सुखराम वर्मा को बनाया जिलाध्यक्ष

कुल्लू। भारतीय मजदूर संघ जिला कुल्लू का 8वां अधिवेशन प्रदेश महामंत्री शिव राम सांख्यान की अध्यक्षता में माता वैष्णो मंदिर रामशिला कुल्लू में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तर भारत के क्षेत्रीय प्रभारी तथा प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र, जिला प्रभारी नरेश शर्मा समेत राजकुमार धीमान मुख्य रूप से उपस्थित थे। अधिवेशन में मजदूर संघ की कुल्लू जिला की कार्यकारिणी का चयन किया गया। आईपीएच मनाली के सुखराम वर्मा को मजदूर संघ का अध्यक्ष चुना गया। ओम प्रकाश, अमर सिंह, हस्ता सिंह, सुषमा शर्मा और सरला शर्मा को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।…

Read More

ब्रेकिंग : परिवहन मंत्री चला रहे थे गाड़ी हुआ एक्सीडेंट

हिमाचल के सड़क एवं परिवहन मंत्री जीएस बाली की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा उस समय हुआ जब बाली ऊना से चंडीगढ़ की ओर जा रहे थे। जीएस बाली को हादसे में चोटें आई है जबकि उनके ड्राईवर को गंभीर रूप से घायल होने के कारण पीजीआई में भर्ती किया गया है। प्रारंभिक सूचना के मुताबिक हादसे के समय जीएस बाली खुद ही गाड़ी चला रहे थे और रोपड़ के समीप नियंत्रण� खोकर गाड़ी डिवाइडर पर चढ़ गई है। मामला बुधवार दोपहर करीब 4.00 बजे का है जब जीएस बाली…

Read More

सेना में भर्ती का मौका, पढ़ें पूरा शेड्यूल

युवाओं को सेना में भर्ती होने का सुनहरा मौका मिलने वाला है। सेना भर्ती केंद्र हमीरपुर की ओर से 25 से 28 जुलाई तक ऊना के इंदिरा स्टेडियम में सेना की खुली भर्ती आयोजित की जाएगी। केंद्र के निदेशक कर्नल एसबी माथुर के अनुसार यह भर्ती केवल ऊना जिले के युवाओं के लिए आयोजित की जाएगी। 25 जुलाई 2014 को जरनल डयूटी सैनिकों के लिए सभी वर्गों के युवाओं की भर्ती आयोजित की जाएगी। इसमें (साढ़े 17 वर्ष से 21 वर्ष) 25 जुलाई 1993 से 15 जनवरी 1997 के बीच…

Read More

सेब ढुलाई का बढ़ा किराया,

जिले में इस साल बागवानों को दोहरी मार झेलनी होगी। बीते साल के मुकाबले सेब का उत्पादन कम है, उस पर फल मंडी तक सेब पहुंचाने के लिए बागवानों को बीते साल की अपेक्षा बारह फीसदी अधिक भाड़ा चुकाना होगा। प्रशासन ने दावा किया है कि सेब सीजन से संबंधित हर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उपायुक्त दिनेश मल्होत्रा ने कहा कि इस साल जिले में सेब की 2.30 करोड़ पेटियां उत्पादन होने का अनुमान है। पिछले साल 3.60 करोड़ सेब पेटियों का उत्पादन हुआ था। इस साल सेब…

Read More

रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए खास खबर

नई दिल्ली: पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द प्रधान ने कल लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि राजीव गांधी ग्रामीण रसोई गैस वितरण योजना चलाई जा रही है। इसके तहत नए घरेलू रसोई गैस कनेक्शन जारी करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी रेखा से नीचे जीवन बिताने वाले परिवारों को एकमुश्त अनुदान दिया जाता है। स्कीम के अनुसार घरेलू रसोई गैस सिलेंडर और प्रेशर रेग्युलेटर के लिए जमानत राशि की व्यवस्था ओएनजीसी, ओआइएल, गेल, बीपीसीएल, एचपीसीएल और आइओसी के कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर)…

Read More

प्रतिभा सम्‍मान समारोह : CM ने सम्मानित किए होनहार

प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मंगलवार को स्कूल शिक्षा बोर्ड के 104 टॉपर्स को सम्मानित किया। इनमें दसवीं और जमा दो के 104 टॉपर सम्मानित किए गए। ‘अमर उजाला’ का प्रतिभा सम्मान समारोह हर वर्ष की भांति राजधानी के पीटर हॉफ होटल में हुआ। अमर उजाला टॉपसर्स को सलाम करता है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के अलावा आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स और शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा, एचपीयू के वीसी एडीएन वाजपेयी ने भी मेधावियों को सम्मानित किया। समारोह में राजधानी शिमला के 33 स्कूलों के 35 टॉपर भी सम्मानित…

Read More

धर्मपुर में कॉलेज प्रशासन के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन

धर्मपुर (मंडी)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की धर्मपुर इकाई ने सोमवार को धर्मपुर कालेज में रूसा प्रणाली और छात्रों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। परिषद ने कालेज प्राचार्य को मांगपत्र भी सौंपा। एबीवीपी के इकाई अध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि रूसा प्रणाली को लागू करना छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ है। उन्होंने सरकार से रूसा प्रणाली को शीघ्र रद करने की मांग भी की। परिषद ने कॉलेज प्रशासन ने मांग की है कि बीएससी और बीकॉम की कक्षाएं शुरू की जाए। रिक्त पदों पर प्राध्यापकों की नियुक्ति की…

Read More

दो बच्चों समेत पत्नी को काट डाला

शिमला जिला के रोहड़ू में एक शख्स ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। नेपाली मूल के इस व्यक्ति ने दो मासूम बच्चों सहित पत्नी को बेरहमी से काट डाला। आरोपी इसके बाद फरार हो गया है। मामला सोमवार देर रात का है जब जुब्बल की पराली पंचायत में रहने वाले इस हत्यारे ने अपने घर किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी दौरान पत्नी और आरोपी में कहासुनी हो गई। इसी दौरान आरोपी ने तेजधार हथियार से पहले पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। हालांक‌ि अभी पुलिस…

Read More

कपड़े सुखाते समय पति पत्नी की मौत!

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में तुंगलघाटी की ग्राम पंचायत लागधार में गत रात को बिजली का करंट लगने से एक दंपति की मौत हो गई। इस हादसे से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपर्द कर दिया है। जानकारी के अनुसार सोमवार देर शाम रोपड़ू गांव निवासी उमा देवी (50) कपड़े सूखाने के लिए तार पर डाल रही थी। इसी दौरान उमा देवी बिजली…

Read More

कामगारों ने रोका प्रोजेक्ट का कार्य

होली (चंबा)। होली क्षेत्र में निर्माणाधीन 160 मेगावाट की जल विद्युत परियोजना बजोली-होली की डैम साइट पर कार्यरत कामगारों ने मांगें पूरी न होने पर कंपनी के खिलाफ मोर्चा दिया है। मांगें पूरी न होने के रोष में कामगारों ने काम बंद कर दिया है। इसके अलावा कंपनी प्रबंधन को चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तक तक वे काम नहीं करेंगे। कामगार अशोक कुमार, मदन लाल, कुलदीप कुमार, कंचन, विनोद, संजय कुमार व रमेश ने बताया कि कं पनी में कार्यरत सैकड़ों मजदूरों को…

Read More