सरकाघाट में विवाहिता के साथ गैंगरेप

सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल सरकाघाट की एक विवाहिता के साथ चार युवकों ने सामूहिक दुराचार किया। पीड़िता की शिकायत पर सरकाघाट पुलिस ने आईपीएच की धारा 376 डी के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार 31 वर्षीय पीड़ित महिला ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह और उसका पति मजदूरी का काम करते हैं। 22 अप्रैल को उसके साथ काम करने वाले दो युवकों ने कहा कि ठेकेदार ने दूसरे गांव में निर्माणाधीन भवन की…

Read More

एससीए को भंग करना आचार संहिता के खिलाफ

चंबा। प्रदेश विश्वविद्यालय में एससीए को भंग करने के विवि प्रशासन के फैसले का एसएफआई की जिला कमेटी ने कड़ा विरोध किया है। छात्र संगठन ने विवि के इस निर्णय को आचार संहिता के खिलाफ बताया। एसएफआई के जिला सचिव देवेंद्र शर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय में एनएसयूआई ने बाहरी तत्वों के साथ मिलकर विवि के माहौल को खराब करने की कोशिश की। इसके अलावा विश्वविद्यालय की छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की। एसएफआई ने जब इसका विरोध किया तो एनएसयूआई के कार्यकर्ताआें ने बाहरी तत्वों के साथ मिलकर एसफआई के…

Read More

ब्लास्टिंग से एक दर्जन परिवार घर छोड़ने को बेबस

तीसा (चंबा)। ग्राम पंचायत टिकरीगढ़ के दलिंजन गांव के करीब एक दर्जन परिवार गांव छोड़ने को विवश हैं। यहां निर्माणाधीन 33 मेगावाट जलविद्युत परियोजना के पावर हाउस निर्माण के दौरान नियम कायदे ताक पर रख दिए गए हैं। हैरानी की बात है कि इस कंपनी की मनमानी के आगे प्रशासन व विभाग लाचार हैं। बड़े नेताओं का वरदहस्त होने के कारण न तो प्रशासन और न ही वन विभाग कोई सख्त कार्रवाई कर पाया है। ग्रामीण बार-बार शिकायत कर रहे हैं कि यहां अवैध ब्लास्टिंग और अवैध डंपिंग हो रही…

Read More

नहर निर्माण में हो रही अवैध मक डंपिंग

चुवाड़ी (चंबा)। उपमंडल की परछोड़ पंचायत के लाहड़ू में निर्माणाधीन 205 करोड़ की फिन्ना सिंह सिंचाई नहर परियोजना के काम में अवैध डंपिंग हो रही है। हैरानी की बात है कि निर्माण की मक डंपिंग के लिए अभी तक साइट ही नहीं बनाई जा सकी है। विभाग ने भूमि अधिग्रहण किए बिना ही काम शुरू कर दिया गया है और मलबा इधर-उधर फेंका जा रहा है। लाहड़ू खड्ड के किनारे डंपिंग किए जाने से मलबा इसमें गिर रहा है। यह काम लंबे अर्से से चल रहा है, मगर प्रशासन, वन…

Read More

रैत के बाशिंदे पानी को तरसे

धर्मशाला। रैत पंचायत के वार्ड नंबर दो के बाशिंदों को पिछले कई दिनों से पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। दरअसल आईपीएच विभाग की ओर से सुबह महज एक घंटा पानी की सप्लाई दी जा रही है, जो लोगों के लिए अपर्याप्त है। रैत के वार्ड नंबर दो में लंबे अरसे से पानी की किल्लत चल रही है। इसी के चलते विभाग ने रैत में ट्यूबवेल लगाने का फैसला लिया। तीन साल पहले ट्यूबवेल तो लगा दिया गया, लेकिन रैत के वार्ड नंबर दो के बाशिंदों को कनेक्शन…

Read More

आग के मुहाने पर धर्मशाला

धर्मशाला। पर्यटन नगरी धर्मशाला में आग की एक चिंगारी कहर बरपा सकती है। शहर में लगे 17 हाइड्रेंट शोपीस बनकर रह गए हैं। 7 हाइड्रेंट में पानी का प्रेशर बिल्कुल कम है। इन हाइड्रेंट से गाड़ियों में पानी भरने में आठ घंटे तक लग सकते हैं। आगजनी होने पर फायरबिग्रेड की गाड़ियों को 6 किलोमीटर दूर कालापुल से पानी भरना पड़ता है। ऐसे में आग पर समय पर काबू पाना अग्निशमन विभाग के लिए मुश्किल हो सकता है। गर्मियाें के दिनाें में आगजनी की घटनाएं बढ़ जाती हैं। अग्निशमन विभाग…

Read More

पूर्व मंत्री ठाकुर कुंज लाल नहीं रहे

कुल्लू। पूर्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता ठाकुर कुंज लाल का देहांत हो गया है। उन्होंने जिला कुल्लू के कनियाल स्थित अपने घर में रविवार दोपहर करीब तीन बजे अंतिम सांस ली। कुंज लाल बीमार चल रहे थे। उनके पार्थिव शरीर को सोमवार को मुखाग्नि दी जाएगी। ठाकुर कुंज लाल दो बार हिमाचल प्रांत के मंत्री रहने के अलावा पहली बार 1977 में विधायक बनकर विधानसभा पहुंचे थे। शांता कुमार के मंत्रिमंडल में बागवानी मंत्री बने। उसके बाद 1989 में फिर से विधानसभा पहुंचे और उस दौरान भी वे…

Read More

आज स्पीति में प्रतिभा करेंगी रोड शो

केेलांग। लोकसभा चुनाव प्रचार के बीच सोमवार को समदो से काजा तक प्रतिभा सिंह रोड शो करेंगी। जबकि, चार मई को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह चुनाव प्रचार के लिए पांगी-किलाड़ के साथ ही लाहौल का दौरा भी करेंगे। इस संबंध में विधायक रवि ठाकुर ने बताया कि सोमवार को बॉर्डर से सटे समदो से लेकर काजा तक प्रतिभा सिंह रोड शो करेंगी। उन्होंने बताया कि प्रतिभा सिंह रोड शो के बाद काजा में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी। प्रतिभा सिंह स्पीति घाटी के गांव-गांव जा कर अपने पक्ष में जनता से…

Read More

टैक्स वसूलना अधिकारों का हनन : रवि

केलांग। ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेश पर जनजातीय लोगों की आपत्ति का विधायक एवं नेशनल एसटी कमीशन के उपाध्यक्ष रवि ठाकुर ने भी समर्थन किया है। रवि ठाकुर ने कहा कि इस मसले को लेकर राज्य सरकार और टूरिज्म विभाग ने ग्रीन ट्रिब्यूनल में याचिका दायर की है। न्यायालय ने इसके लिए पक्ष रखने को तीन माह का समय दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय के समक्ष भी मसले को उठाया जाएगा। रवि ठाकुर ने कहा कि रोहतांग दर्रा होकर गुजरना लाहौलियों की मजबूरी है। अगर हम लोगों को…

Read More

राजनीति के प्रोफेसर नहीं धूमल : वीरभद्र

बजौरा/सैंज/बंजार। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि धूमल किस चीज के प्रोफेसर हैं ये तो मुझे पता नहीं, लेकिन इतना जरूर है कि धूमल राजनीति के प्रोफेसर नहीं है। क्योंकि उन्हें देश के संविधान का ज्ञान नहीं है। थरास जनसभा के दौरान वीरभद्र सिंह ने कहा कि धूमल आए दिन यह बयान दे रहे हैं कि 16 मई के बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बर्खास्त हो जाएगी। धूमल ख्याली पुलाव पकाना बंद करें। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार पूरे पांच साल चलेगी। मुख्यमंत्री ने रविवार को बंजार विस क्षेत्र…

Read More