बंपर वोटिंग से ‘हॉट सीट’ पर बढ़ा सस्पेंस

शिमला रिकॉर्ड वोटिंग से गड़बड़ाए पार्टियों के गणित शिमला संसदीय सीट के तहत आने वाले सोलन और सिरमौर में 70 फीसदी रिकार्ड तोड़ मतदान के कई मायने निकाले जा रहे हैं। इन जिलों में हुई बंपर वोटिंग ने शिमला की हॉट सीट पर नेताओं की धुकधुकी बढ़ा दी है। शिमला संसदीय सीट से कांग्रेस के मोहन लाल ब्राक्टा और भाजपा के वीरेंद्र कश्यप मैदान में हैं। कांग्रेस जिला शिमला से शुरू से ही लीड मानकर चल रही थी लेकिन अब सोलन और सिरमौर में हुए भारी मतदान ने कांग्रेस को…

Read More

इस सेब सीजन में नहीं बन पाएगी रोहड़ू सब्जी मंडी

रोहड़ू। तीन माह बाद सेब सीजन में लोगों को फिर रोहड़ू सब्जी मंडी में अभी से जाम में फंसने के लिए तैयार रहना होगा। सात माह पहले हुए सीएम के आदेश अभी तक सिरे नहीं चड़ पाए हैं। सब्जी मंडी महेंदली में स्थानांतरण करने की योजना भू अधिग्रहण न होने से अधर में लटक गई है। कई वर्षों से लोग रोहड़ू सब्जी मंडी के स्थानांतरण की मांग कर रहे हैं। चार साल पहले रोहडू में विधानसभा उपचुनाव के दौरान कांग्रेस-भाजपा ने चुनावी मुद्दा बना कर लोगों से वोट लिए ।…

Read More

मैटलिंग में सब कायदे कानून दरकिनार

रामपुर बुशहर। उपमंडल के सेरी पुल से देवठी सड़क पर हो रही मैटलिंग में सभी नियम कानूनों को ताक पर रखा जा रहा है। हैरतअंगेज यह है कि यह कार्य लोनिवि के कनिष्ठ अभियंता की देख रेख में हो रहा है, लेकिन इसके बाद भी सिर्फ रोड़ी छिपाने के लिए तारकोल बिछाया जा रहा है। वहीं कई जगहों पर तो साथ ही सड़क उखड़ भी गई है। जो लोनिवि की कार्यप्रणाली पर भी कई सवाल खड़े कर रहा है। लोग निर्माण विभाग ने रामपुर उपमंडल की सेरी पुल से देवठी…

Read More

सेब के बगीचों में फ्रूट बोरर का हमला

रोहड़ू। सेब के बगीचों में फ्रूट बोरर ने हमला बोल दिया है। तापमान बढ़ने पर बगीचों में फल छेदक सुंडी के हमले से बागवानों की परेशानी बढ़ गई है। बागवानी विशेषज्ञों ने सलाह के बाद छिड़काव की सिफारिश की है। सेब के बगीचों में गहरे हरे रंग की सुंडी फलों को छेद कर नुकसान पहुंचा रही है। फल विकास के साथ सुंडी गुच्छे में लगे फलों को अधिक नुकसान कर रही है। निचले क्षेत्र में अधिक तापमान वाले बगीचों में सुंडी का प्रकोप सबसे ज्यादा है। बागवान फल छेदक सुंडी…

Read More

कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम पहुंचीं ईवीएम

रामपुर बुशहर। लोक सभा चुनाव का मतदान पूर्ण होने पर रामपुर उपमंडल के सभी बूथों से ईवीएम मशीनों को कड़ी सुरक्षा के बीच रामपुर स्थित स्ट्रांग रूम में लाया गया। जहां 16 मई को इनकी मतगणना होनी है। लोक सभा चुनाव के प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा 16 मई को खुलेगा। बुधवार को पोलिंग बूथों से इन ईवीएम मशीनों को कड़ी सुरक्षा के बीच लाया गया। वहीं, कुछ दुर्गम क्षेत्रों से वीरवार सुबह चुनाव सामग्री लाई गई। इसे रामपुर के पद्म वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग…

Read More

धूमल ने वीरभद्र को निशाने पर लिया

हमीरपुर। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि सीबीआई ने कोर्ट में सही रिपोर्ट दी होती तो प्रदेश की कांग्रेस सरकार पहले ही गिर गई होती। तथ्यों में सभी बातें आपस में कोरिलेट हो रही हैं। केंद्र में मंत्री रहते तीन साल तक कौन सी वैरायटी के सेब लगाए, जिसमें करोड़ों की आमदन हो गई। न उसके पहले करोड़ों में आमदन रही, न बाद में। सीबीआई वर्तमान में जानबूझकर बचाने का काम कर रही है। धूमल ने हमीरपुर में प्रेस वार्ता में कहा कि केंद्र में भाजपा के सत्ता…

Read More

चाकू से हमलाकर युवती की नाक काटी

बद्दी (सोलन)। दो गुटों में झुग्गी लगाने को लेकर जम कर मारपीट हुई। झगड़े में एक युवती पर युवक ने चाकू से वार कर दिया। इसमें युवती की नाक पर चोट आई, वह लहूलुहान हो गई। मारपीट में एक अन्य कामगार भी बुरी तरह से जख्मी हुआ है। बद्दी के लेबर चौक के समीप एक निजी जमीन पर झुग्गी बनाकर रहने वाले मुरादाबाद निवासी सुखबीर ने पुलिस को बताया कि एक स्थानीय व्यक्ति से डेढ़ सौ रुपये प्रति माह किराए पर झुग्गी लगाने के लिए जमीन ली। 15 दिन पूर्व…

Read More

बेखौफ करें मतदान, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

बद्दी (सोलन)। बीबीएन में 16वीं लोकसभा चुनाव के लिए मतदान करने बेखौफ होकर जाएं। पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। बीबीएन क्षेत्र में सुरक्षा का जिम्मा पैरा मिलिट्री फोर्स के 252, पुलिस के 271 तथा 175 होमगार्ड के जवानों संभाल रहे हैं। सीमा से वाहनों को गहन तलाशी के बाद गुजारा जा रहा है। सुरक्षा कर्मी संदिग्ध लोगों से कड़ी पूछताछ कर रहे हैं। बीबीएन में हरियाणा और पंजाब की सीमा के साथ 12 स्थानों पर पैरा मिलिट्री फोर्स के जवानों को तैनात किया है। इसके लिए सीमा…

Read More

राजगढ़ के पझोता एवं रासुमांदर पंचायतों में ओलावृष्टि

राजगढ़ (सिरमौर)। इस उपमंडल की पझोता एवं रासुमांदर क्षेत्रों तथा दीदग व छोगटाली पंचायतों में रविवार दे रात हुई भारी बारिश तथा ओलावृष्टि के कारण किसानों की मटर, टमाटर तथा आडू की फसलों को नुकसान पहुंचा है। दो पंचायतों में ही अचानक ओलावृष्टि व बारिश हुई जबकि इसके साथ लगती नेहरपाब व भुईरा आदि पंचायतों में हल्की बारिश हुई। किसान खजान सिंह तथा राजेंद्र कुमार ने बताया कि ओलावृष्टि इतनी अधिक थी कि आडू झड़ गए जबकि मटर की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई है। यही नहीं आलू व…

Read More

सीआईडी टीम ने बहराल में 1.18 लाख पकड़े

पांवटा साहिब (सिरमौर)। सीआईडी टीम ने बहराल के समीप 1.18 लाख राशि पकड़ी है। हरियाणा से हिमाचल में प्रवेश कर रहे वाहनों की तलाशी ली जा रही थी। इस दौरान एक आल्टो कार से नकदी बरामद की गई। वाहन सवार कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके, जिसके बाद सीआईडी टीम ने स्टेटिक सर्विलांस टीम को नकदी सौंप दी है। हरियाणा सीमा बैरियर पर नकदी पकड़े जाने का तीसरा मामला है। मंगलवार दोपहर को सीआईटी टीम ने हरियाणा से लगते बैरियर पर नाका लगाया था। सीआईडी के एएसआई रघुवीर सिंह तोमर, मुख्य…

Read More