मणिकर्ण घाटी से पंजाब का युवक लापता, तलाश शुरू

कुल्लू। धार्मिक पर्यटन नगरी मणिकर्ण से पंजाब का एक युवक रहस्यमयी तरीके से लापता हो गया। युवक मणिकर्ण के गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने 25 मार्च को संगत के साथ यहां पहुंचा था। पुलिस ने युवक के दोस्तों की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्जकर खोजबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक 26 मार्च को दिनभर धार्मिक नगरी का भ्रमण करने के बाद शाम को जब युवक गुरुद्वारा नहीं लौटा तो दोस्तों ने खोजबीन शुरू कर दी। युवक का कहीं पता नहीं चलने पर 27 मार्च को इसकी रिपोर्ट पुलिस में दी गई। इस मामले को लेकर कुल्लू पुलिस लगातार पंजाब पुलिस के संपर्क में भी है। एसपी अशोक कुमार ने बताया कि लापता युवक नीरज कुमार (18) पुत्र अवतार सिंह पंजाब के टोरूवाला तहसील बालाचौर नंवाशहर का रहने वाला है। युवक की तलाश के लिए कसौल स्थित ट्रेवल एजेंसियों की मदद ली जा रही है। युवक की तलाश को विशेष टीम का गठन कर खोजबीन के लिए रवाना कर दी है। तफ्तीश का जिम्मा हेड कांस्टेबल यशपाल को सौंपा है। गौरतलब है कि मणिकर्ण घाटी से अब तक दर्जनों पर्यटक लापता हो चुके हैं। इनमें विदेशी सैलानियों की तादाद अधिक है।

Related posts