
हिमाचल प्रदेश में निजी नर्सिंग संस्थानों में प्रशिक्षु नर्स और मिड वाइफ की सीटें पूरी नहीं हो रही हैं। ऐसे में सरकार नए नर्सिंग निजी संस्थान को मंजूरी नहीं देगी। हिमाचल में 60 निजी और दो सरकारी नर्सिंग स्कूल और कॉलेज खुले हैं। वर्तमान में इन संस्थानों को सुदृढ़ किया जाएगा। इसको लेकर भी प्रदेश सरकार ने निदेशालय स्वास्थ्य शिक्षा को आधारभूत ढांचा और अध्यापन स्टाफ की जांच को लेकर लगातार निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में भी कई लोगों ने निजी नर्सिंग संस्थान खोलने के लिए आवेदन कर रखे हैं।
हिमाचल में दो सरकारी संस्थान
हिमाचल प्रदेश के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और मंडी में दो सरकारी नर्सिंग संस्थान हैं। इन संस्थानों में सीटें न मिलने के बाद लड़कियां निजी संस्थानों से नर्सिंग कोर्स करती हैं। हालांकि, प्रदेश सरकार ने हिमाचल में और नर्सिंग संस्थान खोलने का भी निर्णय लिया है।
