बैजनाथ (कांगड़ा)। मतदान के बाद चुनाव नतीजे को लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। लोग शादी समारोहों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर कांगड़ा सीट के अतिरिक्त अन्य तीनों सीटों पर जीत हार की चर्चा में व्यस्त हैं। बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र की बात की जाए तो मतदान करने के मामले में महिला मतदाताओं ने पुरुषों को पीछे छोड़ दिया है। कुल 76 हजार 701 मतदाताओं में से 46 हजार 507 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया और इनमें महिला मतदाताओं 25235 के मुकाबले पुरुष मतदाताओं 21 हजार 272…
Read MoreAuthor: ibindiannews
मनी ट्रांसफर दफ्तर के ताले टूटे
बैजनाथ (कांगड़ा)। बीड़ के चौगान बाजार में मनी ट्रांसफर कार्यालय के शटर के ताले तोड़कर चोर 99 हजार रुपये की नकदी उड़ा ले गए हैं। व्यापारिक प्रतिष्ठान की प्रतिनिधि अनुराधा ठाकुर ने चोरी के संबंध में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कर लिया है। चोरों ने कार्यालय से हजारों रुपये चोरी किए। डीएसपी पुनीत रघु ने पुलिस दल के साथ मौके का दौरा किया है। बुधवार देर रात को हुई चोरी की घटना का पता वीरवार सुबह ही चल सका है। सुबह प्रतिष्ठान के प्रतिनिधि ने…
Read Moreलोनिवि को भेजा कारण बताओ नोटिस
कुल्लू। ब्यास नदी की धारा पर कूड़ा-कचरा फेंकने को लकर जिला प्रशासन सख्त हो गया है। डीसी कुल्लू ने इस संदर्भ में लोनिवि कुल्लू को कारण बताओ नोटिस भेजकर दो दिन के भीतर जवाब मांगा है। डीसी राकेश कंवर ने कहा कि दोषी पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा जुर्माना भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ब्यास नदी में इस तरह खुले में कूड़ा-कचरा फेंकना उचित नहीं है। लोनिवि ने यहां ढालपुर मैदान में हुई रैली से निकले कूड़े-कचरे का ट्रक भर कर उसे ब्यास नदी में…
Read Moreसैलानियों बिना चौपट हुआ कारोबार
कुल्लू। जिला मुख्यालय में सैलानियों के न आने से कुल्लू शहर का कारोबार चौपट हो गया है। भुंतर से होकर पर्यटक सीधा मनाली निकल जाते हैं। इसके चलते कुल्लू के बाजार सूने पड़ गए हैं। ऐसे में व्यापार मंडल कुल्लू ने जिला प्रशासन से इसको लेकर ठोस पहल करने की मांग की है। व्यापार मंडल कुल्लू का कहना है कि बीते करीब एक दशक से कुल्लू शहर का कारोबार पचास फीसदी तक गिर गया है। कहा कि सैलानियों का जिला मुख्यालय से होकर न आने से शहर के करीब एक…
Read Moreमजदूरों का फिंगर प्रिंट लेगी पुलिस
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। रोहतांग दर्रा खुलने केे साथ ही प्रवासी मजदूरों का लाहौल पहुंचना भी शुरू हो गया है। ऐसे में लाहौल पुलिस भी मजदूरों के पंजीकरण को लेकर सतर्क हो गई है। हजारों प्रवासी मजदूर इन दिनों लाहौल घाटी मजदूरी करने को पहुंच रहे हैं। लिहाजा, जिला पुलिस ने इनकी गतिविधियों पर नजर रखने के साथ ही फिंगर प्रिंट लेना भी शुरू कर दिए हैं। पुलिस की फाइलों पर नजर दौड़ाएं तो लाहौल घाटी में अपवाद के मामलों में प्रवासी मजदूरों का हाथ अधिक रहा है। इन दिनों जिला पुलिस…
Read More‘पांच पंचायतें कुल्लू ब्लॉक में शामिल हों’
कुल्लू। खराहल घाटी की पांच पंचायतों के लोगाें ने उनकी पंचायतों को कुल्लू ब्लॉक में शामिल किए जाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि मनाली विधानसभा के गठन के बाद खराहल की नेउली, पूईद, चंसारी, सेउगी तथा तलोगी पंचायतों को नग्गर खंड में शामिल किया गया है। लोगों का आरोप है कि उनकी पंचायतें जिला मुख्यालय के साथ लगते खराहल क्षेत्र में आती हैं और यहां के लोगों को अपने काम निपटाने के लिए मीलों दूर पतलीकूहल पहुंचना पड़ता है। पूईद पंचायत के उपप्रधान गुप्त राम ने…
Read Moreपुल न बनने पर चुनाव का बहिष्कार
पलचान (मनाली)। मनाली के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सोलंगनाला के पास सोलंग गांव के बाशिंदों ने लोकतंत्र के महायज्ञ में आहुति नहीं डाली। ग्रामीण गांव के लिए पुल न होने के कारण 2013 के लोस उपचुनाव का भी बहिष्कार कर चुके हैं। ग्रामीणों का आरोप है सोलंग गांव आजादी के 67 साल बाद भी उपेक्षा का शिकार बना हुआ है। गांव के लिए आज तक स्थायी पुल तक नहीं बन पाया है। पर्यटन की दृृष्टि से विश्व भर में विख्यात सोलंग वैली आज भी कई सुविधाओं को तरस रही है। सालों…
Read Moreअनियंत्रित होकर पलट गई दो कारें
ऊना। ऊना-मैहतपुर एक्सप्रेस हाइवे पर रेलवे क्रासिंग के समीप दो कारें अनियंत्रित होकर पलट गईं। इस सड़क हादसे में दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। कार में सवार दो युवकों को चोटें पहुंची हैं, जिनको उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ऊना मैहतपुर एक्सप्रेस हाइवे के समीप रेलवे क्रासिंग के पास दो कारें अनियंत्रित होकर नीचे खाई में जा गिरीं। इस हादसे में चंडीगढ़ की तरफ जा रही कार डीएल 12 सीडी 0923…
Read Moreआगजनी में महिला झुलसी
अंब (ऊना)। उपमंडल के करलूही में वीरवार दोपहर बाद हुई आगजनी में एक पशुशाला जलकर राख हो गई। आग की चपेट में पशुशाला में बंधी दो भैंसें भी आ गईं, जिसमें एक भैंस ने मौके पर दम तोड़ दिया। भीषण आग पर काबू पाने के चक्कर में एक 40 वर्षीय महिला भी बुरी से झुलस गई। उसे घायलावस्था में अंब अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों की देखरेख में घायल महिला का इलाज चल रहा है। पुलिस ने घटना के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है। दमकल विभाग के कर्मियों…
Read Moreअन्न योजना में धांधली!
ऊना। ग्राम पंचायत लोअर बसाल में राजीव गांधी अन्न योजना में धांधली किए जाने के आरोप लगे है। ग्रामीणों ने आरोप जड़े हैं कि योजना के तहत पात्र लोगों की बजाए अपात्र लोगों को लाभ दिया गया है। ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने वीरवार को उपायुक्त अभिषेक जैन के माध्यम से प्रदेश सरकार को शिकायत पत्र भेजा है। स्थानीय लोगों में बलवंत सिंह, दीवान चंद, महेंद्र पाल, चरण दास, सतपाल ने उपायुक्त को सौंपे शिकायत पत्र में कहा है कि राजीव गांधी अन्न योजना में जानबूझ कर पात्र लोगों की…
Read More