
किसान आंदोलन के चलते सोमवार को पंजाब में चक्का जाम का हिमाचल में भी असर दिखा। एचआरटीसी ने पंजाब के रूटों पर बस सेवा बंद रखी। दिल्ली के लिए बसें हरियाणा के शाहाबाद होते भेजी गईं। वहीं बीबीएन से सामान लेकर जाने वाले 400 से 500 ट्रक पूरा दिन बद्दी में खड़े रहे। इन ट्रकों की एक दिन पहले ही उद्योगों से डिमांड आ गई थी। रविवार रात को सामान भी लोड करवा दिया था, मगर सोमवार को ट्रक जा नहीं पाए। वहीं बाहरी राज्यों को माल लेकर गए ट्रक भी वापस नहीं लौट पाए। इससे उद्योगपितयों और ट्रक ऑपरेटरों को नुकसान झेलना पड़ा। हालांकि कई ट्रक ऑपरेटर सोमवार रात को माल लेकर रवाना हो गए।
दिल्ली के लिए सामान्य और वोल्वो बसें हरियाणा के शाहबाद होते चलाई गईं
