सोसायटी बनाकर इंश्योरैंस के नाम पर ठगे सवा 2 लाख

नाहन/सराहां: पच्छाद क्षेत्र में एक सोसायटी बनाकर क्षेत्र के भोले भाले लोगों से इंश्योरैंस के नाम पर 2 लाख 27 हजार रुपए की ठगी करने का मामला पुलिस ने दर्ज किया है। 2 शिकायतकर्ताओं ने पुलिस में अलग-अलग मामला दर्ज करवाया है। पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार पहले तो एक सोसायटी का गठन किया गया और बाद में स्थानीय लोगों को बेहतर भविष्य के लिए इंश्योरैंस पॉलिसी लेने के  लिए फंसाया गया। पुलिस ने मिली शिकायतों के आधार पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज कर लिया है।…

Read More

वीरभद्र पर मनमोहन सरकार के समय बना मामला : श्रीकांत

शिमला: हिमाचल प्रदेश भाजपा प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा ने कहा है कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर पूर्व मनमोहन सिंह सरकार के समय भ्रष्टाचार का मामला बना है। उन्होंने कहा कि उस समय बने इस मामले पर सीबीआई ने संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि यह मामला पूर्व सरकार के समय ही दिल्ली हाईकोर्ट में गया। उन्होंने कहा कि आज जब भ्रष्टाचार के खिलाफ  कार्रवाई हो रही है तो प्रदेश सरकार की बौखलाहट चरमसीमा पर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश और प्रदेश में खोखली हो चुकी है। इसके विपरीत…

Read More

हमीरपुर: हमीरपुर में चल रही 32वीं राज्य स्तरीय 5 दिवसीय अंडर-14 खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता मेंलड़कों की प्रतियोगिताएं संपन्न हो गईं। समापन समारोह के अवसर पर उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा इंद्रजीत सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने विजेता व उपविजेता खिलाडिय़ों को मैडल व प्रशंसा देकर सम्मानित किया। सिरमौर के हर्षदीप व शिमला का राहुल बैस्ट एथलीट चुने गए। एथलैटिक्स में ओवरआल विजेता सिरमौर व उपविजेता शिमला जिला रहा।   लड़कों की 32वीं राज्य स्तरीय 2 दिवसीय अंडर-14 खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में 400 मीटर की दौड़ में सिरमौर…

Read More

नीतीश के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेंगे वीरभद्र

शिमला: मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह 20 नवम्बर को बिहार में आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेंगे। इसमें नीतीश कुमार फिर से अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों के साथ मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए 19 नवम्बर को शिमला से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे तथा 20 नवम्बर को नई दिल्ली से पटना के लिए रवाना होंगे।   उल्लेखनीय है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में फिर से सरकार बनने पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने उनको टैलीफोन और सोशल मीडिया के माध्यम से…

Read More

विस चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी ‘आप’ : कालरा

शिमला: प्रदेश में हाल ही में होने वाले स्थानीय निकायों व पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में आम आदमी पार्टी हिमाचल में अपने उम्मीदवारों को खड़ा नहीं करेगी लेकिन स्वच्छ छवि वाले उम्मीदवारों को पार्टी का समर्थन मिलता रहेगा। वहीं पार्टी पंजाब व हिमाचल में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों में अपने प्रत्याशी जरूरी उतारेगी।   बुधवार को शिमला में पत्रकार वार्ता करते हुए आम आदमी पार्टी के हिमाचल सह प्रभारी हर्ष कालरा ने कहा कि पार्टी तीसरे विकल्प के रूप में हिमाचल में उभरेगी और पंजाब में जिस तरह के…

Read More

त्रियुंड में पाकिस्तानी सिग्रल मामला : शिमला से आज पहुंचेंगे विशेषज्ञ

त्रियुंड धर्मशाला: मैक्लोडगंज के ऊपरी क्षेत्र त्रियुंड में मिल रहे पाकिस्तान और चीन के मोबाइल नैटवर्क सिग्नल की जांच के प्रति पुलिस प्रशासन ने गंभीरता दिखानी शुरू कर दी है। त्रियुंड में आ रहे विदेशी नैटवर्क की जांच के लिए शिमला से विशेषज्ञ बुलाए गए हैं जिनके वीरवार को धर्मशाला पहुंचने की उम्मीद है। इस संबंध में बुधवार को विशेषज्ञ के धर्मशाला आने का एक पत्र आईजी कार्यालय को प्राप्त हुआ है। एक्सपर्ट त्रियुंड क्षेत्र में मिल रहे सिग्नल की जांच कर इसके स्रोत का पता लगाएंगे। इसके उपरांत आगामी कार्रवाई…

Read More

अग्रिकांड प्रभावित कोटला गांव के लिए शांता ने जारी किए 10 लाख

पालमपुर पालमपुर: कुल्लू जनपद के भयंकर अग्रिकांड प्रभावित कोटला गांव में विकास कार्यों के लिए सांसद शांता कुमार ने अपनी सांसद निधि से धन जारी करने का निर्णय लिया है। शांता कुमार ने बंजार उपमंडल के कोटला गांव के लिए 10 लाख की धनराशि स्वीकृत की है। उन्होंने कुल्लू जनपद के जिलाधीश से आग्रह किया कि इस राशि का वह प्रभावित क्षेत्र में विकास कार्य के लिए उपयोग करें। सांसद शांता कुमार ने सरकार से अनुरोध किया कि प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए अधिक से अधिक आर्थिक सहायता का प्रावधान…

Read More

दलाई लामा पर टिप्पणी करना गलत: वीरभद्र

शिमला  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा पर बीजेपी नेता द्वारा की गई टिपण्णी को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। शिमला में वीरभद्र सिंह ने कहा कि दलाई लामा दुनिया में शांतिदूत हैं और धर्मशाला में उनका रहना हिमाचल के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि धर्मगुरु दलाई लामा को शरणार्थी कहने के साथ उनकी देश की राजनीति में दखल देने पर बयानबाजी करने वाले बीजेपी नेताओं को तमीज सीख लेनी चाहिए। वीरभद्र ने कहा कि दलाई लामा का संसार के अन्दर एक बड़ा कद है…

Read More

पुलिस को नहीं है यहां आने की अनुमति

कुल्लू: देवी-देवताओं की भूमि कुल्लू में जहां विश्व प्राचीनतम गांव मलाणा अपनी प्राचीन परंपरा, मान्यताओं तथा देवता के कायदे-कानूनों के लिए विश्व प्रसिद्ध है, वहीं देवभूमि कूल्लू के सैंज घाटी में स्थित शांघड़ का भी अपना विशेष महत्व है। पश्चिमी हिमालय का यह भूखंड बेहद खूबसूरत है। यह स्थान ऐतिहासिक, धार्मिक आस्था, अद्भुत परंपराओं एवं मान्यताओं के लिए मशहूर है। देवदार के हरे भरे वृक्षों से घिरे विशाल मैदान यहां की सुंदरता को चार चांद लगा देते हैं।   बताते हैं कि अज्ञातवास के दौरान यहां पाड़वों ने मिट्टी छानकर धान…

Read More

इंटरनैट पर लग रही लड़कियों की बोली

कुल्लू: हिमाचल में हाई प्रोफाइल सैक्स रैकेट का नैटवर्क इंटरनैट पर भी फैला हुआ है। नैट पर लड़कियों की बोली लग रही है। यही नहीं, वैबसाइट पर मोबाइल नंबर और फोटो भी उपलब्ध कराए गए हैं। फोन करने पर बताया जाता है कि डील दलालों के माध्यम से होगी। इस धंधे में स्थानीय युवतियों से लेकर बाहरी राज्यों से भी युवतियां लाई जा रही हैं। कुछेक वैबसाइट में युवतियों ने अपना पूरा पता तक दिया हुआ है।   गूगल पर क्लिक करते ही हिमाचल के हर शहर की महिला, लड़कियों के…

Read More