
हिमाचल प्रदेश के लाहाैल-स्पीति जिले में उदयपुर-किलाड़ सड़क पर दरेड़ नाला के पास बुधवार देर रात हिमस्खलन से पांगी घाटी का यातायात संपर्क बंद हो गया। इससे मार्ग के दोनों ओर निगम की दो बसों सहित एक दर्जन से अधिक वाहन फंसे रहे । सूचना के बाद बीआरओ की मशीनरी सड़क बहाल करने मौके के लिए रवाना हुई।
वहीं गुरुवार शाम को धर्मशाला में झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि इससे कटाई के लिए तैयार खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को नुकसान की आशंका है। शिमला में भी बारिश हुई है।
