
हमीरपुर। स्कूल स्वच्छता अभियान के तहत खंड स्तर पर स्कूलों का पुरस्कार के लिए चयन हो गया है। इन्हें 15 अप्रैल के कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। खंड स्तर पर प्रथम स्थान झटकने पर 20 हजार और दूसरे स्थान पर रहने वाले स्कूल को 10 हजार रुपये की राशि इनाम में दी जाएगी। विकास खंड हमीरपुर से प्राथमिक वर्ग में पहले पुरस्कार के लिए चौकी जंबाला और द्वितीय पुरस्कार के लिए अमरोह स्कूल का चयन हुआ है।
माध्यमिक स्कूल के वर्ग में रोपा का प्रथम और गिरथेडी का दूसरे स्थान के लिए चयन हुआ है। उच्च वर्ग में सीनियर सेकेंडरी स्कूल कोट का प्रथम और हाई स्कूल मालग का चयन हुआ है। खंड भोरंज से प्राथमिक वर्ग के लिए प्राथमिक स्कूल कराह का प्रथम और यानवी धार का दूसरे स्थान के लिए चयन हुआ है। माध्यमिक वर्ग में नगरोटा गाजियां का प्रथम और माध्यमिक स्कूल कराह का दूसरे स्थान के लिए चयन हुआ है।
उच्च वर्ग के लिए हाई स्कूल लुद्दर महादेव का प्रथम और हाई स्कूल खुथड़ी का दूसरे स्थान के लिए चयन हुआ है। खंड बिझड़ के तहत प्राथमिक वर्ग के लिए प्राथमिक स्कूल थाणा का प्रथम और देशन कोडरा का दूसरे स्थान के लिए चयन हुआ है। माध्यमिक वर्ग मेें प्रथम पुरस्कार के लिए धगडियाणा स्कूल का प्रथम और बल्ह ठाकुरू का दूसरे स्थान के लिए चयन हुआ है। उच्च वर्ग में घंघोट स्कूल का प्रथम और घोडीध्वीरी स्कूल का दूसरे स्थान के लिए चयन हुआ है। खंड सुजानपुर से प्राथमिक वर्ग में बनाल स्कूल का प्रथम और प्राथमिक स्कूल थड़ा का दूसरे स्थान के लिए चयन हुआ है। माध्यमिक वर्ग में बनाल स्कूल का प्रथम और मनिहाल स्कूल का दूसरे स्थान के लिए चयन हुआ है। उच्च वर्ग के लिए हाई स्कूल कनेरड़ का प्रथम और जंगलबैरी स्कूल का दूसरे स्थान के लिए चयन हुआ है।
