपेट में लेने वाली महामारी कोरोना वायरस आखिर कैसे और किस तरह से इंसानों तक पहुंचा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इसकी रोकथाम के लिए क्या कदम उठाए और उसकी भूमिका क्या रही है। दुनिया के करीब 62 देश ऐसे ही सवालों का जवाब मांग रहे हैं। अब भारत ने भी आधिकारिक तौर पर इन देशों को अपना समर्थन देते हुए यूरोपीय यूनियन व ऑस्ट्रेलिया की ओर से जांच की मांग वाले दस्तावेज पर हस्ताक्षर किया है। दरअसल, डब्ल्यूएचओ की 73वीं विश्व स्वास्थ्य सभा…
Read Moreबंदिशों के साथ चलेंगी बसें और खुलेंगे बाजार, दिल्ली होगी रेड जोन से बाहर
नई दिल्ली बस चलाने, बाजार खोलने व मजदूरों की आवाजाही सुनिश्चित करने पर जोर नहीं चलेगी मेट्रो, बंदिशों के साथ निजी और सार्वजनिक परिवहन केजरीवाल आज जारी करेंगे दिल्ली चलाने का प्लान लॉकडाउन-4 में हॉटस्पॉट से बाहर की दिल्ली रेड जोन से बाहर होगी। वहीं, दिल्ली मेट्रो के अलावा बंदिशों के साथ निजी व सार्वजनिक परिवहन सुविधा शुरू हो सकती है, जबकि व्यक्तिगत दूरी नियम के अधीन बाजार भी खुल जाएंगे। निर्माण मजदूरों की आवाजाही पूरी दिल्ली में रहेगी। अब उन्हें निर्माण स्थल पर रुकने की मजबूरी नहीं रहेगी। मुख्यमंत्री…
Read More