
रिवालसर (मंडी)। रिवालसर क्षेत्र के पनोलू गांव से लापता महिला पांच दिन के बाद मिल गई है। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए महिला को जोगिंद्रनगर से उनके रिश्तेदार के यहां से बरामद किया। पुलिस ने महिला को उसके परिजनों के हवाले कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पनोलू गांव से एक महिला 18 मार्च को घर से बिना बताए चली गई थी। परिजनों ने महिला को सभी रिश्तेदारों के यहां ढूंढा, लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा। इसके बाद महिला के पति ने रिवालसर पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मोबाइल ट्रेस किया। लोकेशन जोगिंद्रनगर मिलने पर एएसआई सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने महिला को उसके रिश्तेदार के यहां से बरामद किया। इसके बाद महिला को उसके परिजनों के हवाले कर दिया।
