साक्ष्यों के आधार पर दी जा सकती है फांसी, लेकिन दुरुस्त हों सुबूत : सुप्रीम कोर्ट

पत्नी व चार बच्चों की हत्या करने वाले शख्स की फांसी की सजा को उम्रकैद में बदला महाराष्ट्र में 2005 में हत्या का मामला, कोर्ट ने कहा- दोषी क्षमादान का हकदार नहीं कोर्ट की तीन सदस्यीय पीठ ने आरोपी को पूरी उम्र जेल रखने का दिया आदेश सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक फैसले में कहा है कि परिस्थितिजन्य साक्ष्यों  के आधार पर भी फांसी की सजा दी जा सकती है लेकिन इसके लिए सबूत दुरूस्त होने चाहिए। न्यायमूर्ति एनवी रमन्ना की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने ये टिप्पणी करते…

Read More

कोट-पैंट और टोपी छोड़कर आखिर कब खादी पर आ गए बापू

  महात्मा गांधी चाहते थे कि खादी राष्ट्रीय कपड़ा बने। उनका मानना था कि अगर खादी का उपयोग हर भारतीय करेगा तो यह अमीर और गरीब के बीच की खाई को पाटने का सबसे बेहतर तरीका होगा। लेकिन आज करीब 150 साल बाद 21वीं सदी में खादी अब फैशन स्टेटमेंट के रूप में पहचान बना रहा है। हालांकि ये ऐसा बदलाव है जो गांधीजी के दृष्टिकोण से काफी अलग है। दरअसल, गांधी जी खादी में किसी फैशन को नहीं बल्कि उसके जरिये स्वरोजगार, स्वदेशी जैसे मुद्दों को देखते थे। लेकिन…

Read More

50 रुपये में पहुंचाया गया विस्फोटक भरा बैग, मात्रा इतनी थी कि तबाह हो सकता था पूरा शहर

 जम्मू प्राइवेट बस में कठुआ जिले के बिलावर से विस्फोटक मात्र 50 रुपये में जम्मू पहुंच गया। बस के ड्राइवर को बैग रखने के लिए दंपती ने 50 रुपये दिए थे। बैग देने वाले दंपती ने ड्राइवर से डोगरी में बातचीत की। महिला ने कंबल लपेट रखा था और व्यक्ति ने पैजामा कुर्ता पहना हुआ था। महिला ने बस के चालक को पचास रुपये दिए और कहा कि यह बैग रख लो। बाड़ी ब्राह्मणा में उनके बच्चे आएंगे और बैग ले जाएंगे। ड्राइवर ने बैग कंडक्टर को देने को कहा।…

Read More

हिमाचल में गांधी जयंती पर राज्यपाल और सीएम ने लगाया झाड़ू, कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा

शिमला महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य पर बुधवार राजधानी शिमला सहित प्रदेश भर में विभिन्न कार्यक्रमों की धूम रही। नगर निगम शिमला की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। शहर के रिज मैदान, मालरोड समेत कई वार्डों में सफाई अभियान चलाया गया। नगर निगम स्वच्छता प्रहरी प्रोत्साहन पुरस्कार के तहत 13 लोगों को नकद पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। शहर के हजारों लोगों ने शपथ फार्म भरकर नगर निगम में जमा करवाए हैं। लक्की ड्रॉ के जरिये विजेताओं का चयन किया गया। सीएम जयराम ठाकुर इन…

Read More

पुलिस आरक्षी पदों के लिए लिखित परीक्षा की मेरिट जारी

 मंडी पुलिस आरक्षी पद की लिखित परीक्षा की मेरिट सूची जिला पुलिस ने जारी कर दी है। मेरिट सूची में आए 390 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार नौ से लेकर 15 अक्तूबर तक पुलिस लाइन मंडी में होगा। शारीरिक दक्षता की बाधा पूर्ण करने के बाद आठ सितंबर को मंडी में 7412 अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा दी थी। जिले में कुल 152 पद भरे जाने हैं। इनमें 99 कांस्टेबल, 35 लेडी कांस्टेबल और 18 चालक के पद शामिल हैं। एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने कहा कि अभ्यर्थी जो योग्यता क्रम के अनुसार…

Read More

निजी भूमि की खरीद पर स्टांप शुल्क को इतने फीसदी घटाया, अधिसूचना जारी

 शिमला प्रतीकात्मक तस्वीर हिमाचल सरकार ने मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत किसी परियोजना को शुरू करने के लिए निजी भूमि की खरीद पर स्टांप शुल्क को तीन फीसदी घटा दिया है। इस बारे में प्रधान सचिव राजस्व ओंकार शर्मा ने अधिसूचना जारी कर दी है। अब तक इस योजना के लाभार्थियों के लिए निजी भूमि की खरीद का स्टांप शुल्क छह प्रतिशत था। इसे तीन प्रतिशत घटाकर तीन फीसदी ही किया गया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने बजट भाषण में भी यह घोषणा की थी। इसके बाद इसे मंत्रिमंडल…

Read More

अधिकारी और कर्मचारी,लोकायुक्त को बिना बताए पैसा उधार भी नहीं दे पाएंगे

शिमला अब अधिकारी और कर्मचारी लोकायुक्त को बिना बताए किसी दूसरे व्यक्ति को भी पैसा भी नहीं दे सकेंगे। अफसरों तथा कर्मचारियों को अब अगर कोई नया कार्य करना है तो इसकी सूचना लोकायुक्त को देना अनिवार्य किया गया है। आश्रितों की संपत्ति का ब्योरा और शेयर मार्केट में पैसा लगाने से लेकर फ्लैट, जमीन खरीदने की सूचना भी लोकायुक्त को देनी पड़ेगी। अगर अफसर और कर्मचारी यह जानकारी छुपाते हैं तो कार्रवाई की जाएगी। वर्ष 1983 के बाद पहली बार संशोधन कर लोकायुक्त के नए नियमों में यह प्रावधान…

Read More

जानिए क्यों रद्द हुआ बॉलीवुड डायरेक्टर चौकस का नामांकन, इसलिए लड़ना चाहते थे चुनाव

धर्मशाला बॉलीवुड आर्ट डायरेक्टर चौकस भारद्वाज महाभारत, महादेव धारावाहिक और हेलो ब्रदर, ब्लैकमेल जैसी फिल्मों में बॉलीवुड आर्ट डायरेक्टर की भूमिका निभाने वाले चौकस भारद्वाज का धर्मशाला उपचुनाव के लिए नामांकन रद्द हो गया है। बतौर आजाद प्रत्याशी नामांकन भरने वाले चौकस का पर्चा चुनाव आयोग ने एचपी आरपी एक्ट 1951 की धारा 5(सी) के तहत रद्द किया है। एक्ट के अनुसार चौकस का नाम हिमाचल की मतदाता सूची में होना चाहिए था लेकिन उनका वोट मुंबई में है। बॉलीवुड आर्ट डायरेक्टर चौकस भारद्वाज राष्ट्रीय स्तरीय मुक्केबाज, नार्थ जोन के…

Read More

बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक ने चार लोगों को रौंदा, दो की मौके पर मौत

 हमीरपुर हिमाचल के हमीरपुर जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह भोटा के नजदीक झरालड़ी गांव के पास एक बेकाबू ट्रक ने पैदल चल रहे चार प्रवासी मजदूरों को टक्कर मार दी। जिससे उमेश कुमार यादव(26) पुत्र कुलानंद यादव गांव व डाकघर मिरदोल तहसील व थाना नरपतगंज जिला अररिया बिहार, राजीव कुमार(22) पुत्र योगधर गांव व डाकघर नाथपुर तहसील व थाना नरपतगंज जिला अररिया बिहार की मौका पर मौत हो गई है। सुरेंद्र यादव(35) पुत्र उदय चंद  और दीपक कुमार(23) पुत्र…

Read More

एनआईए करेगी पाकिस्तानी ड्रोन से हथियारों की सप्लाई मामले की जांच, गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी

नई दिल्ली एनआईए – फोटो पंजाब में सीमापार पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियारों की तस्करी के मामले की जांच अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) करेगी। पंजाब सरकार के अनुरोध पर इस बाबत गृह मंत्रालय ने अपनी मंजूरी दे दी है। इस मामले की उच्चस्तरीय जांच के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गृहमंत्री अमित शाह को चिठ्ठी लिखी थी। जिसके बाद गृहमंत्री द्वारा यह फैसला लिया गया है। पंजाब पुलिस ने कुछ दिनों पहले पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से आए हथियारों का जखीरा बरामद किया था। बीते…

Read More