नई दिल्ली पीएम मोदी ने 12 फरवरी को देश के सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे की शुरूआत की थी। एक्सप्रेस वे पर सभी की सुरक्षा को देखते हुए कुछ नियम तय किए गए हैं। जिसके मुताबिक हर तरह के वाहनों में से कुछ वाहनों को एक्सप्रेस वे पर चलने की अनुमति नहीं दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एनएचएआई की ओर से नोटिफिकेशन जारी किया गया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक किन वाहनों को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलने की अनुमति नहीं होगी। हम इसकी जानकारी इस खबर में दे रहे हैं। किन…
Read MoreAuthor: admin
राज्य निर्वाचन आयुक्त ने राज्यपाल से की मुलाकात
हिमाचल प्रदेश राज्य निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची ने आज राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से शिष्टाचार भेंट की। श्री खाची ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल का पद संभालने पर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
Read Moreट्रक ऑपरेटर्ज यूनियन और सीमेंट कंपनी प्रबंधन विवाद का हुआ समाधान
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ट्रक ऑपरेटर्ज यूनियन और सीमेंट कंपनी प्रबंधन के बीच विवाद का सफलतापूर्वक समाधान सुनिश्चित किया। सुक्खू पेचीदा परिस्थितियों में भी समस्याओं का समाधान करने में माहिर हैं। 11 दिसंबर, 2022 को प्रदेश की सत्ता की बागडोर संभालने के बाद मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू सदैव ही नायक की भूमिका में नजर आए। मुख्यमंत्री सभी के कल्याण और हितों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। ट्रक ऑपरेटर्ज यूनियन और सीमेंट कंपनी प्रबंधन के बीच विवाद का समाधान सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर…
Read Moreउत्तराखंड का हर गांव सड़क से जुड़ रहा, बढ़ रहे रोजगार के अवसर : पीएम मोदी
देहरादून प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमें उस पुरानी धारणा को बदलना है कि पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी पहाड़ के काम नहीं आती इसलिए केंद्र सरकार का निरंतर यह प्रयास रहा है कि पहाड़ में रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर बनाए जाएं। उत्तराखंड रोजगार मेले के अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि आज जैसे जैसे उत्तराखंड के दूर सुदूर के इलाके रोड, रेल और इंटरनेट से जुड़ रहे हैं, वैसे वैसे पर्यटन का भी विस्तार हो रहा है। नए पर्यटन स्थल पर्यटन के मानचित्र पर आ रहे…
Read Moreमनाली और कुल्लू में सात किलो से अधिक चरस जब्त, दो गिरफ्तार
पुलिस स्टेशन मनाली और कुल्लू के क्षेत्राधिकार के तहत एनडी एंड पीएस अधिनियम के तहत दो मामले दर्ज किए गए हैं। थाना मनाली के तहत सोमवार को हरिपुर कॉलेज मोड़ के पास गजान संपर्क मार्ग पर गश्त के दौरान पिनी गांव के एक व्यक्ति को पांच किलो 70 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। वहीं, एक अन्य मामले में पुलिस थाना कुल्लू के तहत तंदला गांव को सोयल-टांडला सड़क पर चांजला में नाकाबंदी के दौरान 2.072 चरस के साथ पकड़ा है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।
Read Moreट्रक के नीचे घुसी बेकाबू कार, एक महिला की मौत, तीन घायल
राजा का तालाब (कांगड़ा) चौकी रैहन में पेट्रोल पंप के पास रविवार सुबह लगभग 6:45 पर एक खड़े ट्रक से कार के टकराने से एक महिला की मौत हो गई। वहीं, उसका पति, बेटी व ससुर घायल हो गए हैं। कांगड़ा जिला पुलिस नूरपुर की चौकी रैहन में पेट्रोल पंप के पास रविवार सुबह लगभग 6:45 पर एक खड़े ट्रक से कार के टकराने से एक महिला की मौत हो गई। वहीं, उसका पति, बेटी व ससुर घायल हो गए हैं। हादसे के वक्त मृतका का पति मनोज मनकोटिया गाड़ी…
Read Moreसरकार ने ददाहू बीडीओ कार्यालय कर दिया बंद , 23 पंचायतों के कामकाज ठप
ददाहू (सिरमौर) सिरमौर जिले के खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) कार्यालय ददाहू को बंद किए जाने से श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र की 23 पंचायतों के कामकाज ठप हो गए हैं। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) कार्यालय ददाहू को बंद किए जाने से श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र की 23 पंचायतों के कामकाज ठप हो गए हैं। इन पंचायतों के सचिवों और जनप्रतिनिधियों को कामकाज कराने के लिए संगड़ाह, नाहन और पांवटा साहिब के खंड विकास कार्यालयों में जाने के लिए विवश होना पड़ रहा है। इन तीन…
Read Moreतापमान बढ़ने से फलदार पेड़ों पर समय से पहले ही खिलने लगे फूल
हिमाचल प्रदेश में तापमान बढ़ने के साथ ही बागवानी पर संकट भी बढ़ता जा रहा है। कुछ और दिनों तक बारिश नहीं हुई तो गुठलीदार फलों की पैदावार भी प्रभावित होगी। तापमान बढ़ने से गुठलीदार फलों के पेड़ों में समय से पहले फूल खिलने लगे हैं और फलों की सेटिंग से पहले बगीचों को नमी नहीं मिली तो फलों की पैदावार पर इसका प्रतिकूल असर पड़ेगा। बागवानों का कहना है कि तापमान बढ़ने से इन दिनों बादाम, चेरी, आड़ू, पलम आदि गुठलीदार फलों में समय से पहले फूल खिलने लगे…
Read Moreव्यवस्था परिवर्तन के सकारात्मक प्रभाव का साक्षी बना अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव
सरकार के सकारात्मक प्रयासों से अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी में व्यवस्था परिवर्तन का प्रभाव नज़र आ रहा है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गतिशील नेतृत्व में जिला प्रशासन मंडी ने इस बार शिवरात्रि महोत्सव में राज्य सरकार की तर्ज पर पुरानी व्यवस्था में नई जान भरने की नवीन पहल की है। प्रदेश सरकार ने मंडी शिवरात्रि मेले की प्राचीन प्रथा तथा संस्कृति को संरक्षित करने के लिए पड्डल मैदान की जगह ऐतिहासिक सेरी मंच में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने…
Read Moreप्रदेश में पर्यटन को लगेंगे पंख, अर्थव्यवस्था होगी सुदृढ़
हिमाचल प्रदेश की मनोहारी वादियां, ऐतिहासिक एवं धार्मिक पर्यटन स्थल सभी को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। पर्यटन क्षेत्र राज्य की आर्थिकी को संबल प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। व्यवस्था परिवर्तन के ध्येय में साथ निरंतर आगे बढ़ रही प्रदेश सरकार राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मज़बूत करने के लिए दृढ़ प्रयास कर रही है। प्रदेश सरकार राज्य में धार्मिक, स्वास्थ्य और धरोहर पर्यटन को व्यापक प्रोत्साहन प्रदान कर रही है। जनसंख्या की दृष्टि से कांगड़ा प्रदेश का सबसे बड़ा जिला…
Read More