रिटायरमेंट से 8 महीने पहले ही पद से हटाई गईं विदेश सचिव सुजाता सिंह,जयशंकर बने नए विदेश सचिव

रिटायरमेंट से 8 महीने पहले ही पद से हटाई गईं विदेश सचिव सुजाता सिंह,जयशंकर बने नए विदेश सचिव

अमरीका में भारत के राजदूत एस जयशंकर को बुधवार रात अचानक सुजाता सिंह को हटाते हुए उनके स्थान पर नया विदेश सचिव नियुक्त कर दिया गया। 1977 बैच के आईएफएस अधिकारी जयशंकर की सेवानिवृत्ति में केवल दो दिन का समय बचा था। वह आज विदेश सचिव का पदभार संभालेंगे और नियमों के अनुसार उनका कार्यकाल दो साल का होगा। पिछले वर्ष अमरीका में राजदूत नियुक्त किए जाने से पूर्व जयशंकर चीन में भारत के राजदूत थे।   सितंबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमरीका यात्रा के दौरान और हाल ही…

Read More

किरण बेदी के पास 2 वोटर कार्ड, जांच में जुटा EC

किरण बेदी के पास 2 वोटर कार्ड, जांच में जुटा EC

दिल्ली विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है बस इंतजार है तो जनता के फैसले का। दिल्ली के दिल में इस बार कौन राज करेगा ये तो 10 फरवरी को पता चलेगा लेकिन पार्टियां दिल्लीवासियों को लुभाने का एक भी मौका गंवाना नहीं चाहती हैं। वहीं भाजपा की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी के पास दो वोटर कार्ड होने की खबर सामने आई है। सूत्रों के अनुसार बेदी के पास दो  वोटर कार्ड हैं जिन पर अलग-अलग एड्रेस दर्ज हैं। चुनाव आयोग इस बात की जांच कर रहा है…

Read More

कल शिमला पहुंचेंगे कल्याण सिंह

कल शिमला पहुंचेंगे कल्याण सिंह

हिमाचल प्रदेश के नए राज्यपाल कल्याण सिंह 28 जनवरी को शपथ ग्रहण करेंगे। वह 27 जनवरी को दोपहर बाद 3 बजे के करीब शिमला हवाई पट्टी पर पहुंचेंगे और यहां से सीधे राजभवन रवाना होंगे। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह उनका शिमला पहुंचने पर स्वागत करेंगे और मंत्रिमंडल के अपने सहयोगी सदस्यों सहित मुख्य सचिव और सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से उनका परिचय करवाएंगे। 28 जनवरी को वह सुबह साढ़े 11 बजे राजभवन में शपथ ग्रहण करेंगे। हिमाचल प्रदेश की राज्यपाल उर्मिला सिंह 26 जनवरी की शाम को शिमला से विदा…

Read More

पूर्ण राज्यत्व दिवस: बेटियों ने बताया, अबला नहीं हम ‘शक्ति’ हैं

हिमाचल में पूर्ण राज्यत्व दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर महिला जवानों ने जब बाइक पर हैरतअंगेज स्टंट ‌करते हुए उन लोगों को करारा जवाब दिया जो बेटियों को अबला कहते हैं

Read More

मुझे वहां होना चाहिए, पर मोदी जी ने मुझेे नहीं बुलाया: जसोदाबेन

मुझे वहां होना चाहिए, पर मोदी जी ने मुझेे नहीं बुलाया: जसोदाबेन

जब प्रधानमंत्री मोदी मिशेल और बराक ओबामा का स्वागत कर रहे थे तब जसोदाबेन अपनी सुबह की पूजा में लगी थीं, वही जानें कि ईश्वर से उन्होंने क्या प्रार्थना की। जसोदाबेन सुनहरी साड़ी पहनकर अच्छी तरह से तैयार हुई थीं लेकिन ओबामा के स्वागत में जाने के लिए नहीं बल्कि उत्तरी गुजरात के अपने गांव ब्रह्मवाड़ी से 120 किलोमीटर दूर एक शादी में जाने के लिए। उनके भतीजे ने टी.वी. ऑन किया तो ओबामा के स्वागत का सीधा प्रसारण चल रहा था। कुछ देर उन्होंने इसे नजरअंदाज करने की कोशिश…

Read More

बारिश के कारण टॉस में देरी

बारिश के कारण टॉस में देरी

हल्की बारिश के कारण यहां भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले त्रिकोणीय श्रृंखला के पांचवे एकदिवसीय क्रिकेट मैच में देरी हो रही है। श्रृंखला में अब तक जीत से महरूम रही भारतीय टीम करो या मरो के इस मुकाबले में जीत दर्ज करके देशवासियों को गणतंत्र दिवस का तोहफा देना चाहेगी। दूसरी ओर आस्ट्रेलियाई टीम आस्ट्रेलिया दिवस पर जीत के इरादे से उतरेगी।

Read More

ईमानदारी से समय पर करें टैक्स का भुगतान : अभिमन्यु

ईमानदारी से समय पर करें टैक्स का भुगतान : अभिमन्यु

यहां की प्लाईवुड इंडस्ट्री को सरकार एशिया से वल्र्ड की नंबर वन इंडस्ट्री बनाना चाहती है। यह कहना था हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु का। रविवार को अभिमन्यु पी.डब्ल्यू.डी. रैस्ट हाऊस में भाजपा उद्योग प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों और हरियाणा प्लाईवुड मन्यूफैक्चरर्स एसोसिएशन के प्रधान अजय मानिकटाला से इंडस्ट्री डिवैल्पमैंट पर चर्चा कर रहे थे। इस दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मंत्री के सामने व्यापार व उद्योगों में विकास के लिए टैक्स प्रणाली के सरलीकरण व नई विकासकारी नीतियों की मांग रखी। इस दौरान मंत्री ने बताया कि यमुनानगर में…

Read More

मोदी-ओबामा ने कहा ‘ये दोस्ती हम नहीं छोड़ेंगे’

मोदी-ओबामा ने कहा ‘ये दोस्ती हम नहीं छोड़ेंगे’

भारत और अमरीका के बीच एटमी डील पर गतिरोध टूट गया है और दोनों देश व्यावसायिक सहयोग की दिशा में आगे बढऩे और विशिष्ट आधुनिक रक्षा प्रणालियों का मिलकर निर्माण और विकास करने पर सहमत हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ अकेले में और प्रतिनिधि स्तर की वार्ता के बाद संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एटमी डील से दोनों देशों के संबंधों में नई दिशा और नया विश्वास आया। नई आर्थिक संभावनाएं तथा स्वच्छ ऊर्जा के लिए हमारे विकल्प…

Read More

3 स्मार्ट सिटी बनाने के लिए भारत और अमरीका के बीच समझौता

3 स्मार्ट सिटी बनाने के लिए भारत और अमरीका के बीच समझौता

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 100 स्मार्ट सिटी बनाने की महत्वाकांक्षी योजना की दिशा में आगे बढ़ते हुए सरकार ने 3 स्मार्ट सिटी स्थापित करने के लिए अमरीका के साथ आज एक सहमति ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। अमरीका ने उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद, राजस्थान के अजमेर और आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में स्मार्ट सिटी विकसित करने पर सहमति व्यक्त की है। तीनों शहरों में स्मार्ट सिटी विकसित करने के समझौते पर केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री एम. वेंकैया नायडू की मौजूदगी में हस्ताक्षर किए गए। उत्तर प्रदेश, राजस्थान और आंध्र प्रदेश के…

Read More

दिलीप कुमार, अमिताभ बच्चन को पद्म विभूषण

दिलीप कुमार, अमिताभ बच्चन को पद्म विभूषण

भारतीय सिनेमा के दो महान अभिनेताओं – दिलीप कुमार और अमिताभ बच्चन का आज पद्म विभूषण के लिए चयन हुआ वहीं, निर्देशकों जाह्नू बरूआ तथा संजय लीला भंसाली व गीतकार प्रसून जोशी समेत अन्य को पद्म पुरस्कार मिलेगा। ‘मुगले आजम’, ‘नया दौर’, ‘गंगा जमुना’ जैसी कई फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरने वाले अभिनेता दिलीप कुमार (92) को 1991 में पद्म भूषण और 1994 में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार मिल चुका है। दिलचस्प है कि बच्चन, जो कुमार को महान अभिनेता बताते हैं, वह भी पद्म विभूषण विजेताओं की…

Read More