
हिमाचल में सीमेंट के दामों में एक बार फिर पांच रुपये की वृद्धि हो गई है। सीमेंट कंपनियों ने एक महीने के भीतर दूसरी बार दाम बढ़ाकर उपभोक्ताओं को बड़ा झटका दिया है। प्रमुख सीमेंट कंपनियां अंबुजा, एसीसी और अल्ट्राटेक ने प्रति बैग पांच रुपये कीमतें बढ़ा दीं। इससे भवन निर्माण कर रहे लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ेगा।
बिलासपुर में एसीसी सीमेंट की फैक्ट्री होने के बावजूद यहां सीमेंट अन्य जिलों के मुकाबले महंगा बिक रहा है। एसीसी सीमेंट विक्रेता पवन बरूर ने बताया कि ऊना और हमीरपुर की तुलना में बिलासपुर में दाम अधिक हैं, जबकि इन जिलों का परिवहन खर्च ज्यादा है। कुछ ट्रक मालिक सीमेंट ऊना और हमीरपुर के लिए लोड कर यहीं बेच देते हैं, जिससे स्थानीय डीलरों को नुकसान हो रहा है।
सरकार का महंगाई पर नहीं है कोई नियंत्रण
सरकार सीमेंट कंपनियों की मनमानी को रोकने में असफल नज़र आ रही है । जिसके कारण महीने में दो दो बार रेट में मनमाने तरीके से वृद्धि की जा रही है । इसके अतिरिक्त खाद्य समाग्री,डेली नीड्स की वस्तुओ पर भी महंगाई को लेकर कोई नियंत्रण नहीं सब्जियों और फलो के दाम मनमाने तरीके से बसूले जा रहे है । शराब कारोबारी प्रिंट रेट से अधिक बसूली कर रहे है । सरकार को महंगाई के इस मामले पर ठोस निति बनाकर जनता को राहत देनी चाहिए।
