
हिमाचल में निर्मित दवाइयों के सैंपल फेल होने की रिपोर्ट्स लगातार सुर्ख़ियों में है । जिन दवाओं के सैंपल फेल हुए है । उसकी जानकारी मीडिया में प्रकाशित कर के जनता को जागरूक किया जा रहा है । ताकि उन दवाइयों का सेवन कर के अपना जीवन खतरे में न डाले । लेकिन अब हर घर में रोजाना इस्तेमाल होने वाला सरसो का तेल व अन्य खाद्य पदार्थो के सैंपल भी जांच में फेल पाए गए है । शाशन प्रशासन को गंम्भीरता से ऐसी कंपनियों पर कार्रवाई करनी चाहिए । जिनके कारण लोगो के जीवन में संकट पैदा हो रहा है ।
सोयाबीन और सरसों तेल के बाद अब सेहत सुधारने वाला एप्पल साइडर विनेगर का सैंपल भी असुरक्षित निकला है। एप्पल साइडर विनेगर भी सोलन की नामी कंपनी तैयार कर रही है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने कंपनी को नोटिस जारी कर दिया है। वहीं, दस्तावेज भी प्रस्तुत करने के लिए कहा है। इसी के साथ ब्लैक ग्रेप्स जैम और कीवी ड्रिंक का सैंपल भी मिस ब्रांडेड आया है। विभाग की ओर से बीते दिनों इन खाद्य पदार्थों के सैंपल बीबीएन और कुनिहार क्षेत्र से भरे थे।
