धर्मशाला। भाजपा से प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी की मंगलवार को पालमपुर में प्रस्तावित रैली को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। कांगड़ा पुलिस एनएसजी के निर्देश पर मोदी को सुरक्षा प्रदान कर रही है। मोदी की सुरक्षा को लेकर एनएसजी ने कांगड़ा पुलिस को निर्देश जारी किए थे। इसके बाद पुलिस ने मोदी की सुरक्षा को लेकर जवानों की तैनाती की है। मोदी की सुरक्षा में 800 पुलिस कर्मी के अलावा एएसपी और डीएसपी स्तर के अधिकारी भी तैनात रहेंगे। पुलिस ने गगल से पालमपुर तक…
Read MoreAuthor: ibindiannews
बड़ाग्रां महिला मंडल ने गदौरी को हराया
कुल्लू। पीपल जातर मेले में रस्साकशी को लेकर जोर आजमाइश शुरू हो गई है। रथ मैदान में हो रही रस्साकशी प्रतियोगिता में सोलह महिला मंडलों की टीमें भाग ले रही हैं। बसंतोत्सव को आकर्षक बनाने के लिए जहां क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है वहीं, रस्साकशी प्रतियोगिता ने भी इस उत्सव का रोमांच बढ़ा दिया है। प्रथम दिन दस महिला मंडलों के बीच रस्साकशी प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें बड़ाग्रां महिला मंडल टीम ने गदौरी टीम को पराजित कर दिया। वहीं, बनोगी महिला मंडल टीम ने शांगण महिला मंडल…
Read Moreकुल्लू में लोक कलाकारों ने मचाया धमाल
कुल्लू। बसंतोत्सव 2014 की पहली सांस्कृतिक संध्या लोक कलाकारों के नाम रही। पहली सांस्कृतिक संध्या में जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुरेंद्र वैद्य ने बतौर मुख्यअतिथि शिरकत की। जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुरेंद्र वैद्य ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का आगाज किया। पहली सांस्कृतिक संध्या में युवा कला संगम गाहर के कलाकारों ने कुल्लवी नाटी प्रस्तुत कर कुल्लवी संस्कृति की छटा प्रस्तुत की। इसके बाद एक के बाद एक लोक कलाकारों ने अपने गीतों से दर्शकों का भरपुर मनोरंजन किया। संध्या में रीता देवी ने घोरो वे जाणा लाडी कोयला, निधि…
Read Moreहर जगह विरोध झेल रहे धूमल
टाहलीवाल / हरोली (ऊना)। उद्योगमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रेम कुमार धूमल को प्रदेश के हर हिस्से में विरोध झेलना पड़ रहा है। धूमल चाहे सिरमौर जाएं, चाहे किन्नौर, चाहे मंडी, सोलन, कुल्लू या कांगड़ा जाएं, उनका हर जगह विरोध हो रहा है। भाजपा सरकार के समय में हिमाचल की पाई-पाई जालंधर और पंजाब के लोगों पर लुटाई गई। धूमल ने मुख्यमंत्री रहते हुए पंजाब के ही लोगों को यहां नौकरियां देकर हिमाचलियाें से धोखा किया। इसी का नतीजा परिणाम धूमल को भुगतना पड़ रहा है। मुकेश अग्निहोत्री सोमवार…
Read Moreलाखों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी
टाहलीवाल (ऊना)। स्थानीय बाजार में गढ़शंकर मार्ग पर स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में चोरों ने सेंधमारी कर डाली। वारदात में लाखों रुपये के उपकरणों के साथ दो हजार नकदी चोरी होने का दावा किया जा रहा है। प्रभावित के अनुसार चोर दुकान में रखी तीन एलईडी, चार वॉशिंग मशीन एवं एक होम थियेटर पर हाथ साफ कर फरार हो गए हैं। जिसकी कीमत लगभग दो लाख के बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि चोर दुकान में एक ट्राला जीप में सवार होकर आए थे। पुलिस ने…
Read Moreचुनावों में ड्यूटी करने वाले जरूर पढ़ें ये खबर
शिमला चुनाव ड्यूटी में शामिल हर कर्मचारी का बीमा करा दिया गया है। यह राशि पिछली बार की अपेक्षा दो गुणा कर दी गई है। बीमा इसलिए कराया गया है कि कोई भी कर्मचारी ड्यूटी पर जाने से घबराए नहीं। हालांकि किसी भी तरह की घटना होने की स्थिति में जिला निर्वाचन अधिकारी और मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भारत निर्वाचन आयोग को इससे अवगत कराना होगा। नरेंद्र सिंह चौहान, मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हिमाचल प्रदेश्ा – हिमाचल प्रदेश में सात मई को होने वाले लोकसभा चुनावों में ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों,…
Read Moreदहशत में हैं लोग, धंसने लगा पद्रेश का ये गांव
रिकांगपिओ(किन्नौर) पहले भी हो चुका है ऐसा जिले के निचार खंड में जमीन धंसने का सिलसिला जारी है। दुनों गांव के बाद अब रांगो कंडे में भूस्खलन से लोग सहमे हुए हैं। क्षेत्र में जमीन में बड़ी दरारें आ गई है। अगर जमीन के धंसने सिलसिला इसी प्रकार जारी रहा तो हल्की सी बरसात भी क्षेत्र में कहर बरपा देगी। इससे क्षेत्र के नौ गांवों की लगभग 3000 की आबादी को को चल और अचल संपति से हाथ धोना पड़ सकता है। इससे पहले दुनों में जमीन धंसने का मामला…
Read Moreचुनाव के बाद ही मिलेंगे इलेक्ट्रानिक राशनकार्ड
शिमला। हिमाचल में इलेक्ट्रानिक राशनकार्ड चुनाव के बाद ही मिलेंगे। राज्य में लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले शुरू हो चुकी डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया चुनाव के बाद पूरी हो जाएगी। यह प्रक्रिया जैसे ही पूरी हो जाती है तो लोगों को इलेक्ट्रानिक राशन कार्ड दिए जाएंगे। इस प्रक्रिया में लगभग आठ लाख फर्जी उपभोक्ता राशन कार्डों से बाहर होंगे। हिमाचल की जनसंख्या भले ही 68 लाख 64 हजार के करीब हो, मगर राशनकार्ड उपभोक्ताओं की कुल संख्या 76 लाख है। आठ लाख से ज्यादा की बढ़ी हुई यह जनसंख्या वह…
Read Moreचुनाव आयोग की जांच से भाजपा नाखुश
सरकाघाट (मंडी)। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विभागाें के करीब तीन दर्जन सरकारी कर्मचारियाें की एक राजनीतिक सभा में हिस्सा लेने की शिकायत पर जांच प्रक्रिया से भाजपा नाखुश है। चुनाव आयोग की टीम ने आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत पर उन सभी कर्मचारियाें के बयान दर्ज कर लिए हैं जिनके नाम शिकायत पत्र में शामिल थे। लेकिन दूसरी ओर शिकायतकर्ता पक्ष यानि विपक्षी दल भाजपा जांच प्रक्रिया से खुश नहीं। चुनाव आयोग की टीम ने कर्मचारियाें के कार्यालयों में जाकर उनके बयान दर्ज किए। बताया जा रहा है…
Read Moreरसीला सेब खूब बरसाएगा इस बार नोट
गोहर (मंडी)। भरपूर बारिश और बर्फबारी से बगीचों की मिट्टी में पसरी नमी ने सेब की बंपर पैदावार होने की उम्मीद जगा दी है। उपमंडल की कमरूघाटी के सेब के बागीचों में फ्लावरिंग के बाद सेब की बंपर सेटिंग हुई है। इससे बागवान गदगद हैं। बागवानों को इस बार बंपर क्राप की उम्मीद है। पिछले वर्ष घाटी के किसानों को ओलावृष्टि से लाखों का नुकसान उठाना पड़ा था। लेकिन इस बार मौसम के साथ देने और ओलावृष्टि से सेब बागीचों के सुरक्षित रहने से बागवानों के चेहरे खिल उठे हैं।…
Read More