प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 100वें संस्करण की आज यहां राजभवन में विशेष स्क्रीनिंग की गई। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और प्रसार भारती के माध्यम से इस स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया। पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित विद्यानंद सरैक और नेक राम शर्मा, राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न पुरस्कारों के विजेता और प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में उल्लेखित प्रदेश के विशिष्ट लोगों ने इस आयोजन में भाग लिया। मन की बात कार्यक्रम के 100वें…
Read MoreAuthor: admin
बच्चों के स्वस्थ जीवन का आधार टीकाकरण
विश्व टीकाकरण सप्ताह 24 से 30 अप्रैल, 2023 तक दुनियाभर में मनाया गया। इस वर्ष इस सप्ताह का विषय ‘दि बिग कैच-अप’ रहा। हिमाचल प्रदेश में भी इस सप्ताह को पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। इस बार इस सप्ताह को मनाने का उद्देश्य प्रत्येक पात्र शिशु तथा गर्भवती महिला को रोगों से बचाने के लिए टीकाकरण सुनिश्चित करना तथा टीकाकरण से छूटे हुए लाभार्थियों को कवर करना था। हिमाचल प्रदेश में इस सप्ताह के दौरान विभिन्न स्थानों पर टीकाकरण शिविर लगाए गए तथा जागरूकता गतिविधियां भी संचालित की गईं…
Read Moreसरकार ने अनुबन्ध तथा दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की सेवाएं की नियमित कीं
राज्य सरकार ने 31 मार्च, 2023 तक दो वर्ष का सेवाकाल पूरा करने वाले अनुबन्ध कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित करने का निर्णय लिया है। इसके अतिरिक्त, 30 सितंबर, 2023 को दो वर्ष का सेवाकाल पूरा करने वाले कर्मचारियों की सेवाओं को भी इस तिथि के बाद नियमित किया जाएगा। राज्य सरकार ने 31 मार्च, 2023 तक चार वर्ष का सेवाकाल पूरा करने वाले दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित करने का भी निर्णय लिया है। इसी प्रकार 30 सितंबर, 2023 को चार वर्ष का सेवाकाल पूरा करने…
Read Moreमुख्यमंत्री ने उत्तर क्षेत्र-दो के क्षेत्रीय सम्मेलन का शुभारंभ किया
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां ‘न्याय एवं प्रौद्योगिकी के माध्यम से समकालीन न्यायिक विकास एवं सुदृढ़ीकरण’ (कंटेम्परेरी ज्यूडिशियल डिवलेपमेंट एंड स्ट्रेंथनिंग जस्टिस थ्रू लॉ एंड टैक्नोलॉजी) विषय पर आयोजित उत्तर क्षेत्र-दो के क्षेत्रीय सम्मेलन का शुभारंभ करते हुए कहा कि न्यायिक प्रणाली में प्रौद्योगिकी का उपयोग पारदर्शिता, उत्पादिता और दक्षता सुनिश्चित कर सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रौद्योगिकी के उपयोग से न्यायपालिका सहित आज हर क्षेत्र में आम लोगों के जीवन को सरल बनाने में मदद मिली है। उन्होंने न्यायिक प्रणाली में परिवर्तन एवं सुदृढ़ीकरण के…
Read Moreकोरोना के पिछले 24 घंटे में आए 7,171 नए केस, 40 की मौत; सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 51,000 के पार
देश में कोरोना के मामलों में मामूली गिरावट देखी जा रही है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 7,171 नए मामले सामने आए हैं। शुक्रवार से तुलना करें तो नए मामलों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। इसी के साथ देश में सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 51 हजार के पार पहुंच गया है। देश में वर्तमान समय में 51,314 कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है। अब तक 4.49 करोड़ केस देश में अब तक 4.49 करोड़ लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। सक्रिय मामले अब…
Read Moreचुनाव आयोग ने आचार संहिता के उल्लंघन पर चलाया चाबुक 50% से ज्यादा ठहराए गए दोषी
कर्नाटक में 10 मई को चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में चुनाव आयोग चौंकन्ना बना हुआ है। एक अधिकारी ने खुलासा किया है कि राज्य में आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) के उल्लंघन से जुड़े मामलों में 50 प्रतिशत से अधिक दोष सिद्ध हुए हैं। मामलों पर बारीकी से नजर कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार मीणा ने कहा कि चुनाव आयोग आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों पर बारीकी से नजर रखे हुए है। उसी की वजह से ऐसा हुआ है। दो हजार से ज्यादा मामले दर्ज उन्होंने कहा…
Read Moreपाकिस्तान और चीन गठजोड़ खतरनाक,हिंद महासागर में बढ़ रही चुनौती : नौसेना प्रमुख
भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार का कहना है कि आत्मनिर्भरता की तरफ से नौसेना तेजी से कदम बढ़ा रही है और 2047 तक भारतीय नौसेना पूरी तरह से आत्मनिर्भर हो जाएगी। चीन और पाकिस्तान की बढ़ती चुनौती पर भी नौसेना प्रमुख ने अपनी बात रखी और कहा कि हिंद महासागर में चुनौतियां लगातार बढ़ रही हैं। नौसेना प्रमुख ने ये भी कहा कि हिंद महासागर में सर्विलांस बढ़ाया गया है। चीन-पाकिस्तान का गठजोड़ खतरनाक नौसेना प्रमुख ने कहा कि चीन और पाकिस्तान के साझा हित हैं और जिन…
Read Moreहिमाचल में सेब का कारोबार करने के लिए अब आढ़तियों के लिए होंगे यह नियम
हिमाचल की मंडियों में आढ़तियों को किलो के हिसाब से सेब कारोबार करने का शपथ पत्र देना होगा। बागवानी, जनजातीय और राजस्व मंत्री के निर्देशों पर कृषि विपणन बोर्ड ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिए हैं। 10 मई से पहले आढ़तियों को वजन मापने की इलेक्ट्रॉनिक मशीनों की व्यवस्था करनी होगी। मेट्रोलॉजी अधिनियम के तहत मशीनों का सत्यापन करना भी अनिवार्य होगा। निर्देशों की अवहेलना करने पर आढ़तियों का लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। मनमानी करने वाले आढ़ती ब्लैक लिस्ट भी होंगे। इस सेब सीजन में किलो के हिसाब…
Read Moreइलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन के तहत काम करेंगे आउटसोर्स कंप्यूटर शिक्षक
सरकारी स्कूलों में आउटसोर्स आधार पर कार्यरत करीब 1300 कंप्यूटर शिक्षक अब राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन के तहत काम करेंगे। हिमाचल सरकार ने नाइलेट कंपनी से नाता तोड़ लिया है। अब कॉरपोरेशन के माध्यम से ही इन शिक्षकों को वेतन जारी होगा। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बीते कई वर्षों से करीब 1300 कंप्यूटर शिक्षक आउटसोर्स पर सेवाएं दे रहे हैं। कंपनी के तहत कार्यरत रहे शिक्षक लगातार शोषण होने की आवाज उठाते आए हैं। कंपनी पर तय समय से और पूरा वेतन तक नहीं देने के आरोप लगाए गए हैं।…
Read Moreइलेक्ट्रिक व्हीकल और ड्रोन की मरम्मत करना सीखेंगे आईटीआई प्रशिक्षु
हिमाचल प्रदेश के 13 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में इलेक्ट्रिक व्हीकल और ड्रोन मरम्मत के कोर्स शुरू होंगे। हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बिलासपुर के पाठ्यक्रम में बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस डाटा साइंस) को शामिल किया जाएगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि छात्रों को रोजगारोन्मुखी तकनीकी शिक्षा प्रदान करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, घुमारवीं, गरनोटा, नादौन, सुन्नी, शाहपुर, पालमपुर, शमशी, नाहन, जुब्बल, ऊना, पंडोगा, सुंदरनगर (विशेष रूप से सक्षम व्यक्तियों के लिए) और नालागढ़ में इलेक्ट्रिक व्हीकल मेकेनिक,…
Read More