शिमला हिमाचल में भारी बर्फबारी के चलते चार दिन दुश्वारियां झेलने के बाद रविवार से दोबारा मौसम बिगड़ने जा रहा है। सोमवार को भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 13 और 16 जनवरी के लिए चेतावनी जारी की है। 17 जनवरी तक मौसम खराब बना रहेगा। शनिवार को राजधानी शिमला समेत कुछ इलाकों में बादल छाए रहे, जबकि रोहतांग दर्रा सहित कुल्लू-मनाली की ऊंची चोटियों में दोबारा बर्फबारी का दौर शुरू हो गया। उधर, राजधानी शिमला में चौथे दिन दोपहर से बस सेवा…
Read MoreAuthor: ibindiannews
बोले- ये दो काम करने तक कहीं नहीं जाऊंगा : कैप्टन
चंडीगढ़ ‘हमारा नारा, कैप्टन दोबारा’ के नारों की गूंज के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गुरुवार को एलान किया कि वह तब तक राजनीति को अलविदा नहीं कहेंगे, जब तक वह नौजवानों के लिए रोजगार और प्रगतिशील पंजाब में सभी के लिए तरक्की के उचित मौके पैदा नहीं कर देते। इसी के साथ उन्होंने अगला चुनाव लड़ने के भी साफ संकेत दे दिए हैं। कांग्रेस भवन में पंजाब यूथ कांग्रेस के प्रधान बरिंदर सिंह ढिल्लों समेत नए चुने अधिकारियों के पद संभालने के मौके पर कैप्टन ने…
Read More27 साल पहले छह लोगों को अपहरण-हत्या मामले में उठाया, अब पांच पुलिसवालों को सजा
मोहाली (पंजाब) प्रतीकात्मक तस्वीर छह लोगों के अपहरण और हत्या के 27 साल पुुराने मामले में वीरवार को सीबीआई अदालत ने पांच पुलिस मुलाजिमों को दोषी मानते हुए सजा सुनाई। एक डीएसपी सहित तीन आरोपियों को अदालत ने बरी कर दिया। वहीं, दो को ‘प्रोबेशन’ सहित जुर्माना लगाया गया है। इस मामले में कुल 15 पुलिस मुलाजिमों व अधिकारियों को आरोपी बनाया गया था। इनमें से छह की उच्च अदालत में मामले की सुनवाई के दौरान मौत हो गई थी। पीड़ित परिवार ने इस फैसले पर संतोष जाहिर करते हुए…
Read Moreअपनों की बगावत से महबूबा के खिलाफ और बढ़ेगा असंतोष, मोर्चाबंदी के कयास
जम्मू भाजपा के साथ गठबंधन सरकार गिरने के बाद से पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती की दुश्वारियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। अनुच्छेद 370 हटने के बाद पांच महीने से महबूबा की नजरबंदी के बीच अब अपनों ने ही बगावत का बिगुल बजाया है। राज्य के केंद्र शासित प्रदेश में बंटने के पीछे महबूबा को जिम्मेदार ठहराए जाने संबंधी पार्टी के संस्थापक सदस्य मुजफ्फर हुसैन बेग के बयान से पार्टी में असंतोष और बढ़ सकता है। राजनीतिक गलियारे में चर्चा है कि पीडीपी से जुड़े रहे नेताओं का पहले एलजी, फिर…
Read Moreहड़ताल पर जाने से एक दिन का मानदेय काटा जाएगा
पालमपुर (कांगड़ा) सांकेतिक तस्वीर ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर बीते बुधवार को प्रदेश भर में हड़ताल पर गईं हजारों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का एक दिन का मानदेय काटा जाएगा। इन महिला कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से हजारों बच्चे आंगनबाड़ी केंद्रों में नहीं जा पाए और न ही उन्हें खाना मिल पाया। हड़ताल पर गईं कर्मचारियों की रिपोर्ट तलब कर ली गई है। महिला एवं बाल विकास के एक अधिकारी बताया कि बुधवार को हड़ताल पर गई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं का एक दिन का मानदेय काटा जाएगा। उनके…
Read Moreशिमला में बर्फबारी जानलेवा बन गई एक व्यक्ति की मौत करीब 20 लोग घायल
शिमला पहाड़ों की रानी शिमला में हुई बर्फबारी अब जानलेवा बन गई है। शहर में बर्फ पर फिसलकर गिरने से करीब 20 लोग घायल होकर रिपन और आईजीएमसी अस्पताल उपचार करवाने पहुंचे, इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। टूटीकंडी में बर्फ पर फिसलकर घायल हुए व्यक्ति ने रिपन अस्पताल में दम तोड़ा। डॉक्टरों ने औपचारिकता पूरी कर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। नेपाल का रहने वाला टीकाराम (45) टूटीकंडी में बुधवार शाम को बर्फ पर फिसलकर घायल हो गया था। पीड़ित का बेटा उसे उपचार के लिए…
Read Moreमहक मिर्जा पर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
जेएनयू हिंसा के खिलाफ मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान फ्री कश्मीर का पोस्टर दिखाए जाने के मामले में मुंबई पुलिस एक्शन में आ गई है। पुलिस ने ‘फ्री कश्मीर’ का पोस्टर लहराने वाली महिला महक मिर्जा प्रभु के खिलाफ केस दर्ज किया है। महक ने गेटवे ऑफ इंडिया पर प्रदर्शन के दौरान फ्री कश्मीर का पोस्टर उठा रखा था। इस पर विवाद होने के बाद आज महक ने इसपर सफाई दी। महक ने इंस्टाग्राम पर अपलोड किए गए वीडियो में बताया कि मैंने गेटवे…
Read Moreचालू वित्त वर्ष में जीडीपी पांच फीसदी रहेगी,एक दशक में सबसे कम
सार बजट से पहले केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2019-20 की विकास दर का पहला अनुमान जारी कर दिया है। विस्तार इसके मुताबिक चालू वित्त वर्ष में जीडीपी पांच फीसदी रहेगी, जो पिछले एक दशक में सबसे कम है। सरकार बजट के बाद फरवरी महीने में वित्त वर्ष का दूसरा अनुमान जारी करेगी। 2018-19 में विकास दर 6.8 फीसदी रही थी। इस हिसाब से देखा जाए तो फिर इसमें करीब 1.8 फीसदी की गिरावट है। विश्व की सभी रेटिंग एजेंसियों और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने भी भारत के जीडीपी अनुमान…
Read Moreहैवानियत से लेकर डेथ वारंट तक,निर्भया के साथ सात वर्षों में कब क्या हुआ
नई दिल्ली 16 दिसंबर 2012 को चलती बस में निर्भया के साथ दरिंदगी करने वाले दोषियों के खिलाफ मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने डेथ वारंट जारी कर दिया है। इस फैसले के बाद देशभर में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। चारों दोषियों को 22 जनवरी की सुबह सात बजे तिहाड़ जेल में फांसी दी जाएगी। सात साल पहले पूरे देश को दहशत में लाने वाले इस मामले में कब-कब क्या-क्या हुआ पढ़ें पूरी टाइम लाइन… साल – 2020 07 जनवरी 2020- पटियाला हाउस कोर्ट ने निर्भया के दोषियों के जारी किया डेथ वारंट।…
Read Moreकुरुक्षेत्र पहुंची दिल्ली साइबर क्राइम टीम, तीन को उठाया
कुरुक्षेत्र(हरियाणा) विदेश से करोड़ों के लेन-देन के मामले में दिल्ली साइबर क्राइम की टीम ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र में छापेमारी की और तीन लोगों को हिरासत में लिया। दिल्ली पुलिस की एक बस ने कुरुक्षेत्र में दस्तक दी और यहां स्थित एक इंटरनेशनल एजेंसी के एजेंट को राउंडअप कर अपने साथ ले गई। इसके अलावा दो अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया है। यह पूरी कार्रवाई बेहद गोपनीय ढंग से अंजाम दी गई। दिल्ली पुलिस की एक बस स्वर्गीय गुलजारी लालनंदा मार्ग पर स्थित रुकी। दिल्ली पुलिस की बस…
Read More