राजकीय बहुतकनीकी कॉलेज बड़ू मामले ने तूल पकड़ लिया है उत्तर पुस्तिकाओं में हाथ और प्रिंटेड रोलनंबर पाए गए, मामले की सीबीआई और विजिलेंस जांच करवाने की मांग

हमीरपुर राजकीय बहुतकनीकी कॉलेज बड़ू में छात्रों को जानबूझ कर फेल करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। आरटीआई से ली जानकारी में सनसनीखेज खुलासे हुए हैं। नियमों के तहत सेमेस्टर परीक्षाओं में परीक्षार्थियों की पहचान गोपनीय रखने को उत्तर पुस्तिकाओं पर कोडिंग होती है, लेकिन पीड़ित छात्र पंकज ने जब आरटीआई से उत्तर पुस्तिकाओं की प्रतियां लीं तो उसमें हाथ और प्रिंटेड रोलनंबर पाए गए। इससे स्पष्ट होता है कि परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी हुई है।इलेक्ट्रिकल छठे सेमेस्टर के छात्र पंकज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मामले की…

Read More

87 सेंटीमीटर हिमपात होने से साल 2017 का रिकॉर्ड भी टूट गया

शिमला हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में सात साल बाद भारी बर्फबारी हुई है। जनवरी में अभी तक 87 सेंटीमीटर हिमपात होने से साल 2017 का रिकॉर्ड भी टूट गया है। जनवरी 2017 में 82 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई थी। उधर, 2012 में 95 सेंटीमीटर बर्फ गिरी थी। पहाड़ों की रानी शिमला में बीते 29 दिनों के भीतर आठ बार बर्फबारी हो गई है। बर्फबारी के बाद शीतलहर ने लोगों की दुश्वारियां बढ़ा दी हैं। शिमला में इस बार 18 साल में सातवीं बार जनवरी में अच्छी बर्फबारी हुई है। शिमला में…

Read More

बीपीएल कार्ड रिन्यू करने संबंधी प्रस्ताव सदन में लाया जाएगा, गरीब परिवारों को जल्द बड़ी राहत मिलने वाली है

 शिमला शहर के सैकड़ों गरीब परिवारों को जल्द बड़ी राहत मिलने वाली है। नगर निगम करीब तीन साल बाद बीपीएल कार्ड रिन्यू करने की प्रक्रिया दोबारा शुरू करने जा रहा है। शहर में इस समय करीब 1900 से ज्यादा बीपीएल परिवार हैं। साल 2006 के सर्वेक्षण के आधार पर इनका चयन किया था। पहले हर साल बीपीएल कार्ड रिन्यू होते थे लेकिन तीन साल से नगर निगम ने बीपीएल कार्ड बनाने और रिन्यू करने का काम बंद कर रखा था। इसके चलते जहां नए गरीब परिवार इस योजना में शामिल…

Read More

हिमाचल प्रदेश सरकार की पर्यावरणीय स्थिरता को सर्वोच्च प्राथमिकता

शिमला :  हिमाचल प्रदेश सरकार लोक कल्याण के लिए पर्यावरणीय विरासत और प्राकृतिक संसाधनों की स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार ने पर्यावरण संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए राज्य में जलवायु परिवर्तन नीति लागू की गई है। पर्यावरण सरंक्षण के लिए विभिन्न स्तरों पर कई कदम उठाए जा रहे हैं। प्राथमिकताओं  के आधार पर पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण मुक्त ऊर्जा के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए, पर्यावरण भवन शिमला की छत पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया गया है। यह संयंत्र प्रति दिन 35 केवी ऊर्जा उत्पन्न…

Read More

‘दबंग’ से धमाल मचाने के बाद, वेब की दुनिया में कदम रखने जा रहे सलमान

मुंबई ‘दबंग’ फ्रेंचाइजी की फिल्मों से पुलिस अफसर के किरदार से दर्शकों का दिल जीतने के बाद अब सलमान खान एक कॉप सीरीज लाने की तैयारी कर रहे हैं। सलमान के प्रोडक्शन हाउस ‘सलमान खान फिल्म्स’ के बैनर तले कॉप ड्रामा शो ‘स्पेशल ऑपरेशन टीम’ जल्द ही सोनी लिव पर देखा जा सकेगा। इस वेब सीरीज में मुंबई पुलिस से जुड़े मामलों को दिखाया जाएगा। यह शो कुछ हद तक ‘क्राइम पेट्रोल’ और ‘सीआईडी’ जैसा ही है। इसके पहले सीजन में 26 एपिसोड होंगे। जिसके बाद इसका दूसरा सीजन दस्तक…

Read More

राजकीय बहु तकनीकी कॉलेज बड़ू हमीरपुर का कारनामा,प्रिंसिपल से तीन महिला शिक्षकों की शिकायत तो फेल होकर चुकानी पड़ी कीमत

 हमीरपुर राजकीय बहु तकनीकी कॉलेज बड़ू हमीरपुर के इलेक्ट्रिकल विभाग के छात्रों ने कॉलेज प्रिंसिपल से तीन महिला शिक्षकों की शिकायत की तो उन्हें फेल होकर इसकी कीमत चुकानी पड़ी। हालांकि, जिन विषयों में इन्हें फेल किया था, पुनर्मूल्यांकन में उनमें अंक दोगुना हो गए। पुनर्मूल्यांकन के बाद भी जानबूझकर एक विद्यार्थी का परिणाम लटका दिया जिससे वह बीटेक में दाखिले से वंचित रह गया। पीड़ित छात्र ने अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और तकनीकी शिक्षा मंत्री बिक्रम ठाकुर से इसकी शिकायत की है। इलेक्ट्रिकल छठे एवं अंतिम…

Read More

अधिशासी अभियंताओं को टू टीयर वेतनमान की सरकार ने अधिसूचना की जारी

शिमला हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण विभाग और सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के अधिशासी अभियंताओं को टू टीयर वेतनमान जारी किया जाएगा। सरकार के वित्त विभाग ने इस बारे में अधिसूचना जारी कर दी है। इसे 27 अगस्त, 2018 से नोशनल आधार पर दिया जाएगा, जबकि 19 जुलाई 2013 से वास्तविक आधार पर दिया जाएगा। इसका एरियर भी नहीं दिया जाएगा। इस बारे में प्रधान सचिव लोक निर्माण और सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य को भी आदेश जारी किए गए हैं। अधिशासी अभियंताओं की ओर से इस मांग को बार-बार…

Read More

कोरोना वायरस को लेकर हिमाचल में अलर्ट,सरकार ने आईसोलेशन वार्ड स्थापित करने के दिए निर्देश

शिमला प्रदेश सरकार ने कोरोना वायरस को लेकर अलर्ट किया है। सरकार ने मेडिकल कॉलेजों में आईसोलेशन वार्ड स्थापित करने के निर्देश दिए है। हालांकि, प्रदेश में अभी तक इस बीमारी का मरीज नहीं आया है, लेकिन सरकार ने अपनी ओर से लोगों को एहतियात बरतने को कहा है। स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने कहा कि सर्दियों के मौसम में खांसी जुकाम, नाक का बहना और शरीर में दर्द जैसे बीमारी को लेकर लोगों को डॉक्टरों की सलाह लेनी चाहिए। गंभीर बीमारी को लेकर समय समय पर अस्पताल प्रशासन…

Read More

सीबीआई ने छात्रवृत्ति घोटाले में पांच अधिकारियों से घंटों लंबी पूछताछ की।

शिमला छात्रवृत्ति घोटाले की जांच कर रही सीबीआई ने शिक्षा विभाग के पांच पूर्व व वर्तमान अधिकारियों से पूछताछ की। जांच आगे बढ़ा रही सीबीआई ने मंगलवार को पांच अधिकारियों से घंटों लंबी पूछताछ कर यह समझने का प्रयास किया कि कैसे बिना उनकी जानकारी या रजामंदी के विभाग का एक बाबू पैसों का मनमानी से वितरण करता रहा। दरअसल, तत्कालीन कनिष्ठ सहायक और अब अधीक्षक अरविंद राजटा ने गिरफ्तारी से पहले हुई पूछताछ में कहा था कि उसने सिर्फ वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों का पालन किया है। खास बात…

Read More

हिमाचल प्रदेश के चार स्कूलों को 6 फरवरी को दिल्ली में पुरस्कृत किया जाएगा

 शिमला प्रदेश के चार स्कूलों को ग्रीन स्कूल कार्यक्रम के तहत 6 फरवरी को पुरस्कृत किया जाएगा। इन स्कूलों को विज्ञान एवं पर्यावरण केंद्र नई दिल्ली की आकलन रिपोर्ट के आधार पर चयनित किया गया। पुरस्कृत होने वाले स्कूलों में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल चायल को चेंज मेकर श्रेणी व शिवालिक वैली स्कूल सोलन, न्यू एन्ट्रैंट श्रेणी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कुज्जी सिरमौर और बेस्ट स्कूल लैंड श्रेणी में राजकीय उच्च पाठशाला डुग्घा हमीरपुर शामिल हैं। इसके अलावा प्रदेश के 14 अन्य स्कूलों को भी ग्रीन स्कूल रेट किया गया…

Read More