तूफान और ओलों से नकदी फसलें तबाह

गोहर (मंडी)। मौसम बिगड़ने के बाद रविवार आधी रात को गोहर में भयंकर तूफान चलने से गुठलीदार फलों, गेहूं की फसल और सेब की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। वहीं तेज हवाओं से कई घरों और गौशालाओं की छतें तक उड़ गईं। सोमवार को सेब उत्पादक क्षेत्रों में बारिश के साथ ओले गिरने से बागवान काफी चिंतित है। ओलों और बारिश से सेब की फ्लावरिंग प्रभावित होने से बागवानों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। कमरूघाटी में रविवार रात को आंधी तूफान ने कोहराम मचाया। जिले की जंजैहली घाटी, ज्युणी…

Read More

रामस्वरूप शर्मा सशक्त उम्मीदवार : चंद्रसेन

मंडी(ओमप्रकाश)मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रभारी चंद्रसेन और सह प्रभारी अजय राणा की अध्यक्षता में मंडी जिले के सभी मोर्चो, प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों में चुनाव प्रचार के बारे में टिप्स दिए। चंद्र सेन ने कहा कि रामस्वरूप शर्मा सालों से संगठन से जुडे़ रहे हैं। वो पार्टी के एक सशक्त उम्मीदवार हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की लहर पूरे देश में चल रही है और मंडी संसदीय क्षेत्र से भी लोग रामस्वरूप को जिताकर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने में सहयोग करेंगे। सह प्रभारी अजय राणा ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा…

Read More

पानी स्वच्छ है या हो रही कोताही?

बिलासपुर(सोनू शर्मा)सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग (आईपीएच) ने ग्राम पंचायतों को आवंटित की गई ‘वाटर टेस्टिंग किटों’ का उपयोग नहीं हो रहा है। दो साल पहले किटों के आवंटन के साथ ही पंचायतों के प्रतिनिधियों को बाकायदा पानी की जांच की ट्रेनिंग भी दी गई थी। विभाग का वक्त और लाखों रुपया एक तरह से जाया हो गया। विभागीय सूत्र बताते हैं कि पंचायतें वाटर टेस्टिंग में किसी तरह की रुचि नहीं दिखा रही है। लगभग दो वर्ष पूर्व आईपीएच महकमे ने जिले की 151 पंचायतों में कई वाटर टेस्टिंग…

Read More

दो दिन में उमड़े 80 हजार श्रद्धालु

नयनादेवी (बिलासपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयनादेवी में सप्तमी और अष्टमी के दिन श्रद्धालुओं की सबसे अधिक भीड़ उमड़ी। नवरात्र पर्व के शुरूआती दिनों में हालांकि मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ नहीं जुट पा रही थी। लेकिन, रविवार और सोमवार को यहां भक्तों का ठीक ठाक तांता लगा। दोनों दिन लगभग 80 हजार श्रद्धालुओं ने यहां माथा टेका। उधर, अष्टमी पूजन पर यहां अपने बच्चों के मुंडन संस्कार पूरे करने के लिए भी लोग भारी संख्या में पहुंचे। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली और अन्य प्रदेशों से…

Read More

तीसा बाजार में आग की भेंट चढ़े 10 खोखे

तीसा (चंबा)। उपमंडल तीसा के भंजराडू बस स्टैंड के पास अचानक आगने से 10 खोखे जलकर राख हो गए हैं। इससे लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। रविवार रात क ो पुलिस की टीम गश्त कर रही थी तो करीब 11 बजे सड़क किनारे बनाए गए खोखों में आग की लपटें दिखाई दीं। इसके बाद पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। इतने में आसपास के लोग भी वहां आ गए और आग को बुझाने में जुट गए। देखते ही देखते आग ने इतना भयंकर रूप धारण कर लिया…

Read More

पुलिया निर्माण में डाला अड़ंगा

सिहुंता (चंबा)। द्रमण-सिहुंता डबल लेन सड़क निर्माण के चलते द्रमनाला गांव में बनाई जा रही एक पुलिया के निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों में विवाद उत्पन्न हो गया है। इससे पुलिया का निर्माण कार्य रुक गया है। जैसे ही निर्माण में लगी कंपनी ने पुलिया निर्माण कार्य शुरू किया तो कुछ स्थानीय लोगों ने इसका विरोध करते हुए इसमें अड़ंगा डाल दिया है। इससे निर्माण कार्य रोकना पड़ा है। स्थानीय निवासी ओंकार सिंह बरडू राम ने बताया कि स्थानीय निवासी प्रेम लाल पुत्र टिटू राम, प्रकाश चंद पुत्र जयवंत इस…

Read More

बारिश शुरू होते ही छुट्टी

तेलका (चंबा)। राजकीय उच्च पाठशाला तेलका में अभिभावकों ने बारिश के दौरान समय से पहले स्कूल में छुट्टी किए जाने पर नाराजगी जाहिर की है। अभिभावकों का कहना है कि बारिश होते ही छात्रों को छुट्टी कर दी जाती है। ऐसा काफी समय से चल रहा है। इससे जहां छात्रों की पढ़ाई प्रभावित होती है, वहीं शिक्षकों का गैर जिम्मेदाराना रवैया बच्चों को बारिश में घर पहुंचने के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहा है। इसके चलते अभिभावकों में काफी रोष पनप रहा है। स्थानीय निवासी धर्म सिंह, चमन लाल, संतोष…

Read More

चार उद्यान केंद्रों पर लटका ताला

सलूणी (चंबा)। सरकार ने उद्यान केंद्र तो खोल दिए हैं, लेकिन उनमें स्टाफ की तैनाती नहीं की। ऐसे में विकास खंड सलूणी के चार उद्यान केंद्रों पर ताला लगा हुआ है। ये केंद्र पिछले करीब पांच वर्ष से बंद पड़े हुए हैं। इस कारण सैकड़ों बागवानों को सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। करीब पांच साल पहले सलूणी के मैड़ा, किलोड़, बरंगाल और तेलका में उद्यान केंद्र खोले गए हैं, लेकिन इनमें न तो उद्यान प्रसार अधिकारी की नियुक्ति की गई और न ही अन्य स्टाफ…

Read More

छात्राें का ऑनलाइन होगा रजिस्ट्रेशन

चंबा(गीता)इस सत्र से साइंस इंस्पायर अवार्ड स्कीम ऑनलाइन होने जा रही है। इसके चलते छठी कक्षा से लेकर 10वीं कक्षा तक के स्कूली बच्चे जो भी इस स्कीम के तहत आएंगे उनकी प्रोत्साहन राशि अब सीधे उनके खाते में जाएगी। जिला स्तर पर इसके लिए तमाम औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। इसके बाद अब स्कूलों के इंजार्च को इस संदर्भ में ट्रेनिंग दी जाएगी। यह ट्रेनिंग स्कूल मुखियाओं को इंस्पायर अवार्ड स्कीम के जिला नोडल अधिकारी देंगे। इसके बाद स्कूल मुखिया स्कूल स्तर पर आगामी कार्रवाई अमल में लाएंगे।…

Read More

धरने से आवाज बुलंद करेंगे पौंग विस्थापित

नूरपुर (कांगड़ा)। पौंग बांध विस्थापित बहुउद्देश्यीय सहकारी समिति की बैठक सोमवार को समिति के प्रबंध निदेशक अश्वनी कुमार अवस्थी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से प्रदेश सरकार की ओर से पौंग बांध विस्थापितों की मांगों पर कोई भी सकारात्मक कार्रवाई न होने के विरोध स्वरूप 9 अप्रैल को राजा तालाब स्थित उपायुक्त राहत एवं पुनर्वास कार्यालय के समक्ष दो घंटे का सांकेतिक धरना देने का निर्णय लिया गया। अवस्थी ने बताया कि अगर प्रदेश सरकार ने फिर भी पौंग बांध विस्थापितों की मांगों पर कोई अमल नहीं किया…

Read More