कुल्लू में तेजधार हथियार से युवक की हत्या

कुल्लू। देवभूमि कुल्लू की गड़सा घाटी में एक शख्स ने अपने पड़ोसी पर तेजधार हथियार से हमलाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं, इस सरफिरे ने बीच-बचाव करने आए अन्य तीन लोगों पर भी हमलाकर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादंसं की दफा 302 के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार देर शाम गड़सा घाटी के शियाह गांव में टिकम राम नामक युवक की उसके पड़ोसी दीनदयाल (37) से किसी…

Read More

क्या पता था रास्ते में ही खड़ी है मौत

मनाली पहुंचने से पहले ही समा गए मौत के आगोश में कुल्लू। मनाली घूमने की हसरत लिए आए हैदराबाद के वीएनआर विज्ञान ज्योति इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट के दो दर्जन बच्चों और उनके एक कोआर्डिनेटर को क्या मालूम था कि वे कभी मनाली नहीं जा पाएंगे। इंस्टीट्यूट के ये बच्चे शिमला घूमने के बाद मनाली घूमने जा रहे थे। इन लोगों का मनाली स्थित त्रिशूल होटल में ठहरने का कार्यक्रम था। इंस्टीट्यूट के करीब 48 विद्यार्थियों समेत स्टाफ के 66 लोगों का दल मनाली घूमने जा रहा था। 48 विद्यार्थियों में 13…

Read More

ऊना में युवक से पौने किलो अफीम पकड़ी

ऊना। मुख्य शहर के रोटरी चौक के पास स्टेट सीआईडी की टीम ने एक युवक को पौने किलो अफीम के साथ्‍ा गिरफ्तार किया है। सीआईडी टीम ने केस दर्ज कर लिया है। मंगलवार को आरोपी कोर्ट में पेश किया जाएगा। सीआईडी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। रोटरी चौक में युवक बलविंद्र सिंह निवासी गढ़शंकर, होशियारपुर (पंजाब) एक दुकान पर बैठा था। धर्मशाला से आई सीआईडी टीम ने ऊना की टीम को साथ लेकर दबिश दी। बलविंद्र सिंह की तलाशी ली। उससे 790 ग्राम अफीम बरामद की गई। अफीम को…

Read More

ग्लाइडर पायलट ने भी तोड़ा दम

मनाली। मनाली के सोलंगनाला में दुर्घटनाग्रस्त पैराग्लाइडर के मामले में पायलट की भी मौत हो गई। उसकी पहचान दया राम जिला खीरी, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। बुधवार रात दयाराम ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे में कोलकाता निवासी मुनीष कुमार की भी बुधवार को मौत हो गई थी। बुधवार को मनाली के सोलंगनाला में कोलकाता निवासी मुनीष कुमार पैराग्लाइडिंग कर रहे थे। करीब पांच बजे पैराग्लाइडर अचानक हवा में नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद मुनीष कुमार और ग्लाइडर पायलट दयाराम करीब 50 फुट की ऊंचाई से…

Read More

ट्रैफिक ड्यूटी पर की जाए महिला जवानों की तैनाती

ऊना। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि महिला आरक्षियों को समय-समय पर स्कू ल, कॉलेज व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर यातायात ड्यूटी पर तैनात किया जाए। जिला ऊना में बढ़ती हुई चोरियों के बारे में रात्रि गश्त, नाकाबंदी को प्रभावी ढंग से लागू करने तथा रात्रि के समय घूमने वाले संदिग्ध व्यक्तियों से गहनता से पूछताछ की जाए। आने-जाने वाले वाहनों की बारीकी से तलाशी ली जाए। थाना पर्यवेक्षक अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में पड़ने वाले थाना, चौकियों व बैरियरों का…

Read More

ईसपुर में गहराया पेयजल संकट

पंजावर (ऊना)। उपमंडल हरोली के ईसपुर-गगरेट रोड पर पाठका व सैणी मोहल्ला में लोगों को पेयजल समस्या का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से पेयजल आपूर्ति बाधित होने के कारण उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों ने कहा कि विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को कई बार समस्या के समाधान के लिए कहा, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। लिखित शिकायत भी की गई, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। गांव वासी बीएन पाठक, ओम पाठक, अश्वनी कुमार, जोगिंद्र पाल सैनी,…

Read More

सड़क हादसे में महिला की मौत, पति घायल

अंब (ऊना)। उपमंडल के बेहड़ जस्वां मार्ग पर वीरवार को पेश आए एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक जख्मी हो गया। जानकारी के मुताबिक दिलदार सिंह अपनी पत्नी मुमताज (32) के साथ बाइक पर अपने घर ठठल जा रहा था। इस दौरान सामने से आ रहे एक टाटा 407 ट्रक एचपी 22 4183 ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मोटरसाइकिल चालक दिलदार को मामूली चोटें आईं। उसे 108 की…

Read More

एसपी शिमला ने किसे कहा, ‘चूड़ियां पहन लो’

शिमला कांस्टेबल ने नहीं माने एसपी के ऑर्डर समर फेस्टिवल के दौरान रिज मैदान पर देर रात हुड़दंग रोकने से मना करना एक कांस्टेबल को भारी पड़ गया। हुड़दंगियों पर कार्रवाई न करने की शिकायत एसपी तक पहुंची। वे खुद घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कांस्टेबल से कहा कि लोगों की सुरक्षा नहीं कर सकते तो चूड़ियां पहन लो। मगर सिविल ड्रेस में एसपी को पहचानते हुए कांस्टेबल खुद को ठीक बताता रहा। इसने कहा कि जनाब मेरी ड्यूटी का टाइम खत्म हो गया है। मैं क्यों शराबियों से उलझूं।…

Read More

ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाओ, पर्यावरण बचाओ

रामपुर बुशहर। विश्व पर्यावरण दिवस रामपुर शहर के विभिन्न स्कूलों में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सभी स्कूलों के छात्रों ने रामपुर बाजार से लेकर बस स्टैंड तक रैली निक ाली और लोगों को पर्यावरण के बारे में जागरूक किया। इस दौरान रामपुर बाजार बच्चों के नारों से गूंज उठा। बच्चों ने पौधे लगाओ, पर्यावरण बचाओ के नारे लगा कर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर राजकीय पदम वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में पर्यावरण दिवस के मौके पर चित्र लेखन, नारा लेखन और भाषण…

Read More

पब्बर नदी में फेंका जा रहा सड़क का मलबा

रोहड़ू। हाटकोटी-रोहड़ू डबल लेन सड़क निर्माण से निकल रहा मलबा पब्बर नदी में फेंका जा रहा है। पानी में मलवा गिराकर निर्माणाधीन कंपनी पर्यावरण प्रदूषण के नियमों को ठेंगा दिखा रही है। बरसात में नदी का जलस्तर बढ़ने पर मलबे से बाढ़ आने की पूरी संभावना है। जल प्रदूषण को रोकने के लिए अभी तक वन विभाग और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। महेंदली से रोहड़ू के बीच सड़क को चौड़ा करने से निकल रहा मलबा पब्बर नदी में जगह-जगह पर फेंका…

Read More